CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 12 बार किया कॉल..11 घंटे बाद पहुंची 108:दंतेवाड़ा में दिनभर तड़पता रहा मरीज, तोड़ा दम; शव घर ले जाने भी साढ़े 4 घंटे इंतजार

12 बार किया कॉल..11 घंटे बाद पहुंची 108:दंतेवाड़ा में दिनभर तड़पता रहा मरीज, तोड़ा दम; शव घर ले जाने भी साढ़े 4 घंटे इंतजार

By Newsdesk Admin 18/03/2025
Share

दंतेवाड़ा , 18 मार्च 2025 :

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम अस्पताल में सोमवार की रात जमकर बवाल हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि मरीज को 11 घंटे तक 108 एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा। एंबुलेंस को मरीज के बारे में सुबह 9:41 को जानकारी दी गई, लेकिन 108 की टीम शाम 7:30 बजे आई। इलाज में देरी की वजह से मरीज ने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने बताया कि शुरुआती 1 घंटे में 12 बार कॉल किया गया था। 108 के कर्मियों ने 11 घंटे इंतजार करवाया। जिससे मरीज को अस्पताल लाने और इलाज में लेट हुआ और उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं, मौत के बाद शव वाहन के लिए भी साढ़े 4 घंटे के इंतजार करना पड़ा। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।

दिनभर तड़पता रहा मरीज

रोंजे गांव के रहने वाले राकेश कश्यप का कहना है कि उनके बड़े भाई मृतक मुन्ना राम कश्यप (32) की तबीयत खराब थी। उन्हें उल्टी की शिकायत थी। वहीं सोमवार की सुबह उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ रही थी। जिसके बाद सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर 108 को पहला कॉल किया गया था।

कॉल उठाया और काट दिया। फिर 9 बजकर 43 मिनट और 9 बजकर 48 मिनट को कॉल कर उन्हें मरीज के बारे में जानकारी दी गई थी। यह सिलसिला 10 बजकर 56 मिनट तक लगातार चलता रहा। राकेश का कहना है कि, 108 के कॉल सेंटर से कहा गया था कि एंबुलेंस को मौके पर भेज रहे हैं, थोड़ा इंतजार करिए।

करीब 12 बार कॉल और 11 घंटे इंतजार करने के बाद भी 108 समय पर नहीं पहुंची। मरीज दिनभर घर में ही तड़पता रहा।

11 घंटे बाद आई 108 एंबुलेंस

परिजनों ने दिनभर 108 एंबुलेंस का इंतजार किया। वहीं शाम 7:30 से 8 बजे के बीच 108 आई, तब तक मरीज को निजी वाहन के माध्यम से अस्पताल लाया गया था। अस्पताल लाने के बाद डॉक्टर इलाज कर रहे थे। इसी बीच करीब 10 मिनट के अंदर ही मरीज ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बता दें कि गांव और गीदम अस्पताल की दूरी करीब 10 किमी है।

शव ले जाने 9 बार लगाया कॉल

वहीं मरीज की मौत के बाद उसके शव को अस्पताल से घर ले जाने के लिए भी शव वाहन नहीं मिला। अस्पताल में शव वाहन नहीं था। शव ले जाने करीब 9 बार एंबुलेंस को कॉल किया गया था। जब मामला गरमाया और इसकी जानकारी SDM और तहसीलदार तक पहुंची तो रात 11 बजकर 15 मिनट में शव ले जाने के लिए एंबुलेंस आई। परिजनों को करीब साढ़े 4 घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

डॉक्टर बोले- इलाज के दौरान तोड़ा दम

गीदम अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर राज मौर्य का कहना है कि जब मरीज को लाया गया था तब उसकी स्थिति खराब थी। हम इलाज कर रहे थे। हाथों में कैनुला लगा रहे थे, इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। इलाज के लिए समय नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि, मरीज को उल्टी की शिकायत थी।

सरपंच बोले- लापरवाही से गई जान

रोंजे गांव के सरपंच अनिल कुमार तर्मा ने कहा कि, सुबह से एंबुलेंस को कॉल कर रहे थे। हमसे कहा गया था कि एंबुलेंस पहुंच जाएगी, इंतजार करिए। लेकिन फिर भी नहीं पहुंची। मरीज की मौत हो गई है। लापरवाही के चलते जान गई है। हमारी मांग है कि ऐसे कर्मचारियों पर कड़ा एक्शन लिया जाए।

