CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंदौर गेर में सीएम से कहा- शराब दुकान हटवा दो:जुलूस में शामिल व्यक्ति को ऊंट ने कंधे पर काटा; पढ़िए वो किस्से जो आज भी चर्चा में

इंदौर गेर में सीएम से कहा- शराब दुकान हटवा दो:जुलूस में शामिल व्यक्ति को ऊंट ने कंधे पर काटा; पढ़िए वो किस्से जो आज भी चर्चा में

By Newsdesk Admin
19/03/2025
Share

इंदौर , 19 मार्च 2025 :

इंदौर में पारंपरिक गेर के कई ऐसे किस्से हो जाते है जो आयोजकों से लेकर आमजनता को जीवनभर याद रहते है। ऐसे ही कुछ किस्से आज हम आपके लिए लेकर आए है, जो आयोजकों के जेहन में आज भी ताजा है। इन किस्सों के याद आते ही उनके चेहरे भी खुशी से खिल उठते है।

10 खच्चर आज तक नहीं मिले

संगम कार्नर चल समारोह समिति की गेर में पिछले साल ही ऐसा किस्सा हुआ। इन किस्सों को याद करते हुए गेर संयोजक कमलेश खंडेलवाल ने कहा कि किस्से ऐसे ही कि उन्हें बताने के लिए भी काफी समय चाहिए। गेर का एक किस्सा ऐसा है कि हमारे पिताजी गेर निकालते थे, तब आकर्षण के लिए 100 खच्चर ले आए थे।

प्रजापत जी से खच्चर लेकर आए थे। गेर में तो वह खच्चर ले आए, लेकिन वहां से खच्चर गायब हो गए। गेर के बाद आयोजक और प्रजापत जी सभी मिलकर शहर में चार दिनों तक खच्चर तलाशते रहे। चार दिन बाद भी 90 खच्चर ही मिली, 10 खच्चर आज भी नहीं मिले।

सीएम साहब शराब दुकान हटवा दो

पिछले साल की गेर में सीएम डॉ.मोहन यादव भी शामिल हुए थे। गेर में शामिल होकर जब कैलाश जी और मुख्यमंत्री जी राजवाड़ा पहुंचे तो राजवाड़ा पर जो शराब की दुकान है, वहां ऊपर रहने वाले रहवासी ने घर से ही विरोध व्यक्त कर दिया कि साहब यहां से शराब की दुकान हटवाओ।

सीएम साहब ने भी तत्काल वहां किसी को ये बात नोट करवाई। हालांकि शराब की दुकान आज भी राजवाड़ा इलाके में है। हमारी गेर सुधार की तरफ भी आकर्षित करती है लोगों को। गेर में बहुत से ऐसे किस्से है

6 फीट ऊंचा कढ़ाव लगाते थे।

उन्होंने बताया कि आज से कई साल पहले हमारी गेर के आयोजक 6 फीट ऊंचा कढ़ाव लगाते थे। इसमें लोगों को टांगाटोली करके डाल देते थे। इसका उद्देश्य यही था कि व्यक्ति गेर में शामिल होने के पहले रंग से सराबोर हो जाए, लेकिन बाद में ऐसा हुआ कि हर किसी को उस कढ़ाव में डालने लगे। इसके बाद हमे कढ़ाव को हटाना पड़ा।

गणेशजी बनाकर बैठा दिया था

मॉरल क्लब गेर के आयोजक अभिमन्यु मिश्रा ने बताया कि पहले जब हमारे मामा इस गेर को बैलगाड़ी पर निकालते थे। बैलगाड़ी पर टंकियां रखी जाती थी। उस वक्त घोड़े-ऊंट तक इसमें शामिल होते थे। एक बार ऐसा हुआ कि गेर में ऊंटों को लाया गया मगर गोराकुंड चौराहे पर एक ऊंट ने एक आदमी को कंधे पर ही काट लिया।

