CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Virat Kohli: विराट कोहली ने रिटायरमेंट की अटकलों पर लगाया विराम, बोले- हो सकता है 4 साल बाद…

Virat Kohli: विराट कोहली ने रिटायरमेंट की अटकलों पर लगाया विराम, बोले- हो सकता है 4 साल बाद…

By Newsdesk Admin
16/03/2025
Share

सीजी भास्कर 16 मार्च रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने हाल ही में चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 जीता था. भारत की तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी जीत में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की अहम भूमिका रही थी. कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सेमीफाइनल में भी किंग कोहली ने बल्ले से बेजोड़ प्रदर्शन किया था.किंग कोहली ने रिटायरमेंट पर दिया बयानचैम्पियंस ट्रॉफी से पहले विराट कोहली के फॉर्म पर सवाल खड़े हो रहे थे क्योंकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. अब कोहली ने चैम्पियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके आलोचकों को करारा जवाब दिया है.

कोहली ने ये भी स्पष्ट किया है कि वो फिलहाल संन्यास के बारे में नहीं सोच रहे हैं और खेल का आनंद ले रहे हैं. उनके अंदर प्रतिस्पर्धी भावना पूरी तरह से बरकरार है. कप्तान रोहित शर्मा ने भी चैम्पियंस ट्रॉफी जीत के बाद कोहली के बारे में संन्यास की चर्चाओं को खारिज कर दिया था.विराट कोहली ने स्वीकार किया कि एक बार उन्होंने राहुल द्रविड़ के साथ अपने रिटायरमेंट के लिए उचित समय के बारे में चर्चा की थी, जो उनके करियर के अंतिम फेज के लिए एक योजनाबद्ध दृष्टिकोण को दर्शाता है. द्रविड़ ने कोहली को बस यह सलाह दी थी कि वह अपने जीवन में फिलहाल कहां मौजूद हैं, उसका पता लगाएं. कोहली ने संकेत दिए हैं कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-2025 उनका आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा था और वो 4 साल बाद शायद ही ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर पाएं.विराट कोहली ने ‘आरसीबी इनोवेशन लैब’ इंडियन स्पोर्ट्स समिट के दौरान कहा, ‘मेरे लिए हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरा काफी निराशाजनक रहा था.

हो सकता है चार साल बाद मैं फिर से ऑस्ट्रेलिया का दौरा न कर पाऊं. मेरे पास इसे ठीक करने का मौका नहीं है. इसलिए आपके साथ अपने जीवन में जो कुछ भी हुआ है, उसे स्वीकार करना होगा. 2014 के इंग्लैंड दौरे का हिसाब 2018 में मैंने बराबर किया क्योंकि उसे करने का मौका था.”जब आप निराशा के बारे में सोचना…’विराट कोहली कहते हैं- जब आप बाहर से निराशा के बारे में सोचना शुरू करते हैं, तो आप खुद पर और अधिक बोझ डालना शुरू कर देते हैं. यह कुछ ऐसा है जिसका मैंने ऑस्ट्रेलिया में भी अनुभव किया है क्योंकि मैंने पहले टेस्ट में अच्छा स्कोर बनाया था. मैंने सोचा कि चलो, चलते हैं. मेरे लिए एक और बड़ी सीरीज होने वाली है. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.विराट कोहली ने बताया, ‘घबराइए नहीं. मैं कोई घोषणा नहीं कर रहा हूं. अभी तक सब कुछ ठीक है. मुझे अब भी खेलना पसंद है. यह काफी हद तक आनंद, प्रतिस्पर्धी भावना और खेल के प्रति प्यार पर निर्भर करता है. जब तक यह है, मैं खेलना जारी रखूंगा. जैसा कि मैंने आज कहा कि मैं किसी उपलब्धि के लिए नहीं खेल रहा हूं.’उन्होंने कहा, ‘आप जानते हैं कि प्रतिस्पर्धी भावना आपको संन्यास के सवाल का जवाब नहीं ढूंढने देती है. 

