CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई-3 के खेत में मिली युवक की लाश, भौंक रहे थे कुत्ते, लोगों ने देखा और बुला ली पुलिस, युवक दोस्त के साथ ट्रेन में बैंगलोर से आ रहा था फिर अचानक हुआ गायब

भिलाई-3 के खेत में मिली युवक की लाश, भौंक रहे थे कुत्ते, लोगों ने देखा और बुला ली पुलिस, युवक दोस्त के साथ ट्रेन में बैंगलोर से आ रहा था फिर अचानक हुआ गायब

By Newsdesk Admin
20/03/2025
Share

भिलाई नगर, 20 मार्च। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के खेत में युवक की लाश मिली है। पतासाजी में जानकारी मिली कि युवक झारखंड का रहने वाला है और बैंगलोर में काम करता था। वह अपने दोस्त के साथ ट्रेन से झारखंड जा रहा था लेकिन अचानक भिलाई तीन में उतरा और अगले दिन उसकी लाश मिली है।

सूचना मिलने पर एसीसीयू क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में मृतक के बारे जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। टीम को गांव के लोगों ने बताया कि रात में कुत्ते काफी भौंक रहे थे। उन्होंने देखा कि कुत्ते किसी आदमी को दौड़ा रहे हैं और वो खेत की तरफ ही भागते हुए गया था। पुलिस का कहना है कि युवक जब झारखंड अपने घर जा रहा था तो अचानक भिलाई तीन कैसे उतर गया और किसके साथ उतरा। इसके बाद रेलवे स्टेशन से देवबलौदा मार्ग कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई? पुलिस फिलहाल हत्या और दुर्घटना दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

झारखंड जा रहा था तो भिलाई-3 में कैसे उतर गया…?

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि किसान पुनीत निर्मलकर के बेटे चूड़ामणि निर्मलकर ने बीती सुबह मामले की सूचना दी। उसने बताया कि सिरसा कला से देवबलौदा जाने वाले रास्ते में उसके खेत के किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। छानबीन और पूछताछ करने पर पता चला कि युवक झारखंड का रहने वाला है। वह बैंगलोर में नौकरी करता था। वहां से वो अपने दोस्त के साथ झारखंड जाने के लिए ट्रेन से निकला था। मंगलवार को वह अचानक भिलाई तीन रेलवे स्टेशन पर उतर गया। कुछ लोगों ने मंगलवार की रात उसे सिरसाकला स्थित एक होटल में देखा था। उसके बाद अगले दिन बुधवार को उसकी लाश मक्के के खेत के किनारे पड़ी हुई मिली। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भिजवा दिया है।

Bhilai Fire 🔥 Breaking : कुम्हारी की हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 15 दमकल गाड़ियों ने की बौछार, मास्क सिरिंज ग्लव्स और मेडिकल सामग्री जलकर हुई खाक, 3 घंटे में बूझी
Mahanadi Jal Vivad : महानदी से ओडिशा ने मांगा गर्मियों में बेसिन से अधिक पानी, छत्तीसगढ़ असहमत
Big Breaking : वैशाली नगर MLA रिकेश के कार्यालय में “करेला” का अंबार, कल तीज पर “करू भात” खाएंगी महिलाएं, 20 हजार किलो करेला पहुंचा शांति नगर
BEO Surendra Jaiswal Suspended : मनेंद्रगढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी निलंबित, संभाग कमिश्नर ने की कार्रवाई, जानिए वजह
Abujhmad Development : दूरस्थ अंचलों तक योजनाएं पहुंचीं, पर्यटन से समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dam Collapse : बारिश में बह गए करोड़ों के बांध, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
Dam Collapse : बारिश में बह गए करोड़ों के बांध, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

लगातार बारिश के बीच करोड़ों रुपए की लागत…

Nilamdagu Arms Recovery : जंगल में हथियारों का डंप बरामद, 12 बोर कट्टा और जिंदा राउंड समेत गोला-बारूद जब्त
Nilamdagu Arms Recovery : जंगल में हथियारों का डंप बरामद, 12 बोर कट्टा और जिंदा राउंड समेत गोला-बारूद जब्त

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी…

Ram Mandir Trust New Trustees
Ram Mandir Trust New Trustees : राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा समेत 3 नए ट्रस्टी शामिल

Ram Mandir Trust New Trustees : जांच के…

Gangrel Dam Gate Opening
Gangrel Dam Gate Opening : गंगरेल बांध के 2 गेट खुले, 4 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया; नदी किनारे गांवों में अलर्ट

Gangrel Dam Gate Opening :छत्तीसगढ़ के प्रमुख गंगरेल…

Shepherd Train Accident
Shepherd Train Accident : ट्रेन की चपेट में आने से चरवाहे की मौत, पत्नी की आंखों के सामने हुआ हादसा

Shepherd Train Accident : आत्महत्या की वजह अभी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?