CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आयकर विभाग ने सफाईकर्मी के घर भेजा करोड़ो का नोटिस

आयकर विभाग ने सफाईकर्मी के घर भेजा करोड़ो का नोटिस

By Newsdesk Admin
02/04/2025
Share

अलीगढ़ , 02 अप्रैल 2025 :

Aligarh News: उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ शहर इन दिनों की आयकर विभाग की नोटिस की वजहों से पूरे प्रदेश में चर्चाओं में है. आयकर विभाग की तरफ से ये नोटिस भी ऐसे लोगो को भेजा गया है जिनकी तनख्वाह दिहाड़ी मजदूरों की कमाई के बराबर है. आयकर विभाग ने पहले एक जूस विक्रेता, फिर एक ताला कारीगर और अब ठेके पर काम करने वाले एक सफाई कर्मी को भी नोटिस जारी किया है. यह नोटिस उसे 33 करोड़ 88 लाख रुपये के टर्नओवर का हिसाब देने के लिए भेजा गया है.

नोटिस को देखकर सफाई कर्मी और उसके परिवार के सभी सदस्य दंग रह गए हैं. इस सफाई कर्मी को यह नोटिस सोमवार शाम को मिला. जब वह रोज की तरह अपने काम से घर लौटा, तो परिवार के सदस्यों ने उसे यह नोटिस दिया. उसने अपने एक परिचित वकील को यह नोटिस दिखाया. वकील ने जब इसे पढ़ा, तो बताया कि आयकर विभाग ने सफाई कर्मी को 33.88 करोड़ रुपये के टर्नओवर का जवाब देने के लिए नोटिस भेजा है.

15 हजार मासिक वेतन पाता है सफाई कर्मचारी

चंडौस कस्बे में रहने वाले करन कुमार वाल्मीकी, जो सूरजपाल वाल्मीकी के पुत्र हैं, वह खैर तहसील में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सफाई कर्मी के रूप में काम करते हैं. यह नौकरी उन्होंने ठेकेदार के माध्यम से प्राप्त की है. हर महीने उन्हें 15,000 रुपये वेतन के रूप में मिलते हैं. पहले यह वेतन 14,000 रुपये था, जो अब बढ़कर 15,000 रुपये हो गया है.

सफाई कर्मी का कहना है कि जब उसे यह नोटिस मिला, तो पहले तो वह डर गया. फिर उसने अपने कुछ जानकारों से इस बारे में चर्चा की. उसने बैंक के अन्य सफाई कर्मियों से भी बात की, लेकिन किसी और को ऐसा कोई नोटिस नहीं मिला था. परिवार ने इस विषय पर स्थानीय नेताओं से भी संपर्क किया. परिवार का कहना है कि वे इस मामले की जांच की मांग करेंगे, ताकि पता चल सके कि आखिर यह नोटिस कैसे और क्यों भेजा गया.

आयकर विभाग ने नोटिस को बताया जांच का हिस्सा

आयकर विभाग का कहना है कि नोटिस केवल जांच का एक हिस्सा है. उनका कहना है कि कई बार किसी व्यक्ति के बैंक खाते में किसी अज्ञात स्रोत से बड़ी राशि जमा हो जाती है, जिसे लेकर विभाग को संदेह होता है. ऐसे में संबंधित व्यक्ति को नोटिस भेजकर यह जानने की कोशिश की जाती है कि यह राशि कहां से आई और इसका स्रोत क्या है. हालांकि, सफाई कर्मी ने साफ किया है कि उसकी कोई बड़ी जमा राशि नहीं है और न ही उसके पास कोई ऐसा बैंक खाता है, जिसमें इतनी बड़ी रकम आई हो.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की खैर शाखा के अधिकारियों से जब इस विषय में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि सफाई कर्मी सिर्फ एक ठेके पर काम करने वाला कर्मचारी है और उसकी आय बहुत सीमित है. उन्होंने कहा कि यदि आयकर विभाग ने उसे नोटिस भेजा है, तो संभवतः किसी तकनीकी त्रुटि या अन्य लेनदेन के कारण ऐसा हुआ होगा.

प्रशासन से मांग

करन कुमार वाल्मीकी और उनके परिवार ने प्रशासन से अपील की है कि इस मामले की गहराई से जांच कराई जाए. उन्होंने कहा कि वे एक साधारण मजदूर हैं और इतने बड़े टर्नओवर का कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मदद मांगी है, ताकि उन्हें इस बेवजह के झमेले से बाहर निकाला जा सके.

Social media scam : डॉक्टर के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर धोखाधड़ी का प्रयास
हिमांशी का मुसलमानों-कश्मीरियों पर दिया बयान वायरल, पहले भारतीय नौसेना प्रमुख की बेटी ने चिट्ठी लिख क्या कहा?
नए नोएडा को योगी सरकार की मिली मंजूरी, 80 गांवों पर बसाया जाएगा नया नोएडा, जानिए क्या है मास्टर प्लॉन
बॉडी बना रहे हैं, लेकिन किडनी का ध्यान नहीं! युवाओं में बढ़ता हाई प्रोटीन का खतरनाक ट्रेंड
Stepfather Killed Child : दिल दहला देने वाली घटना – सौतेले पिता की पिटाई से छह साल के मासूम की मौत, आरोपी फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters : नेताओं से की मुलाकात

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters

District members and sarpanches protest against the administration : 10 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो तालाबंदी की चेतावनी

District members and sarpanches protest against the administration

Rumors of petrol running out in Raipur create panic : फ्यूल स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, बिलासपुर के 13 पेट्रोल पंप हुए ड्राई

Rumors of petrol running out in Raipur create…

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

You Might Also Like

देश-दुनियाराज्य

गजब! बेटा गया बाहर कमाने, सास ने बहू की करवा दी बॉयफ्रेंड से शादी… ससुरालिए बने गवाह

11/04/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

युवक ने स्टेटस अपलोड कर कहा – “मेरी पत्नी धोखेबाज है इसलिए मरने जा रहा” 🛑 रेल्वे ट्रेक पर लगाई छलांग, टांग टूटी, पुलिस पहुंची, अस्पताल में कराया भर्ती, नहीं बची जान

14/01/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराजनीतिराज्य

Suvendu Adhikari may become the new CM of Bengal : रूपा गांगुली समेत 2 डिप्टी CM की चर्चा

08/05/2026
देश-दुनिया

बांग्लादेश का ‘सीरियल किसर’ मौलाना, 34 सेकेंड में 8 बच्चों को कर डाला किस…वीडियो वायरल

04/03/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?