CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बहन की दूसरी शादी से नाराज भाई ने भांजे पर किया हमला…

बहन की दूसरी शादी से नाराज भाई ने भांजे पर किया हमला…

By Newsdesk Admin
20/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 मार्च |

रायपुर में एक भाई ने अपनी बहन की दूसरी शादी करने से नाराज होकर ढाई साल की भांजी की गला काटकर हत्या कर दी है। वह इतने में नहीं रुका, उसने सोते हुए भांजे के भी गले पर ब्लेड चला दिया।

इस बात की भनक जैसे ही घर में मौजूद बहन को लगी उसने दौड़कर रोकने की कोशिश की। लेकिन आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।

ये पूरी घटना रायपुर से सटे गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के दम्मानी कॉलोनी की है। नवापारा थाना प्रभारी जितेंद्र एसैया ने बताया कि घटना 10 मार्च की है। जितेश ताती पत्नी सोनी कुमारी और दो बच्चों के साथ दम्मानी कॉलोनी के किराए के मकान में रहता है।

सोनी कुमारी ने पहले पति के मारपीट से तंग आकर 2 साल पहले जितेश से दूसरी शादी की थी। पहले पति से सोनी की एक ढाई साल की बेटी सुरुचि है, जबकि 1 साल का बेटा शिवम कुमार, दूसरे पति जितेश का है।

बिहार से मायका ले जाने के बहाने आया भाई

10 मार्च को जितेश ट्रक ड्राइवरी के काम में गया था। इस दौरान सोनी कुमारी ने अपने पति जितेश ताती को फोन करके बताया कि बिहार से उसका भाई साहेब कुमार ताती आया है। उसे मायके ले जाना चाहता है।

वह हमारी दूसरी शादी से नाराज है और झगड़ा भी कर रहा था। फिलहाल उसे और बच्चों को खाना खिलाकर वह बर्तन मांज रही थी। बच्चे सो रहे थे। तभी अचानक भीतर से जोरदार बच्चों के रोने की आवाज आई। वह दौड़कर भीतर गई।

ब्लेड से दोनों बच्चों का गला काटा

सोनी ने देखा कि भाई साहेब ताती के हाथों में ब्लेड था। उसने ढाई और 1 साल के बच्चे सुरुचि और शिवम के गले पर ब्लेड से वारकर बेरहमी से काट दिया था। बिस्तर के चारों तरफ खून बिखरा हुआ था।

सोनी यह देखकर डर गई। उसने भाई को रोकने की कोशिश की तो वह उसे भी जान से मारने के लिए ब्लेड से हमला कर दिया। ब्लेड सोनी के पीठ में लगा, जिससे लंबा कट लग गया।

अस्पताल में बच्ची की मौत, मां-बेटे गंभीर

इस वारदात के बाद आरोपी साहेब मौके से फरार हो गया। शोरगुल की आवाज सुनकर पड़ोसी जब घर के भीतर पहुंचे। तो दोनों बच्चे और मां बुरी तरह घायल थे। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।

जबकि सालभर के शिवम और मां का इलाज जारी है। इस मामले की शिकायत सोनी के पति जितेश ताती ने थाने में की।

लोकेशन बदल रहा था, बिहार से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना के बाद क्राइम ब्रांच और गोबरा नवापारा थाने की टीम जमुई जिला, बिहार के लिए रवाना हुई। आरोपी इतना शातिर था कि वह लगातार अपना लोकेशन बदल रहा था।

हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी साहेब कुमार ताती को पुलिस ने हत्या के मामले में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

SDM Appointment Dispute Takhatpur: अधिवक्ताओं का प्रशासन के खिलाफ सख्त रुख, पूर्णकालिक एसडीएम की मांग तेज
Police Commissionerate System Raipur : राजधानी में कानून व्यवस्था बदलने वाली बड़ी तैयारी, 7 IPS अफसरों की कमेटी गठित
Chhattisgarh Medical Recruitment : 1009 नए पदों की मंजूरी, युवाओं को मिलेगा रोजगार
IIM Raipur Convocation 2026 : IIM के दीक्षांत समारोह में पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर; मैनेजमेंट के छात्रों को दिया ‘ग्लोबल लीडरशिप’ का मंत्र
कांग्रेस सोमवार को करेगी विधानसभा का घेराव, BJP पर लगाया किसानों से वादाखिलाफी का आरोप..

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Missing Youth Murder Case : बलरामपुर में लापता युवक का कटा सिर दफन मिला, धड़ की तलाश में जुटी पुलिस

बलरामपुर जिले के रनहत पुलिस चौकी क्षेत्र के…

Two Wheeler Theft Case
Two Wheeler Theft Case : चोरी की स्कूटी से बाइक चोरी करने निकले 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 दोपहिया वाहन बरामद

Two Wheeler Theft Case :पुलिस के अनुसार, गिरोह…

Balod Student Acid Attack
Balod Student Acid Attack : बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, गंभीर हालत

Balod Student Acid Attack :पुलिस मामले की जांच…

Bilaspur News
Bilaspur News : बिलासपुर में 17 वर्षीय किशोरी गंभीर हालत में मिली, सिम्स में भर्ती; जांच जारी

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह…

Cyber Fraud
Cyber Fraud : कमीशन के लालच में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी की अवैध रकम को ठिकाने लगाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?