इस बारे में राहुल द्रविड़ से मेरी बहुत दिलचस्प बातचीत हुई. उन्होंने मुझे कहा कि आप अपने जीवन में किस जगह हैं, इसका पता लगाएं और इसका जवाब इतना आसान नहीं है. हो सकता है कि आप एक बुरे दौर से गुजर रहे हों और आपको लगे कि बस यही है. लेकिन हो सकता है कि ऐसा नहीं हो. लेकिन जब भी समय आएगा तो मेरी प्रतिस्पर्धी भावना मुझे इसे स्वीकार करने की अनुमति नहीं देगी.’36 वर्षीय विराट कोहली ने‌ आगे कहा, ‘शायद एक और महीना. शायद छह और महीने. इसलिए मुझे लगता है कि यह एक अच्छा संतुलन है. अपने जीवन के इस समय में मैं बहुत खुश महसूस कर रहा हूं. मैं अपनी ऊर्जा को सही जगह पर रखना चाहता हूं. अब इसमें बहुत अधिक प्रयास की जरूरत होती है और जो लोग लंबे समय तक खेल चुके हैं, वे इसे समझते हैं.

आप 30 की उम्र के बाद इतने सारे काम नहीं कर सकते जितना आप 20 की उम्र में कर सकते हैं. मैं भी अपने जीवन में थोड़ा अलग मुकाम पर हूं. मुझे लगता है कि यह नैसर्गिक प्रगति है. मुझे भरोसा है कि युवा खिलाड़ी भी इसी मुकाम पर पहुंचेंगे. लेकिन अब मेरे अंदर की ऊर्जा से मैं बहुत शांत महसूस करता हूं.’

Big Breaking : पेरिस ओलंपिक जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, गोल्ड पाकिस्तान के अरशद नदीम के हिस्से
Punjab: पंजाब में 15 सालों से गोशाला में बंधक था उत्तराखंड का युवक, BJP सांसद की पहल पर छुड़ाया गया
फेसबुक से पटाया, लिव-इन में रहा, एक बेटी हुई, अब बिहार से गिरफ्तार हुआ कोरियाई नागरिक
विमान हादसाः 31 शवों के DNA मैच, सरकार ने लगाई 192 एंबुलेंस
शराब घोटाला के प्रमुख आरोपी अनवर ढेबर की जमानत सुप्रीम कोर्ट में रद्द, जिस मेडिकल ग्राउंड पर हाईकोर्ट ने दी थी जमानत वही गलत हुई साबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Modi France Visit : फ्रांस में मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में शामिल-मैक्रों से जल्द मुलाकात

सीजी भास्कर, 14 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस…

Mule Account Network : गिरोह का पर्दाफाश, 18 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई…

Undertrial Prisoner Death : परिजनों ने लगाया मारपीट और वसूली का आरोप

Undertrial Prisoner Death

Insurance Claim Rejection Ruled Unfair : बीमा कंपनी को 28 लाख देने का आदेश

Insurance Claim Rejection Ruled Unfair

Online Cricket Betting Case : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 14 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला…

You Might Also Like

देश-दुनिया

भारत-पाक तनाव के बीच इल्तिजा मुफ्ती का बड़ा बयान, कहा- ‘दो परमाणु शक्तियां…’

10/05/2025
खेलछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

रायपुर में शाल्मली की परफॉर्मेंस का धमाल ‘हल्ला मचाए रे’ पर झूमे फैंस, CCPL सीजन-2 का शानदार आगाज

07/06/2025
टेक्नोलॉजीट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Inverter AC : AC में लिखा “Inverter” क्या सच में घर के इन्वर्टर से चलने की गारंटी देता है? समझिए पूरा गणित आसान भाषा में

23/05/2026
Mohammed Shami
खेल

Mohammed Shami : मोहम्मद शमी की फर‍ियाद हुई पूरी, IPL में वापस आया ‘पुराना’ नियम

20/03/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?