इसके बाद से ऊंटों को गेर में लाना बंद करना पड़ा। इसी प्रकार से हमारे मामा के एक दोस्त थे। उनका वजन काफी ज्यादा था। इसलिए हमने उनको गेर में गणेशजी बनाकर बैठा दिया था।

घर की छत से महिला ने डाला रंग, तलाशते रहे

टोरी कॉर्नर गेर के आयोजक शेखर गिरी ने बताया कि कुछ साल पहले टोरी कॉर्नर से कुछ लोग निकले और खजूरी बाजार में जाकर रुक गए। यहां पर छत से एक महिला ने उन पर रंग डाल दिया। रंग डाल दिया तो वे लोग वहीं रुके रहे। बहुत देर तक वो इंतजार करते। जब गेर खत्म हो गई तो वो वापस खजूरी बाजार आए।

इस तरह वो लोग दो से तीन दिनों तक उस घर के वहां चक्कर लगाते रहे। वहां दुकानदार ने पूछा कि भईया क्या बात है दो तीन दिनों से रोज यहां के चक्कर लगा रहे हो, तो उन्होंने बताया कि रंगपंचमी पर किसी महिला ने यहां ऊपर से रंग डाला था। तो दुकानदार ने बताया कि वो तो उनके यहां मेहमान आए थे वो तो चले गए अब आप भी यहां आना मत।

इसी तरह हमारे एक मित्र थे, छोटा और बड़ा सराफा के बीच में खड़े थे। उन्हें शुगर की दिक्कत थी। उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे वॉशरूम जाना है। मैं कहा कि कपड़े तो गीले ही हो रहे है। पेंट में ही कर लो। वो वॉशरूम के लिए नीचे बैठ गए अब आगे का वर्णन नहीं कर सकता हूं।

कलेक्टोरेट को बम से उड़ाने की चेतावनी, Email में IED की बात.
Congress Kerala MLA : कभी ‘उम्मीद’ का चेहरा, अब ‘विवाद’ का नाम – कांग्रेस ने पलक्कड़ के युवा विधायक पर गिराया गाज़, जानें पूरा मामला
Bangladesh Crisis News : बांग्लादेश संकट का असर भारत तक, ‘चिकन नेक’ पर बढ़ाई गई सख्त निगरानी; बीएसएफ ने खड़ी की 12 फीट ऊंची सुरक्षा दीवार
झारखंड में बारिश बनी ‘आफत’: जोन्हा फॉल में सेल्फी लेना पड़ा महंगा, बहे DPS टीचर का अब तक पता नहीं!
Vedanta plant accident: कांग्रेस ने बताया घोर लापरवाही, निष्पक्ष जांच की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dowry Death Case Durg
Dowry Death Case Durg : दहेज प्रताड़ना से हुई नवविवाहिता की मौत, पति समेत 5 दोषियों को 10-10 साल की सजा

Dowry Death Case Durg  : सुनवाई के दौरान…

Korba Bike Dispute
Korba Bike Dispute : बाइक विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोस्तों की मारपीट में एक घायल

Korba Bike Dispute : इसके बावजूद मामले की…

Thar Car Accident 
Thar Car Accident : जांजगीर-चांपा में दर्दनाक सड़क हादसा, थार की टक्कर से भाई-बहन की मौत

Thar Car Accident : सूचना मिलते ही पुलिस मौके…

Vaishali Nagar Welfare Scheme : वैशाली नगर में Gen Z से 60 वर्ष तक के नागरिकों के लिए 16 नई योजनाएं शुरू करेंगे विधायक रिकेश सेन
Vaishali Nagar Welfare Scheme : वैशाली नगर में Gen Z के लिए 10 अगस्त से 16 योजनाएं, 60 वर्ष तक के नागरिकों के लिए भी नई योजना शुरू करेंगे विधायक रिकेश सेन

सीजी भास्कर, 5 अगस्त। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र…

Raigarh Road Safety
Raigarh Road Safety : पेड़ों पर लगाए जा रहे रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में हादसे रोकने का अभियान

Raigarh Road Safety  :पुलिस ने लोगों से रात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?