CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नई बाइक पर थूका तो हंसिए से काट डाला:रायपुर में आरोपी बोला- जलनखोर मेरी ज्यादा तनख्वाह से चिढ़ता था, दोनों JCB ड्राइवर थे

नई बाइक पर थूका तो हंसिए से काट डाला:रायपुर में आरोपी बोला- जलनखोर मेरी ज्यादा तनख्वाह से चिढ़ता था, दोनों JCB ड्राइवर थे

By Newsdesk Admin
19/03/2025
Share

रायपुर , 19 मार्च 2025 :

छत्तीसगढ़ के रायपुर में नई बाइक पर थूका, तो युवक ने पड़ोसी का हंसिए से गला काट दिया। आरोपी का कहना है कि, मेरी ज्यादा तनख्वाह से वो चिढ़ता था। जब उसने नई बाइक खरीदी तो वह उस पर थूक रहा था। इसलिए गुस्से में उसने मर्डर कर दिया। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

खरोरा थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि, मुरा गांव निवासी आरोपी मनोज साहू (21) और रंजीत साहू (42) दोनों पड़ोसी थे। दोनों JCB ड्राइवर है। बुधवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे दोनों के बीच बहसबाजी हो गई। वे दोनों घर के सामने लड़ने लगे। मनोज ने गाली-गलौज करते हुए अपने घर से हंसिया लाकर उस पर हमला कर दिया।

गले में पड़ा हंसिया, मौके पर मौत

आरोपी ने हंसिए से रंजीत के गले पर हमला किया। जिससे उसका गला कट गया। कंधे के पास भी हंसिए से वार किया। हमले के बाद वो बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर गया। उसके शरीर से तेजी से खून निकलने लगा। इस दौरान आरोपी घबरा कर घर के अंदर घुस गया। आसपास लोगों ने जब हो-हल्ला सुना तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी बोला- जलनखोर, नई बाइक पर थूका था

पुलिस ने जब आरोपी मनोज से पूछताछ की, तो उसने बताया कि, उसकी 17 हजार रुपए तनख्वाह है। इस बात से रंजीत चिढ़ता था की उसे कम पेमेंट मिलता है। वह अक्सर मनोज को गुस्से-गुस्से में यह बात बोलते रहता था। इसके अलावा होली त्योहार में मनोज ने नई बाइक खरीदी थी। रंजीत ने चिढ़कर अचानक उसके सामने थूक दिया। यह बात मनोज को बुरी लग गई। गुस्से में उसने मर्डर कर दिया।

चार बच्चों का पिता था रंजीत

पुलिस के मुताबिक, रंजीत के चार बच्चे हैं। उस पर अपने घर की पूरी जिम्मेदारी थी। घर का भरण-पोषण कर रहा था। इसके अलावा आरोपी मनोज साहू भी पड़ोस में अपने माता-पिता के साथ रहता है। आरोपी अविवाहित है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी मनोज साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रेन में प्रेग्नेंट पत्नी को छोड़़ गायब हुआ आर्मी जवान, घर पहुंची तो ससुराल वालों ने पीटा, आर्य समाज में की थी शादी, मामला छत्तीसगढ़ के इस जिले का
CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में झमाझम बारिश, बस्तर में ऑरेंज अलर्ट – बाकी हिस्सों में येलो अलर्ट जारी
School Teacher Arrested : परीक्षा में पास कराने का लालच देकर स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
State Tax Assistant Commissioner Transfer : वाणिज्यिक कर विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव
Wildlife Crime in Chhattisgarh : मृत तेंदुए का पंजा काटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, कटा पंजा जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Supela Bandhan Bank Fraud
Supela Bandhan Bank Fraud : लालच में गंवा बैठे अपनी साख, दुर्ग में 362 ‘म्यूल’ खाताधारकों पर FIR

सीजी भास्कर, 14 मई : चंद रुपयों के…

Gyaneshwari Yadav Weightlifting : एशियाई मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, जीते दो पदक

सीजी भास्कर, 14 मई : राजनांदगांव की युवा…

Minimum Support Price Hike 
Minimum Support Price Hike  : फसलों के एमएसपी में वृद्धि से ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी सशक्त : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सीजी भास्कर, 14 मई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Durg Census Duty Dispute : जनगणना कर्मचारी से गाली-गलौज कर जानकारी देने से मुकरा होटल मालिक, FIR दर्ज

सीजी भास्कर, 14 मई : जनगणना कार्य के…

Meta’s big bet to compete with Snapchat : Instagram पर शुरू हुई “इंस्टैंट्स” सर्विस

Meta's big bet to compete with Snapchat 

You Might Also Like

अपराधदेश-दुनियाराज्य

उत्तरप्रदेश में सनसनीखेज मामला: , अश्लील Video और ब्लैकमेल… मथुरा का ‘इमरान’ पर आरोप

09/06/2025
अपराधदेश-दुनियाराज्य

एल्विश यादव के घर फायरिंग करने वाला बदमाश पकड़ा गया, फरीदाबाद पुलिस ने एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

22/08/2025
छत्तीसगढ़

Chief Secretary Vikas Sheel Orders : अब मोबाइल से ट्रेनिंग लेंगे छत्तीसगढ़ के सरकारी बाबू, मुख्य सचिव ने दिए सख्त आदेश

08/04/2026
छत्तीसगढ़

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की अंतिम तारीख घोषित, 18 से 22 अप्रैल तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया

16/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?