CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जेठ ने बहू की साड़ी खींची…लाठी-डंडे से पीटा VIDEO : बिलासपुर में संपत्ति को लेकर विवाद, भतीजे के साथ कुल्हाड़ी लेकर आया, तोड़ दिया मकान

जेठ ने बहू की साड़ी खींची…लाठी-डंडे से पीटा VIDEO : बिलासपुर में संपत्ति को लेकर विवाद, भतीजे के साथ कुल्हाड़ी लेकर आया, तोड़ दिया मकान

By Newsdesk Admin
21/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 मार्च। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मकान में तोड़फोड़ का विरोध करने पर जेठ ने अपनी बहू की साड़ी खींच दी, जिसके बाद लाठी-डंडों से पिटाई करने लगा। इस दौरान आरोपी जेठ मकान के छप्पर पर चढ़कर तोड़फोड़ करने लगा।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी महिला पर डंडे से हमला करते दिख रहा है। हमले में महिला को गंभीर चोटें आई है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

ग्राम डोंगी निवासी पीड़िता अपने ससुराल के पैतृक घर में रहती हैं। घर के ठीक सामने ग्राम पोड़ी निवासी उसका जेठ रतिराम और जेठानी रीता बाई रहती है। दोनों के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।

18 मार्च की सुबह रतिराम भतीजा आनंद मरावी के साथ गांव पहुंचा। उसने महिला से गाली-गलौज करते हुए मकान खाली करने को कहा। महिला ने मकान छोड़ने से इनकार करते हुए एक छप्पर तक नहीं छूने देने की बात कही।

कुल्हाड़ी लेकर छप्पर पर चढ़ गया जेठ

इस दौरान रतिराम गुस्से में कुल्हाड़ी लेकर छप्पर के ऊपर चढ़कर मकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। महिला भी उसे रोकने के लिए छप्पर के ऊपर चढ़ गई। तब रतिराम ने डंडे से बहू पर हमला शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी साड़ी खींच दिया और डंडे से जमकर पिटाई करने लगा।

महिला को पैर से दबाकर पीटा

रतिराम और उसके भतीजे ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी। इस दौरान रतिराम ने छप्पर पर गिरी महिला को पैर से दबा दिया और ताबड़तोड़ वार करने लगा। हमला करते देख कर महिला की बेटियों ने भी बीच-बचाव कर पथराव कर उसे छुड़ाने की कोशिश की।

इसके बाद रतिराम छत से ईंट और खप्पर फेंक कर मारने लगा, जिससे उन्हें भी चोटें आई। इस घटना के दौरान पीड़िता का पति काम पर गया था।

सीमांकन कराते वक्त जेठ और जेठानी से शुरू किया था विवाद

रतिराम और उसकी पत्नी के खिलाफ 12 मार्च को भी महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि गांव में उनकी पैतृक संपत्ति है। जिस पर जेठ और जेठानी बार-बार अपना बताकर कब्जा कर रहे हैं।

इसे लेकर पीड़ित महिला और उसके पति ने तहसील में आवेदन किया था। 12 मार्च को शाम 5 बजे तहसील से पटवारी और सहयोगी उनके घर आए थे। सभी जमीन की नापजोख कर रहे थे। तभी रतिराम और उसकी पत्नी वहां आकर विवाद करने लगे।

मना करने पर दोनों गाली-गलौज कर चप्पल, मुक्का और लात से मारपीट की थी। रिपोर्ट पर करने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी। पुलिस ने रतिराम के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था।

महिला पर हमला और घर तोड़ने का वीडियो वायरल

आरोपी रति राम और उसके भतीजे के दबंगई करते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें रतिराम और उसका भतीजा मकान में तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। वहीं, उन्हें रोकने पर दोनों मिलकर महिला पर डंडा से हमला करते नजर आ रहे हैं।

इस हमले का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद रतनपुर पुलिस ने आरोपी रतिराम और उसके भतीजे के खिलाफ जुर्म दर्ज दोनों को गिरफ्तार किया है।

दो सपेरे बुलाकर पत्नी को सांप से कटवाया, पैरों पर घोंप दीं सुईयां… कानपुर में कांस्टेबल पति की घिनौनी करतूत
NEET UG 2026 Re-Exam : री-एग्जाम को लेकर हाई अलर्ट, मुख्य सचिव ने कलेक्टर-SP को दिए सख्त निर्देश
Abacus Competition : अबेकस प्रतियोगिता में रायपुर के बच्चों का कमाल, रिकॉर्ड तोड़े और ट्रॉफी पर कब्ज़ा”
Surajpur Forest Guard : नर्सरी परिसर में फॉरेस्ट गार्ड के साथ मारपीट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
Road Accident Kondagaon: कोंडागांव में दो सड़क हादसे, तीन जिंदगियां खत्म, एक ड्राइवर हिरासत में

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bharatmala Highway Quality Test : उद्घाटन से पहले सड़क में दरार! 15 तरह के टेस्ट से खुलेगी निर्माण की गुणवत्ता की पोल
Bharatmala Highway Quality Test : उद्घाटन से पहले सड़क में दरार! 15 तरह के टेस्ट से खुलेगी निर्माण की गुणवत्ता की पोल

रायपुर-विशाखापट्टनम भारतमाला सड़क (Bharatmala Highway Quality Test) पर…

Bilaspur Crime
Bilaspur Crime : बिलासपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का मामला दर्ज

बिलासपुर में 22 वर्षीय युवती ने अपने स्कूल…

Raipur E-Challan : बिना मैसेज के गाड़ी पर चढ़ रहा हजारों का जुर्माना! ऐप में चेक करते ही वाहन मालिकों के उड़े होश
Raipur E-Challan : बिना मैसेज के गाड़ी पर चढ़ रहा हजारों का जुर्माना! ऐप में चेक करते ही वाहन मालिकों के उड़े होश

राजधानी में वाहन चालकों को ट्रैफिक चालान (Raipur…

Bhilai Development
Bhilai Development : भिलाई में 150 करोड़ की 4 विकास योजनाएं प्रस्तावित, व्यावसायिक परिसर और सोलर प्लांट पर रहेगा जोर

भिलाई नगर निगम ने शहर के विकास और…

JD Steel Plant Accident : पिघला मेटल छलकने से मजदूर की मौत, प्लांट संचालक और ठेकेदार पर FIR
JD Steel Plant Accident : पिघला मेटल छलकने से मजदूर की मौत, प्लांट संचालक और ठेकेदार पर FIR

दुर्ग जिले के रसमड़ा स्थित जेडी स्टील इंडस्ट्रीज…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?