CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dhamtari Online IPL Betting Crackdown : 6 महीने में 16 आरोपी गिरफ्तार

Dhamtari Online IPL Betting Crackdown : 6 महीने में 16 आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
28/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 28 जून। ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए छह माह के भीतर 8 प्रकरण दर्ज किए हैं। विशेष अभियान के तहत पुलिस ने संगठित ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 30.98 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति भी जब्त की गई है। (Dhamtari Online IPL Betting Crackdown)

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में की गई जांच में पुलिस ने fancodeexch, Reddyanna, GRANDEXCHANGE, GOLDENEXCH, BLISSEXCH, CRICCODE, ALL PANNALE और All Paynal सहित आठ ऑनलाइन सट्टा वेबसाइटों और एप्लीकेशन का खुलासा किया। रूद्री, सिटी कोतवाली और कुरूद थाना क्षेत्रों में समन्वित कार्रवाई कर इस नेटवर्क से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2023 में ऑनलाइन सट्टे के केवल एक प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार हुए थे और 65 हजार रुपये जब्त किए गए थे। वर्ष 2024 में दो प्रकरणों में दो आरोपी तथा 95,995 रुपये, जबकि वर्ष 2025 में तीन प्रकरणों में तीन आरोपी गिरफ्तार कर 3.92 लाख रुपये की जब्ती की गई थी। इसके मुकाबले वर्ष 2026 में कार्रवाई का दायरा और प्रभाव दोनों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि इस सफलता (Dhamtari Online IPL Betting Crackdown) के पीछे थाना स्तर पर विकसित मुखबिर तंत्र, IPDR और CDR का तकनीकी विश्लेषण, बैंक खातों की फोरेंसिक जांच तथा डिजिटल साक्ष्यों की गहन पड़ताल अहम रही। इन माध्यमों से लंबे समय से सक्रिय ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। साथ ही ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ अभियान (Dhamtari Online IPL Betting Crackdown)आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Vishnu Deo Sai Speech : ग्रीन इकोनॉमी में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, प्रकृति संरक्षण हमारी संस्कृति का हिस्सा – CM साय
Job Placement Camp Sakti : युवाओं के पास रोजगार पाने का सुनहरा मौका, बिना परीक्षा के मिलेगी नौकरी
Raipur Court Escape : कोर्ट परिसर से दो विचाराधीन कैदी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
प्रेमी के गांव में बच्चे के साथ डटी महिला, बोली – ‘शादी का वादा कर छोड़ा’…
OBC Development Chhattisgarh : जन अपेक्षाओं के अनुरूप ही होंगे विकास कार्य, बजट का पूरा उपयोग जरूरी: मुख्यमंत्री साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fauzi Release Date : साल के अंत में धमाका करने की तैयारी में प्रभास, ‘फौजी’ से बॉक्स ऑफिस पर करेंगे वापसी

सीजी भास्कर, 28 जून। फौजी रिलीज डेट (Fauzi…

Bhilai Steel Plant : भिलाई स्टील प्लांट में 119 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, नेहरू अवार्ड से बढ़ाया गया हौसला

सीजी भास्कर, 28 जून। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai…

Cocktail 2 Box Office Collection : दूसरे वीकेंड में धीमी पड़ी ‘कॉकटेल 2’ की रफ्तार, 9वें दिन कमाई ने बढ़ाई चिंता

सीजी भास्कर, 28 जून। कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस…

8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर से बढ़ेगी सैलरी, HRA में भी होगा बड़ा इजाफा

सीजी भास्कर, 28 जून। 8वें वेतन आयोग (8th…

Government Pathology Lab Privatization
Government Pathology Lab Privatization : सरकारी पैथोलॉजी लैब निजी हाथों में देने की तैयारी!

सीजी भास्कर, 28 जून। छत्तीसगढ़ में सरकारी पैथोलॉजी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?