CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bihar Bijli: विभाग ने काटा था कनेक्शन, गजब तरीके से जला रहे थे बिजली; अब 13 लोगों पर ठोका लाखों का जुर्माना

Bihar Bijli: विभाग ने काटा था कनेक्शन, गजब तरीके से जला रहे थे बिजली; अब 13 लोगों पर ठोका लाखों का जुर्माना

By Newsdesk Admin
20/03/2025
Share

बिहार , 20 मार्च 2025 :

थाना क्षेत्र के मोहनपुर, मलिकपुर और रामपुर श्यामचंद पंचायत में कनीय विद्युत अभियंता रूपेश कुमार यादव के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान बिजली चोरी करने वाले 13 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है।

बताया गया कि पूर्व में बिजली चोरी करते पकड़े गए कई लोगों पर जुर्माना लगाकर विद्युत विच्छेद किया गया था। इसके बावजूद बिना बकाया राशि जमा किए एवं बिना आरसीडीसी रसीद कटवाए कई लोग विद्युत प्रयोग कर रहे थे।

13 लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया

इसी क्रम में मोहनपुर, रामपुर श्यामचंद और मलिकपुर पंचायतों में 13 लोगों को विद्युत चोरी करते पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध जुर्माना लगाकर राघोपुर थाने में प्राथमिकी कराई गई है। छापेमारी अभियान में मानव बल सुदीप कुमार, विकास कुमार, चंदन कुमार आदि शामिल थे।

छापेमारी के दौरान रामपुर श्यामचंद गांव में कलवा देवी पति लाल बहादुर दास को बिजली विच्छेद करने के बावजूद भी डायरेक्ट एलटी तार में टोका फंसा कर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इसके बाद इन पर 29,291 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
वहीं, रामपुर श्यामचंद गांव के वकील दास, पिता सरजू दास पर 48,358 रुपये, जवाहर दास पिता शिवनंदन दास पर 22,363 रुपये, पतिया देवी पति सुरेश दास पर 25,607 रुपये, मंगल दास पिता चंदेश्वर दास पर 77,743 रुपये जुर्माना लगाया गया।

वहीं, संजय राय पिता श्याम नंदन राय पर 79,429 रुपये, अनिल राय पिता केशव राय पर 78,589 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
इसी तरह मलिकपुर गांव में सीता देवी पति मोसाहेब दास पर 23,137 रुपये, बोलत पासवान पिता सोनेलाल पासवान पर 27,032 रुपये, रमेश पासवान पिता बाल कृष्ण दास पर 20,158 रुपये जुर्माना लगाया गया।

वहीं, जांच के दौरान मोहनपुर गांव में नरेश राय पिता भगवान लाल राय पर 23,558 रुपये, विजय राय पिता विलास राय पर 45,973 रुपये और हरबंस राय पिता सरयूग राय पर 30,603 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

कैंप में 106 लोगों का काटा गया बिजली कनेक्शन

वहीं, दूसरी ओर भभुआ (कैमूर) जिले के सभी पंचायत के गांवों में बिजली विभाग द्वारा कैंप लगाकर सभी तरह के बिजली संबंधी शिकायतों का निष्पादन किया जा रहा है\कैंप में स्मार्ट प्रीपेड मीटर, बिजली आपूर्ति, बिल में सुधार, नया कनेक्शन, कृषि कनेक्शन, खराब मीटर, गलत बिल आदि से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए लोग आवेदन दे रहे हैं।

आयोजित कैंप में 22 लोगों ने आवेदन दिया। कैंप में ही 19 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार कैंप के माध्यम से बिजली बिल बकाया रहने के चलते 106 लोगों का कनेक्शन काटा गया है, जबकि 468 लोगों ने बकाया राशि जमा किया।
गांवों में कैंप लगने के चलते ग्रामीणों को बिजली से जुड़ी समस्या के लिए अब कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। विद्युत कार्यपालक अभियंता शशिकांत कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक गांव स्तर पर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

उपभोक्ताओं का विद्युत विपत्र में त्रुटि मुख्यतः गलत रीडिंग, एकमुश्त रीडिंग, गलत औसत, खराब मीटर एवं अन्य कारणों से होती है। जिससे उपभोक्ता चाहकर भी विपत्र का भुगतान नहीं कर पाते हैं। जिसका कैंप के माध्यम से समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

जिन उपभोक्ताओं का सुधार कैंप स्थल पर संभव नहीं है उनका विपत्र निरीक्षण के पश्चात अधिकतम सात दिनों के अंदर सुधार करते हुए सुधारा गया विपत्र उपभोक्ता को हस्तगत करा दिया जाएगा।

Begusarai Embezzlement Arrest : 25 फीट नीचे बना छिपने का रास्ता, ऊपर चलता रहा खेल… 36 लाख के गबन आरोपी को पुलिस ने ऐसे दबोचा
“नेता और जनता बराबर हैं, पक्षपात न हो तभी विकास होगा” – रिकेश, ✅ निगम जोन-3 के अधिकारियों की विधायक ने ली बैठक 🟣🔵 कहा – कैंप क्षेत्र को जल्द से जल्द पेय जल समस्या से मुक्त करना है, घर-घर तक पहुंचे कैंप में पानी
Putin India Visit : रूस–भारत दोस्ती को नया आयाम – पुतिन का दिल्ली आगमन, मोदी-पुतिन की अनौपचारिक मुलाकात
जसप्रीत बुमराह अभी नहीं खेल पाएंगे IPL, वापसी की तारीख बढ़ी, 10 अप्रैल तक लौट सकता है ये खिलाड़ी
पटना में फिर दहला बिहार: BJP नेता सुरेंद्र केवट की गोली मारकर हत्या, खेत पटवन के दौरान हुए शिकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sanjju Devi Asian Games Gold
Sanjju Devi Asian Games Gold : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, कोरबा की संजू देवी के प्रदर्शन की CM साय ने की सराहना

Sanjju Devi Asian Games Gold :मुख्यमंत्री ने कहा…

Marriage Promise Exploitation Case
Marriage Promise Exploitation Case : शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, 2 बार गर्भपात के बाद दूसरी से की सगाई

Marriage Promise Exploitation Case : पुलिस ने आरोपी…

Surajpur Fake Liquor Case
Surajpur Fake Liquor Case : ब्रांडेड शराब में मिलावट का आरोप, सूरजपुर में 2500 नकली ढक्कन और 200 रैपर बरामद

Surajpur Fake Liquor Case :विभाग की ओर से…

Manikpur Mine Expansion Protest
Manikpur Mine Expansion Protest : मानिकपुर खदान विस्तार की जनसुनवाई में विरोध, ग्रामीणों ने मुआवजा और रोजगार की मांग उठाई

Manikpur Mine Expansion Protest : जनसुनवाई में ग्रामीणों…

Korba Police Operation Aaghat
Korba Police Operation Aaghat : गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का एक्शन, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई

Korba Police Operation Aaghat : पुलिस ने बताया…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?