CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जमीन विवाद में दंपती की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दो बेटियां घायल; बेटे ने भागकर बचाई जान…

जमीन विवाद में दंपती की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दो बेटियां घायल; बेटे ने भागकर बचाई जान…

By Newsdesk Admin
16/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 मार्च |

Contents
  • बेटे ने भागकर बचाई जान
  • आरोपियों को जल्द करेंगे गिरफ्तार
  • तीन बीघा जमीन के लिए मार डाला

 टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के गांव करोला में दबंगों ने शनिवार रात दंपती की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उनकी दो बेटियां को भी पीटा। वे भी घायल हैं। बेटे को भागकर जान बचानी पड़ी।

घटना के पीछे पारिवारिक जमीन का विवाद सामने आया है। राजस्व न्यायालय में जमीन का मुकदमा हार जाने के बाद से हत्यारोपी आरोपी दबंग रंजिश रखे हुए थे।

बेटे ने भागकर बचाई जान

  • पुलिस के अनुसार मृतक 45 वर्षीय रामकिशन अहिरवार के घर पर रात करीब 11 बजे दबंगों ने हमला बोला। इसके बाद रामकिशन और उनकी पत्नी रामबाई को घसीटते हुए गांव की हरिजन बस्ती की ओर ले गए। यहां दबंगों ने लाठी-डंडों से पति-पत्नी को तब-तक पीटा, जब तक कि दोनों की मौत न हो गई।
  • उन्हें बचाने पहुंचीं दोनों बेटियों 18 वर्षीय रोशनी और 16 वर्षीय रामसखी को भी दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया। यह देख दंपति का 17 वर्षीय बेटा लालाराम जान बचाकर भागा। वह कहीं जाकर छिप गया। दबंग उसे भी मार डालते।

आरोपियों को जल्द करेंगे गिरफ्तार

लालाराम ने ही पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी। पुलिस पहुंची तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। लालाराम की ओर से पुलिस ने गोवर्धन अहिरवार, बाबूलाल, पंचू, कन्हैया, कल्लन, चंदा, बाबी, बाबूलाल की पत्नी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

तीन बीघा जमीन के लिए मार डाला

मृतक दंपती के पुत्र लालाराम के अनुसार 20 साल से परिवार की तीन बीघा जमीन को लेकर राजस्व न्यायालय में विवाद चल रहा था। यह मुकदमा मृतक रामकिशन अहिरवार जीत गए थे। आरोपी इसी बात से और नाराज चल रहे थे। आरोपी और मृतक एक ही परिवार के हैं।

Communal Violence in Gujarat: देहगाम गरबा विवाद ने बढ़ाया तनाव, गाड़ियां जलाईं, दुकानों में तोड़फोड़
DM Jitendra Pratap Singh Action : कागजों में “मृत”, हकीकत में ज़िंदा! दिव्यांग की बंद पेंशन फिर शुरू कराई DM ने, भावुक होकर बोला—“सर की वजह से मेरा हक मिला”
छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती को लेकर आया Update, देखिए सूची कब होगी शारीरिक नाप जोख और दक्षता परीक्षा
CG News : बारनवापारा जंगल में फिर दिखाई दिया बाघ, 8 गांवों में अलर्ट जारी, कई महीनों से इलाके में दहशत
Kartik Aaryan पर मशहूर डायरेक्टर ने लगाए चोरी के आरोप, बोले- “आज कल के हिरो फ्रेंचाइजी चुराते हैं”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bear attack in Korba forest : तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीण घायल, चेहरे और हाथों पर गंभीर चोटें

Bear attack in Korba forest

Amit Shah reached Bastar : बोले- गुंडाधुर की धरती को बनाएंगे तीर्थस्थल, आदिवासी युवाओं को नौकरी में 15% आरक्षण

Amit Shah reached Bastar

Politics heats up over mobile robbery : पुरंदर मिश्रा ने रथयात्रा से जोड़कर दिया चौंकाने वाला बयान

Politics heats up over mobile robbery

Murder accused in election fray : बीजेपी नेता की हत्या के बाद खाली सीट पर जेल से भरा नामांकन

Murder accused in election fray

Stabbing at a government function : सरपंच पर हमला, मौके पर मचा हड़कंप

Stabbing at a government function

You Might Also Like

देश-दुनिया

Mumbai Water Crisis: सावधान! नवी मुंबई के इन इलाकों में 14 और 15 मई को नहीं होगी वाटर सप्लाई,

13/05/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Fag Mahotsav 4.0 Raipur: राजधानी में सजेगा बाबा श्याम का दिव्य दरबार, फाल्गुन की रंगत में भक्ति का महासंगम

13/02/2026
Rajasthan Gold Reserve
देश-दुनिया

Rajasthan Gold Reserve : बांसवाड़ा की जमीन के नीचे छिपा 1.20 टन सोना, GSI रिपोर्ट से मचा हलचल

29/10/2025
अजब-गजबघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगफीचर्डराज्य

मोमोज खाने वाले हो जाएं सावधान….❗अंडरवियर में पैर से मैदा गूंथ रहा था कारीगर, Video हो गया वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

07/09/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?