CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘AAP खामखा इसमें कूद गई, हमारी लड़ाई केंद्र से है’, किसानों पर हुए हमले को लेकर बोले राकेश टिकैत

‘AAP खामखा इसमें कूद गई, हमारी लड़ाई केंद्र से है’, किसानों पर हुए हमले को लेकर बोले राकेश टिकैत

By Newsdesk Admin
20/03/2025
Share

पंजाब , 20 मार्च 2025 :

पंजाब पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 महीनों से डेरा डाले बैठे किसानों को हटा दिया है. पंजाब पुलिस ने केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करके लौट रहे किसान नेताओं सरवन सिह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया. इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान सामने आया.

आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार की ओर से किसानों पर हुए हमले को लेकर राकेश टिकेट ने कहा, “हमारी लड़ाई तो केंद्र सरकार से है. आम आदमी पार्टी तो खामखा इसमें कूद गई है और जो भी किसान गिरफ्तार है, उनको जल्द से जल्द छोड़ा जाए. हमारी लड़ाई केंद्र सरकार से जारी रहेगी और अब जो भी फैसला के किसान संगठन लेंगे उससे आगे की कार्रवाई की जाएगी.”

पंजाब पुलिस ने किसानों को हिरासत में लिया

पंजाब पुलिस की ओर से जब मोहाली में किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया तो किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसे देखते हुए कई इलाकों में इंटरनेट सस्पेंड कर दिया गया है. पुलिस की ओर से धरना दे रहे किसानों के टेंट बेरिकेड्स और मंच को जेसीबी से तोड़ा गया. पुलिस की कार्रवाई के बारे में जैसे ही किसानों को खबर हुई तो वह बड़ी संख्या में बॉर्डर पर पहुंचने लगे, जहां उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की.

किसान बोले- सरकार गुंडागर्दी कर रही है

किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद किसान नेताओं का कहना है कि भगवंत मान की सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है और यही कारण है कि वह लोग अमृतसर-दिल्ली मार्ग पर प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि सरकार गुंडागर्दी कर रही है. किसान नेताओं ने तो यह तो कह दिया कि पंजाब सरकार चाहती है कि डल्लेवाल की मौत हो जाए. कल के बाद किसान और भी ज्यादा उग्र होकर प्रदर्शन करेंगे.

“वो गलत रास्ते पर चला गया…जन सेवा की जगह शराब की दुकान बढ़ाने लगा…” केजरीवाल की बड़ी हार पर अन्ना हजारे का बड़ा बयान
मैहर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बस से टकराई, प्रयागराज जा रहे भोपाल के 4 श्रद्धालुओं की मौत
Sonakhan Development Works: मुख्यमंत्री साय आज 101 करोड़ की सौगात देंगे, वीर नारायण सिंह की धरती पर विकास का नया अध्याय
Bhupesh Arora Fraud Case : दो हजार करोड़ की ठगी तक पहुंचा ‘भूपेश घोटाला’ – दुबई में होटल, बॉलीवुड की चमक और डिजिटल जाल…
Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Diesel Theft
Diesel Theft : रात के अंधेरे में ट्रकों से उड़ाते थे डीजल, पुलिस ने खोला संगठित गिरोह का राज

रायगढ़ जिले में लंबे समय से ट्रक और…

Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana : 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों के लिए आनलाइन पंजीयन शुरू 
Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana : 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों के लिए आनलाइन पंजीयन शुरू 

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना (Mukhyamantri Gyan…

Paddy Transplanter : पैडी ट्रांसप्लांटर से किसान ने घटाई लागत, बढ़ाई उत्पादकता
Paddy Transplanter : पैडी ट्रांसप्लांटर से किसान ने घटाई लागत, बढ़ाई उत्पादकता

प्रगतिशील किसान डिकेश्वर कुमार साहू ने धान रोपाई…

Child Rescue
Child Rescue : बस स्टैंड पर बच्चों को देख टीम हुई सतर्क, पूछताछ में सामने आई चौंकाने वाली कहानी

दुर्ग बस स्टैंड पर बुधवार रात उस समय…

Excellent Players List  :  खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, सरकार ने जारी की 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची
Excellent Players List  :  खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, सरकार ने जारी की 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों (Excellent Players List) का लंबे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?