CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ghaziabad News: काम नहीं आई ये ट्रिक तो नौकरानी ने किया ऐसा कांड, चंद मिनटों में घर कंगाल; बुजुर्ग को बाथरूम में किया बंद

Ghaziabad News: काम नहीं आई ये ट्रिक तो नौकरानी ने किया ऐसा कांड, चंद मिनटों में घर कंगाल; बुजुर्ग को बाथरूम में किया बंद

By Newsdesk Admin
18/03/2025
Share

गाजियाबाद , 18 मार्च 2025 :

गाजियाबाद के राजनगर में घरेलू सहायिका ने परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों के गहने लूट लिए। घरेलू सहायिका ने परिवार को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और फिर घर से लाखों के गहने चुराकर फरार हो गई। बुजुर्ग ने शोर मचाया तो बेटी ने उन्हें बाथरूम से बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

शहर के पॉश इलाके राजनगर में घरेलू सहायिका ने परिवार को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। खाने के बाद महिला और उनकी बेटी अचेत हो गई। घर में मौजूद बुजुर्ग ने भोजन नहीं किया था।

सहायिका ने बुजुर्ग को अपने साथियों के साथ मिलकर बाथरूम में बंद कर दिया और गहने लेकर फरार हो गई। घटना नौ मार्च की है। पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर कविनगर थाने में केस दर्ज किया गया है।

पूरी तरह से बेहोश नहीं हुई बेटी मेघना बंसल

राजनगर सेक्टर-तीन निवासी 83 वर्षीय बुजुर्ग बीसी बंसल के मुताबिक उनके यहां बेंगलुरु निवासी ईशा घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। नौ मार्च की रात खाने के बाद बीसी बंसल की पत्नी कमलेश पूरी तरह बेहोश हो गई जबकि उनकी बेटी मेघना बंसल पूरी तरह से बेहोश नहीं हो पाई। खुद बीसी बंसल ने भोजन नहीं किया था।

पति और उसके साथियों के साथ की वारदात

पत्नी और बेटी के अचानक जल्दी सो जाने पर बीसी बंसल को शक हुआ और वह उनके कमरे में पहुंचे। आरोप है कि सहायिका ईशा और उसके पति व अन्य दो लोगों ने बीसी बंसल को बाथरूम में बंद कर दिया। जहां वे भी बेहोश हो गए। कुछ देर बाद बीसी बंसल को कुछ होश आया तो उन्होंने शोर मचाया।

बेटी पिता को बाथरूम से निकाला

बेटी मेघना की आंख खुली और उन्होंने पिता को बाथरूम से निकाला। पीड़ित का आरोप है कि सहायिका ईशा और उसके तीन साथी घर से सात हजार रुपये की नकदी, सोने के कई जेवर चोरी करके भाग गए। एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है।

Sanjay Raut Claim: महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज, विधायकों को लेकर बड़े दावे से बढ़ी हलचल
बालको, सेपको, जीडीसीएल सहित पांच कंपनियों को कोर्ट ने बनाया आरोपी
Cyber Fraud : बिजली मीटर लगवाने के नाम पर बड़ी साइबर ठगी, रायपुर के कारोबारी का मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 7 लाख रुपये
ट्रंप की धमकी से भारत पर संकट! 25% टैरिफ और रूस से तेल पर सजा? ….
एक लड़की, दो प्रेमी, एक खौफनाक अंजाम, प्यार बना जानलेवा…!

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Dhaba Robbery Case
Durg Dhaba Robbery Case : दुर्ग में ढाबा कर्मचारी से मारपीट कर लूट, नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Durg Dhaba Robbery Case

Egypt train accident
Egypt train accident : मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, 7 की मौत और 100 से ज्यादा घायल; कई डिब्बे पटरी से उतरे

Egypt train accident :

Major blow for the ECB
Major blow for the ECB : भारत के दौरे के बिना इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका, 2027 में हो सकता है 627 करोड़ रुपये का नुकसान

Major blow for the ECB : इसकी मुख्य…

Medical Admission Fraud
Medical Admission Fraud : मेडिकल-PG एडमिशन के नाम पर बड़ा फ्रॉड, कोलकाता की संस्था के संचालक पर केस

Medical Admission Fraud

Chief Minister Vishnudeo’s Diwali
Chief Minister Vishnudeo’s Diwali : परिवार के साथ दिवाली मनाने जशपुर पहुंचे CM विष्णुदेव साय, लोगों से की मुलाकात; PM मोदी के बस्तर दौरे की सराहना की

Chief Minister Vishnudeo’s Diwali : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?