CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Paddy Scam Mohara  :  मोहारा धान खरीदी केंद्र में 30 लाख का महाघोटाला, 995 क्विंटल धान गायब

Paddy Scam Mohara  :  मोहारा धान खरीदी केंद्र में 30 लाख का महाघोटाला, 995 क्विंटल धान गायब

By Newsdesk Admin
15/05/2026
Share
Paddy Scam Mohara 
Paddy Scam Mohara 

सीजी भास्कर, 15 मई : राजनांदगांव जिले के सेवा सहकारी समिति मोहारा में धान गबन और अवैध परिवहन (Paddy Scam Mohara)   का बड़ा मामला सामने आया है। प्रशासनिक जांच में 30 लाख रुपए से अधिक की आर्थिक अनियमितता उजागर होने के बाद केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और एक अनधिकृत खरीददार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले के सामने आने के बाद सहकारी समिति प्रबंधन और धान खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार अवैध धान परिवहन (Paddy Scam Mohara) की सूचना मिलने पर सहायक खाद्य अधिकारी द्रोण कामड़े, तहसीलदार डोंगरगढ़ अमीय श्रीवास्तव और अतिरिक्त तहसीलदार सोनित मेरिया की संयुक्त टीम ने मोहारा धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान केंद्र प्रभारी संतोष वर्मा मौके से अनुपस्थित पाए गए, जिससे अधिकारियों को संदेह हुआ। इसी दौरान टीम ने वाहन क्रमांक सीजी 08 एल 1049 को पकड़ा, जिसमें धान लोड था।

वाहन चालक सुंदरलाल साहू से पूछताछ में पता चला कि वह ग्राम खैरी निवासी राजू वर्मा के निर्देश पर धान परिवहन कर रहा था। चालक ने बताया कि धान समिति से बिना किसी वैध दस्तावेज के लोड किया गया था। इसके बाद अधिकारियों ने समिति के रिकॉर्ड और भौतिक स्टॉक का मिलान कराया, जिसमें बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जांच में पाया गया कि खरीदे गए कुल धान में से 995.68 क्विंटल धान को कम परिदान दिखाकर ‘सूखत’ के रूप में दर्ज किया गया था। आरोप है कि इसी धान को बचाकर अवैध तरीके से बाहर बेचा जा रहा था।

प्रशासनिक जांच में यह भी सामने आया कि समिति के जिम्मेदार कर्मचारियों ने निजी लाभ के उद्देश्य से कस्टम मिलिंग नीति 2025-26 का उल्लंघन किया। इस पूरे मामले से शासन को 30 लाख 86 हजार 608 रुपए की आर्थिक क्षति पहुंची है। अधिकारियों के अनुसार धान खरीदी और परिवहन से जुड़े दस्तावेजों में भी गंभीर गड़बड़ियां पाई गई हैं।

मामले की हो रही जांच (Paddy Scam Mohara)

जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी धान उपार्जन केंद्र मोहारा संतोष वर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर वेद प्रकाश साहू और ग्राम खैरी निवासी राजू वर्मा के खिलाफ संबंधित थाने में मामला दर्ज कराया गया है। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

धान खरीदी में सामने आए इस गबन ने सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन अब जिले के अन्य धान उपार्जन केंद्रों की भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी में है ताकि भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके।

 

 

28 lakhs defrauded in the name of land : दूसरे की प्रॉपर्टी दिखाकर रकम ऐंठी, 3 पर केस दर्ज
Human Skeleton Found : पैलीमेटा गांव में सड़क किनारे मिला कंकाल, क्षेत्र में फैली सनसनी
महादेव आनलाईन सट्टा : CBI अभी इन पहलुओं को खंगालने कर रही कड़ी मशक्कत, अक्षय यश शिवांस और अभिषेक जांच दायरे में
Crime Firing: मंदिर से लौट रहे शख्स की हत्या, 3 लोग घायल
Girlfriend ने तुड़वाए शादी शुदा प्रेमी के हाथ-पैर, आए 15 फ्रैक्चर, 7 साल से थे साथ

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chandlidih Eco Tourism : छत्तीसगढ़ में घूमने के लिए मिला नया ठिकाना, रामनामी संस्कृति के साथ नौकायन और पहाड़ों की सैर का मिलेगा मौका
Chandlidih Eco Tourism : छत्तीसगढ़ में घूमने के लिए मिला नया ठिकाना, रामनामी संस्कृति के साथ नौकायन और पहाड़ों की सैर का मिलेगा मौका

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड स्थित चंदलीडीह में…

Narayanpur Fish Farming : धान की खेती के साथ मछली पालन से चमकी किस्मत
Narayanpur Fish Farming : धान की खेती के साथ मछली पालन से चमकी किस्मत

बेलगांव के किसान नीलकंठ नाग ने धान की…

Dharohar Portal Chhattisgarh : अब घर बैठे तैयार होंगे रजिस्ट्री के दस्तावेज, रायपुर में शुरू हुआ नए पोर्टल का ट्रायल
Dharohar Portal Chhattisgarh : अब घर बैठे तैयार होंगे रजिस्ट्री के दस्तावेज, रायपुर में शुरू हुआ नए पोर्टल का ट्रायल

छत्तीसगढ़ में जमीन और मकान की रजिस्ट्री (Chhattisgarh…

Chhattisgarh Agriculture Export : छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल अब पहुंचेंगे यूरोप! स्पेन में वैश्विक बाजार के लिए बनी रणनीति
Chhattisgarh Agriculture Export : छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल अब पहुंचेंगे यूरोप! स्पेन में वैश्विक बाजार के लिए बनी रणनीति

 छत्तीसगढ़ के पारंपरिक सुगंधित चावल और विशिष्ट कृषि…

Sakti Gambling Raid Case : जुआ पकड़ने गई पुलिस की कार्रवाई पर बवाल, युवक की मौत के बाद प्रशिक्षु SI निलंबित
Sakti Gambling Raid Case : जुआ पकड़ने गई पुलिस की कार्रवाई पर बवाल, युवक की मौत के बाद प्रशिक्षु SI निलंबित

सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र में जुआ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?