आगे क्या करना बैठक में लेंगे फैसला

जब मामले की जानकारी मिली तो सर्व आदिवासी समाज के गीदम ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र वट्टी समेत अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि, आदिवासी क्षेत्रों में एंबुलेंस की लचर व्यवस्था है। इसी का खामियाजा भुगतना पड़ा और आज एक की जान चले गई। ये कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।

अब आदिवासी समाज शांत नहीं बैठेगा। इस विषय में आगे क्या करना है, क्या एक्शन लिया जाएगा समाज की बैठक के बाद फैसला लेंगे।

प्रबंधन बोला- जानकारी मिलते ही भेजे थे 108

इस मामले को लेकर दंतेवाड़ा जिले के एंबुलेंस प्रबंधन श्याम कश्यप का कहना है कि हमें शाम 7 से 7:30 बजे के बीच केस के बारे में जानकारी मिली थी। जानकारी मिलते ही एंबुलेंस को मौके के लिए भेजा गया था। जब शव वाहन के लिए जानकारी मिली तो उसे भी भेज दिया गया था

You Might Also Like

New Bhilai Development: ‘नवा भिलाई’ के साथ ‘सशक्त वैशाली नगर’ की नींव, बजट से खुले विकास के रास्ते

Chhattisgarh Budget 2026: ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के ‘संकल्प’ से विकसित छत्तीसगढ़ की ओर कदम—उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान

Chhattisgarh Budget 2026: साय सरकार का तीसरा बजट, हर पाई का हिसाब—कहां से आएगा पैसा, कहां जाएगा खर्च

Holi Liquor Ban Chhattisgarh: होली पर सूखा रहेगा जश्न, पूरे प्रदेश में शराब बिक्री पर पूर्ण रोक

CG Women Registry Discount: महिलाओं के नाम संपत्ति पर 50% रजिस्ट्री शुल्क छूट, बजट से बड़ी सौगात

Newsdesk Admin 18/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

New Bhilai Development: ‘नवा भिलाई’ के साथ ‘सशक्त वैशाली नगर’ की नींव, बजट से खुले विकास के रास्ते

भिलाई नगर। New Bhilai Development को लेकर वैशाली…

Chhattisgarh Budget 2026: ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के ‘संकल्प’ से विकसित छत्तीसगढ़ की ओर कदम—उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान

रायपुर। Chhattisgarh Budget 2026 को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय…

Chhattisgarh Budget 2026: साय सरकार का तीसरा बजट, हर पाई का हिसाब—कहां से आएगा पैसा, कहां जाएगा खर्च

रायपुर। Chhattisgarh Budget 2026 में इस बार सरकार…

Holi Liquor Ban Chhattisgarh: होली पर सूखा रहेगा जश्न, पूरे प्रदेश में शराब बिक्री पर पूर्ण रोक

रायपुर। होली जैसे रंगों और उल्लास से भरे…

CG Women Registry Discount: महिलाओं के नाम संपत्ति पर 50% रजिस्ट्री शुल्क छूट, बजट से बड़ी सौगात

रायपुर। CG Women Registry Discount : विधानसभा में…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराजनीतिराज्य

New Bhilai Development: ‘नवा भिलाई’ के साथ ‘सशक्त वैशाली नगर’ की नींव, बजट से खुले विकास के रास्ते

24/02/2026
छत्तीसगढ़बजटराजनीति

Chhattisgarh Budget 2026: ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के ‘संकल्प’ से विकसित छत्तीसगढ़ की ओर कदम—उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान

24/02/2026
छत्तीसगढ़बजट

Chhattisgarh Budget 2026: साय सरकार का तीसरा बजट, हर पाई का हिसाब—कहां से आएगा पैसा, कहां जाएगा खर्च

24/02/2026
छत्तीसगढ़

Holi Liquor Ban Chhattisgarh: होली पर सूखा रहेगा जश्न, पूरे प्रदेश में शराब बिक्री पर पूर्ण रोक

24/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?