CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंदौर में रंगपंचमी की गेर के बाद सिर्फ 38 मिनट में राजवाड़ा साफ, गेर मार्ग से एक डंपर जूते-चप्पल हटाए गए..

इंदौर में रंगपंचमी की गेर के बाद सिर्फ 38 मिनट में राजवाड़ा साफ, गेर मार्ग से एक डंपर जूते-चप्पल हटाए गए..

By Newsdesk Admin
19/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 मार्च |

इंदौर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह यूं ही नहीं नंबर वन है। बुधवार को रंगपंचमी की गेर में जनता ने जबरदस्त उत्साह दिखाते हुए अपनेपन का रंग बिखेरा तो दूसरी तरफ गेर खत्म होते ही नगर निगम का अमला सड़कों की साफ-सफाई के लिए मैदान में उतर गया। गेर खत्म हुई और नगर निगम के 500 सफाई मित्र मशीनों के साथ सड़क पर उतर गए।

  • उन्होंने देखते ही देखते 38 मिनट में राजवाड़ा क्षेत्र चकाचक कर दिया।
  • इसके बाद सराफा, खजूरी बाजार, जवाहर मार्ग और आसपास के क्षेत्रों की सफाई का नंबर आया।
  • करीब दो घंटे में राजवाड़ा चौक सहित पूरा गेर मार्ग को चकाचक किया जा चुका था।
  • हर बार गेर के बाद बड़ी मात्रा में जूते-चप्पल सड़कों पर नजर आते थे।
  • इस बार ऐसा नहीं था। निगम की टीम ने गेर मार्ग से करीब एक डंपर जूते-चप्पल उठाए।
  • नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी अखलेश उपाध्याय ने बताया कि नगर निगम का अमला करीब सवा तीन बजे मैदान में उतरा।
  • सबसे पहले राजवाड़ा चौक की सफाई शुरू हुई। सीपिंग मशीन, सक्शन मशीन, टोलबो मशीन आदि की मदद से करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद यहां की सड़कें चकाचक की जा चुकी थीं।
  • सड़कों को साफ करने के बाद राजवाड़ा की रेलिंग और सड़कों को पानी से धोने का काम शुरू हुआ। राजवाड़ा और सड़कों की सफाई पर करीब सात टेंकर पानी लगा।

एक डंपर चप्पल-जूते मिले

  • सड़कों की सफाई के साथ-साथ कचरा भी उठवाया जा रहा था।
  • उपाध्याय ने बताया कि निगमकर्मियों ने गेर मार्ग से एक डंपर जूते-चप्पल उठाए।
  • पिछले वर्ष गेर में करीब छह डंपर जूते-चप्पल उठाए गए थे।
  • इस वर्ष इस बार दूसरा कचरा 14 डंपर उठाया गया। इसमें पन्नियां और रैपर इत्यादि हैं।

निगम ने झांकी में दिखाया स्वच्छता का अठ्ठा

  • नगर निगम की गेर में इस बार स्वच्छता का अठ्ठा दिखाती झांकी शामिल की गई थी।
  • इस गेर में निगम ने अनुपयोगी सामान से बनाया गया करीब 20 फीट ऊंचाई का हाथी भी शामिल किया था।
  • यह हाथी सूंड से सौ फीट ऊंचाई तक रंगों की बौछार कर रहा था।
  • इसके अलावा निगम की गेर में एक मंच पर खड़ी चार स्वच्छता दीदी अपनी झाड़ू से शहरवासियों को रंगों से सराबोर कर रही थीं। निगम ने एक ट्राले पर स्वच्छता का संदेश देती झांकी भी बनाई थी।
भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय ने छावनी क्षेत्र का किया दौरा, नवनिर्मित पीएचसी भवन का अवलोकन कर बोले – “स्वास्थ्य केंद्र निर्मित होने से काफी लोगों को मिलेगी राहत”
Bihar Ration Card News: राशन कार्ड धारकों के लिए गुड न्यूज़, नीतीश सरकार ने दी ये राहत, पढ़ें काम की खबर
त्योहार बना मातम: बचे हुए मटन से फैली फूड पॉइजनिंग, एक की मौत, 12 अस्पताल में भर्ती
Drunk youth murdered by family : शराब की लत से तंग परिवार बना हैवान
अखिलेश ने लोकसभा में ऐसा क्या बोला कि तुरंत खड़े हो गए अमित शाह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

TS Singhdeo on Congress Factionalism : गुटबाजी के सवाल पर सिंहदेव का पलटवार, बोले- पहले बृजमोहन के पत्रों का जवाब दे भाजपा
TS Singhdeo on Congress Factionalism : गुटबाजी के सवाल पर सिंहदेव का पलटवार, बोले- पहले बृजमोहन के पत्रों का जवाब दे भाजपा

कांग्रेस में कथित गुटबाजी (Congress Factionalism) को लेकर…

SSC JE Recruitment 2026
SSC JE Recruitment 2026 : 1,748 पदों पर निकली भर्ती, 1.12 लाख तक सैलरी, 22 सितंबर तक करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग डिग्री…

Arhaan Khan Debut : अरहान की डेब्यू फिल्म में सलमान का कैमियो, भतीजे को देंगे बड़ा सपोर्ट
Arhaan Khan Debut : अरहान की डेब्यू फिल्म में सलमान का कैमियो, भतीजे को देंगे बड़ा सपोर्ट

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान…

CM Helpline Complaint : लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, महिला एवं बाल विकास अधिकारी को नोटिस
CM Helpline Complaint : लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, महिला एवं बाल विकास अधिकारी को नोटिस

सीएम हेल्पलाइन शिकायतें (CM Helpline Complaint) लंबित रखना…

Dry Day Liquor Sale : जन्माष्टमी पर शराब बेचने का आरोप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
Dry Day Liquor Sale : जन्माष्टमी पर शराब बेचने का आरोप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार

जन्माष्टमी पर घोषित शुष्क दिवस (Dry Day Liquor…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?