CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली में CM साय का मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन: PM और गृहमंत्री से मुलाकात संभव, नवरात्रि में हो सकता है विस्तार…

दिल्ली में CM साय का मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन: PM और गृहमंत्री से मुलाकात संभव, नवरात्रि में हो सकता है विस्तार…

By Newsdesk Admin
17/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 मार्च |

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार दोपहर 2:15 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हो सकती है। सीएम साय प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह से मिल सकते हैं। PM के छत्तीसगढ़ दौरे पर भी मुलाकात में चर्चा हो सकती है।

इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी सीएम साय की मुलाकात हो सकती है। साथ ही, सीएम साय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे के विवाह समारोह में भी शामिल होंगे।

नवरात्रि में मंत्रिमंडल विस्तार को हरी झंडी संभव

निगम, पंचायत चुनाव हो चुके हैं ऐसे में अब मंत्रिमंडल का विस्तार आगे और टाला जाए ऐसी वजह नहीं दिख रही। जानकारी के मुताबिक नवरात्रि में विस्तार को हरी झंडी मिल जाएगी। 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा भी है। ऐसे में उनके दौरे के बाद नए मंत्रियों के नाम सामने आने के कयास लगाए जा रहे हैं। बजट सत्र समाप्त होने के बाद कभी भी साय सरकार में 3 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं।

पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे पर चर्चा

मुख्यमंत्री साय दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से 30 मार्च को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर चर्चा करेंगे। इस दौरे के दौरान कई बड़े ऐलान और योजनाओं पर मंथन हो सकता है। पीएम बिलासपुर में सभा को संबोधित करेंगे। बिल्हा के ग्राम मोहभट्ठा में प्रधानमंत्री की विशाल आमसभा होगी।

केन्द्र में बीजेपी की सरकार बनने के बाद ये पीएम का पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। लिहाजा प्रदेश के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी की जा सकती है।

हरियाणा फॉर्मूला भी चर्चा में

हरियाणा में भी छत्तीसगढ़ की तरह 90 विधानसभा सीटे हैं, लेकिन यहां कैबिनेट में सीएम के अलावा 13 मंत्रियों को शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ में अभी बृजमोहन के इस्तीफे के बाद सीएम के अलावा 10 मंत्री हैं। जबकि दो मंत्रियों का पद खाली है।

दरअसल, प्रदेश की विधानसभा सीटों के 15 प्रतिशत विधायकों को मंत्री पद दिया जा सकता है। तो इस लिहाज से छत्तीसगढ़ में 13.5 का आंकड़ा आता है। ऐसे में 3 और मंत्री बनाए जा सकते हैं।

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए पहुंचे थे मोदी

  • ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2024 में 8 अप्रैल और 23-24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर थे।
  • 8 अप्रैल को बस्तर में लोकसभा चुनाव को लेकर जनसभा को संबोधित किया।
  • फिर 23 और 24 अप्रैल को 2 दिवसीय दौरे पर रहे।
  • 23 को जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सक्ती जिले के जेठा में सभा की। उसी दिन महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के धमतरी में दूसरी सभा को संबोधित किया।
  • 24 अप्रैल को फिर प्रधानमंत्री ने अंबिकापुर में तीसरी जनसभा को संबोधित किया।

गृह मंत्री शाह से बस्तर विकास और नक्सल मुद्दे पर बातचीत

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात में बस्तर विकास का मास्टर प्लान, नक्सल उन्मूलन की रणनीति, बुनियादी ढांचे के विस्तार और महिला सशक्तिकरण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Homecoming in Bastar: कांकेर के पीढ़ापाल में 200 लोगों की सामूहिक घर वापसी
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार को ट्रक ने मारी ठोकर, गाड़ी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पटवारी, चौधरी ने कहा सुरक्षा से खिलवाड़
Latest Govt Jobs 2026 : युवाओं के लिए सरकारी नौकरी की बहार; रेलवे, यूपीएसएसएससी और सुरक्षा बलों में हजारों पदों पर निकलीं भर्तियां
’75 साल बहुत जी लिया, अब ज्यादा दिन नहीं बचे’, राम नगरी से CM योगी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश
Bastar Development News : अबूझमाड़ के ईरपानार में टूटा दशकों का अंधेरा, 56 लाख की लागत से पहली बार पहुंची बिजली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Forest Department Raid
Forest Department Raid : रायगढ़ में गर्ग फर्नीचर पर वन विभाग की कार्रवाई, अवैध लकड़ी चिराई का आरोप

Forest Department Raid : वन विभाग यह भी…

Chhattisgarh Teacher Protest
Chhattisgarh Teachers Protest : 22 अगस्त को शिक्षकों का प्रदर्शन, सेवा और पदोन्नति सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल

Chhattisgarh Teachers Protest : आंदोलन के दौरान शिक्षक…

Jagdalpur Court Verdict
Jagdalpur Court Verdict : भाभी की हत्या में देवर को उम्रकैद, भाई पर हमले के मामले में 7 साल की सजा

Jagdalpur Court Verdict :साक्ष्यों के आधार पर सत्र…

Durg Kotwali TI Case
Durg Kotwali TI Case : TI समेत 8 के खिलाफ परिवाद, कोर्ट के आदेश पर SSP करेंगे जांच

Durg Kotwali TI Case : परिवाद के मुताबिक,…

Raipur Theft Case
Raipur Theft Case : चोरी की वारदात का 8 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Raipur Theft Case :पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?