CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Digital arrest is a new way of cheating : 7 लाख ऐंठे, वीडियो कॉल धमकी और मैसेज से बनाया भरोसा

Digital arrest is a new way of cheating : 7 लाख ऐंठे, वीडियो कॉल धमकी और मैसेज से बनाया भरोसा

By Newsdesk Admin
23/04/2026
Share

सीजी भास्कर 23 अप्रैल I भिलाई शहर में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 62 वर्षीय महिला से 7 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर कई दिनों तक वीडियो कॉल और मैसेज के जरिए महिला को डराते-धमकाते रहे। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है, जहां आर्य नगर कोहका निवासी निर्मला चौबे ने शिकायत दर्ज कराई है।

Contents
  • लगातार कॉल और मैसेज से बनाया दबाव
  • दो चरणों में ठगे 7 लाख रुपए

वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर किया डराने का खेल
महिला के अनुसार, 13 मार्च 2026 को उनके मोबाइल पर वीडियो कॉल आया, जिसमें 5-7 लोग पुलिस की वर्दी में नजर आए। उनमें से एक ने खुद को संदीप राव बताते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताया। आरोपियों ने कहा कि उनके नाम से कोटक महिंद्रा बैंक में करोड़ों का लेन-देन हो रहा है और वे अवैध गतिविधियों में शामिल हैं।

लगातार कॉल और मैसेज से बनाया दबाव

आरोपियों ने कई दिनों तक महिला को कॉल और मैसेज कर मानसिक दबाव में रखा। उन्हें धमकाया गया कि यदि किसी को बताया तो जेल जाना पड़ेगा। भरोसा जीतने के लिए आरोपी रोजाना गुड मॉर्निंग, गुड इवनिंग और गुड नाइट के मैसेज भी भेजते रहे।

दो चरणों में ठगे 7 लाख रुपए

डर के चलते महिला ने 16 मार्च को अपने एसबीआई खाते से 3 लाख रुपए आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 17 मार्च को दो युवक और एक युवती उनके घर पहुंचे और 4 लाख रुपए की मांग की। पैसे नहीं होने पर आरोपियों ने सोना गिरवी रखने की सलाह दी। महिला ने मुथुट फाइनेंस में सोना गिरवी रखकर 4 लाख रुपए और ट्रांसफर कर दिए।

फर्जी दस्तावेज दिखाकर कराया विश्वास
आरोपियों ने महिला को फर्जी एफआईआर और सुप्रीम कोर्ट के नाम पर जुर्माने से जुड़े दस्तावेज भी दिखाए। लगातार कॉल, वीडियो कॉल और नकली कागजात दिखाकर महिला को पूरी तरह भ्रमित कर दिया गया।

पैसा नहीं लौटा तो हुआ ठगी का एहसास
आरोपियों ने भरोसा दिलाया था कि 15 अप्रैल के बाद पूरा पैसा वापस कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ और 22 अप्रैल को उन्होंने अपने दामाद के साथ स्मृति नगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल और बैंक खातों के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है।

भिलाई में एक दिन पहले भी साइबर ठगी के दो मामले दर्ज हुए थे। पुरानी भिलाई क्षेत्र में एक व्यक्ति के खाते से 3.28 लाख रुपए निकाले गए, जबकि छावनी क्षेत्र में एक बुजुर्ग के मोबाइल चोरी के बाद उनके खाते से करीब 2 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए गए।

“छत्तीसगढ़ में मेरे नाम का गलत इस्तेमाल” – एक्ट्रेस सनी लियोनी ने X पर कहा, अब तक महतारी वंदन योजना के 15 हजार फॉर्म रिजेक्ट, अपात्र लोगों से होगी रिकवरी भी
जरूरी खबर : बुखार से लेकर pain कीलर की ये दवाइयां घर में रखी हैं तो ध्यान से पढ़ें ये खबर, क्योंकि ये हैं जान का खतरा…❗ सरकार ने किया 🚫
Chhattisgarh High Court : बिलासपुर हाईकोर्ट से अमित बघेल को बड़ी राहत: 14 FIR के मामले में अंतरिम जमानत मंजूर, पर माननी होगी यह कड़ी शर्त
Maternal Death : आठ माह की गर्भवती का घर पर प्रसव बना काल, दाई से डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत
सुकमा में एटीएम लूट की कोशिश नाकाम: कुल्हाड़ी से तोड़ने के बाद जैसे ही निकासी की कोशिश की, मौके पर पहुंची पुलिस ने धरदबोचा आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

Mobile Phone Seized
Mobile Phone Seized : दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, दो मोबाइल समेत प्रतिबंधित सामान बरामद

केंद्रीय जेल दुर्ग में शुक्रवार सुबह जिला और…

Semiconductor Chhattisgarh
Semiconductor Chhattisgarh : सेमीकंडक्टर से हरित ऊर्जा तक, नए उद्योगों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल…

Electric Shock
Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने…

PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी
PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी

पीएम जनमन योजना के तहत बनी सड़क से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?