CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सुकमा में एटीएम लूट की कोशिश नाकाम: कुल्हाड़ी से तोड़ने के बाद जैसे ही निकासी की कोशिश की, मौके पर पहुंची पुलिस ने धरदबोचा आरोपी

सुकमा में एटीएम लूट की कोशिश नाकाम: कुल्हाड़ी से तोड़ने के बाद जैसे ही निकासी की कोशिश की, मौके पर पहुंची पुलिस ने धरदबोचा आरोपी

By Newsdesk Admin
29/06/2025
Share

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में देर रात एटीएम लूट की बड़ी कोशिश को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर परिसर के भीतर लगे पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एकमात्र एटीएम को कुल्हाड़ी से तोड़कर नकदी निकालने की कोशिश की गई थी। लेकिन जैसे ही आरोपी पैसे निकालने वाला था, मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

यह घटना रविवार रात करीब 2 बजे की है, जब एटीएम में तोड़फोड़ की सूचना मुंबई स्थित मुख्य निगरानी केंद्र (Monitoring HQ) को मिली। अलार्म बजते ही सुरक्षा प्रणाली एक्टिव हुई और वहां से सीधे जिला अधिकारियों को कॉल किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान देवेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो कूकानार थाना क्षेत्र के सूर्यपाल गांव का निवासी है। आरोपी ने कुल्हाड़ी से एटीएम को नुकसान पहुंचाया और कैश विंडो तोड़ने में सफल भी हो गया था। लेकिन जैसे ही उसने नकदी निकालने की कोशिश की, वहां पुलिस की गाड़ी पहुंच गई। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, मगर जवानों ने कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया।

एटीएम से नकदी नहीं निकल पाई, FIR दर्ज
सुबह होते ही बैंक के अधिकृत कर्मचारी थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने घटनास्थल से कुल्हाड़ी और अन्य औजार बरामद किए हैं, जिनसे आरोपी ने एटीएम को नुकसान पहुंचाया था।

कलेक्टर परिसर में सुरक्षा पर उठे सवाल
घटना के बाद प्रशासन और बैंक अधिकारियों में हलचल मच गई है। कलेक्टर परिसर जैसे उच्च-संवेदनशील इलाके में सुरक्षा के बावजूद रात के समय ऐसी घटना का सामने आना, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह अकेला था या किसी गिरोह से जुड़ा हुआ है।

KK Srivastava ED Action : 15 करोड़ की ठगी मामले में ED का एक्शन, केके की 3.25 करोड़ की संपत्ति अटैच
Balod Cyber Crime : ब्रेकअप के बाद युवती का निजी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट
EOW Investigation : ईओडब्ल्यू ने पीसीसी से लेखापाल देवेंद्र डडसेना का ब्यौरा मांगा, जानिए क्या है मामला
CG Dhan Kharidi : नकुलनार और गंजेनार में प्रशासन के छापे, 280 बोरी अवैध धान जब्त
Hospital Theft Sakti : सक्ती अस्पताल में चोरी का मामला उजागर, भागने की फिराक में था आरोपी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Samsung Galaxy Buds On
Samsung Galaxy Buds On : कान में लगाने की जरूरत नहीं, सैमसंग ने उतारे नए वायरलेस ईयरबड्स; जानिए कीमत और फीचर्स

सैमसंग ने अपने नए Galaxy Buds On को…

FASTag Update
FASTag Update : फास्टैग को लेकर बड़ा बदलाव, दिव्यांगजनों को अब हर साल नहीं कराना होगा नवीनीकरण

दिव्यांगजनों के लिए टोल यात्रा से जुड़े फास्टैग…

Service Campaign
Service Campaign : अहिवारा में सेवा संकल्प अभियान, सफाई के साथ 250 से ज्यादा पौधे लगाए

नंदिनी अहिवारा में गांधी जयंती के अवसर पर…

Birthday Celebration
Birthday Celebration : जन्मदिन पर बच्चों को बांटी कॉपी-पेन, शिक्षा के लिए समर्पित किया खास दिन

नंदिनी अहिवारा के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक…

Chhattisgarh Coal Scam
Chhattisgarh Coal Scam : देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, 5 अक्टूबर को विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश

छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी मामले में भिलाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?