CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हरिद्वार में मेरठ जैसा कांड! पत्नी ने बहाने से बुलाया और फिर प्रेमी से करा दी पति की हत्या; अरेस्ट

हरिद्वार में मेरठ जैसा कांड! पत्नी ने बहाने से बुलाया और फिर प्रेमी से करा दी पति की हत्या; अरेस्ट

By Newsdesk Admin
21/03/2025
Share

सीजी भास्कर 21 मार्च उत्तराखंड के हरिद्वार से मेरठ जैसे हत्याकांड का मामला सामने आया है. यहां भी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी पति की बेरहमी से हत्या कर दी थी और फिर उसके शव को सड़क किनारे फेंक दिया था. शव मिलने की सूचना होते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फिर वह मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है.बीती 18 मार्च को शाहपुर महाड़ी के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पर थाना पथरी पुलिस मौके पर पहुंची. शव के बारे में जानकारी जुटाने पर मृतक की पहचान सुखपाल के तौर पर हुई है, जो कि थाना पथरी के शीतलाखेडा शाहपुर गांव का रहने वाला था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल हरिद्वार भेज दिया. मृतक के भाई पवन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था.जांच में लगी थी कई टीमेंहत्या से जुड़े इस जघन्य मामले की जानकारी होने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन कर दिया.

एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द से मामले को सुलझाने और हत्यारों को सलाखों के पीछे भेजने के निर्देश दिए थे. गठित पुलिस टीम ने सीआईयू से टेक्निकल सपोर्ट हासिल कर शव मिलने के स्थान का बारीकी से निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई.पत्नी ने कराई पत्नी की हत्याघटना के संभावित समय के दौरान की आवाजाही के बारे में डिजिटल एविडेंस हासिल किए. पुलिस ने 20 मार्च को अलग-अलग स्थानों से मृतक की पत्नी रितु और उसके प्रेमी रितिक को हिरासत में लिया. इसी के साथ पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई कार को भी बरामद कर लिया. पुलिस ने जब दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

मृतक की पत्नी के रितिक से शादी के बाद से संबंध थे, लेकिन मृतक इन संबंधों के बीच रोढ़ा बन रहा था.शराब पिलाकर उतारा मौत के घाटइससे पार पाने के लिए दोनों ने सुखपाल को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. अमृतसर पंजाब में नौकरी कर रहे मृतक सुखपाल को गांव में रह रही पत्नी ने ये कहकर घर बुलाया कि उसका कोई रिश्तेदार आया हुआ है. सुखपाल जब पत्नी के कहने पर लक्सर बस अड्डे पर पहुंचा तो तय योजना के तहत कार सवार पत्नी के कथित प्रेमी रितिक ने उसे रिसीव किया. दोनों बस अड्डे से गांव के लिए निकले तो सुखपाल को अपनी बातों में फंसाकर रितिक ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी.शादी करने की थी योजनाहत्या के बाद आरोपी सुखपाल के शव को महाड़ी के पास फेंक कर फरार हो गया. दोनों आरोपियों ने मामला ठंडा होने के बाद शादी की योजना बनाई थी

Gold-Silver Rates Today : सोना-चांदी फिर हुए महंगे, चांदी 2.45 लाख के पार, 22 कैरेट गोल्ड 1.40 लाख के करीब
KK Rail Line Freight Derailment: कोरापुट आउटर में मालगाड़ी पटरी से उतरी, रात में ही बहाल हुई रेल व्यवस्था
मध्य प्रदेश की मंत्री संपतिया उइके ने ली 1 हजार करोड़ की घूस? पूर्व विधायक ने लगाया बड़ा आरोप
बिलासपुर में ड्रायफ्रूट की दुकान में लगी आग, व्यापार विहार में शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जला, एक घंटे में पाया काबू
मध्य प्रदेश: हाई स्कूल शिक्षक भर्ती के योग्यता नियम को असंवैधानिक करार..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India vs Sri Lanka Test Series
India vs Sri Lanka Test Series : 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, 15 से गॉल में मचेगा घमासान!

सीजी भास्कर, 03 जुलाई : भारतीय क्रिकेट टीम (India…

Nakti Village Demolition Case : नकटी गांव में बर्बरता! पूरे प्रदेश में CM साय का पुतला दहन करेगी कांग्रेस

सीजी भास्कर, 03 जुलाई : राजधानी रायपुर के…

Vidyamitan Atithi Shikshak Strike
Vidyamitan Atithi Shikshak Strike : सड़क पर उतरे अतिथि शिक्षक, संविलियन की मांग को लेकर आर-पार की जंग

सीजी भास्कर, 03 जुलाई : अपनी जायज मांगों…

CG High Court Transfer List
CG High Court Transfer List : जुडिशियल महकमे में तगड़ी सर्जरी! 17 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादले

सीजी भास्कर, 03 जुलाई :  छत्तीसगढ़ के न्यायिक…

Takhatpur Constable
Takhatpur Constable : शादी का भरोसा देकर तीन साल तक करता रहा शोषण, सच सामने आते ही आरक्षक पहुंचा सलाखों के पीछे

रिपोर्टर - विक्की कश्यप सीजी भास्कर, 03 जुलाई।…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?