CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुस्कान ने रेता गला, साहिल ने किया सिर को धड़ से अलग… सौरभ मर्डर केस में हुए खौफनाक खुलासे

मुस्कान ने रेता गला, साहिल ने किया सिर को धड़ से अलग… सौरभ मर्डर केस में हुए खौफनाक खुलासे

By Newsdesk Admin
25/03/2025
Share

मेरठ , 25 मार्च 2025 :

Saurabh Rajput Murder Case: मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं. मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात से 8 दिन पहले सौरभ की पत्नी और मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी ने 800 रुपये में दो चाकू खरीदे थे और कई बार चाकू घोंपने की प्रैक्टिस किया था.

जांच में यह भी पता चला है कि मुस्कान को चाकू चलाने में अपनी स्किल पर भरोसा नहीं था, इसलिए उसने एक चाकू खरीदा और खूब प्रैक्टिस की फिर इसका इस्तेमाल सौरभ के सिर को धड़ से अलग करने के लिए किया. इस जघन्य हत्याकांड की जांच में नशे की लत, विश्वासघात और निर्दयता की भयावह कहानी सामने आई. जांच में पाया गया कि मुस्कान और साहिल नशे के आदी थे और उन्हें डर था कि सौरभ उनका नशा बंद करवा देगा.

मुस्कान ने रेता गला तो साहिल ने सिर को किया धड़ से अलग

अब तक की पुलिस जांच के मुताबिक, मुस्कान ने 3 मार्च की रात सौरभ को नींद की गोलियां खिला दीं. जब वह बेहोश हो गया तो मुस्कान ने चाकू से उस पर तीन बार वार किया. फिर उसने चाकू से उसका गला रेत दिया. जांच में पता चला है कि सिर को धड़ से अलग करने का काम साहिल ने किया. इसके बाद दोनों ने शव के 15 टुकड़े किए. इन टुकड़ों को ड्रम में डालकर गीले सीमेंट से सील कर दिया गया.

शव पर मिट्टी डालकर पौधा उगाने का था प्लान

जांच और आरोपी के बयानों के मुताबिक, शुरुआती योजना सौरभ के शरीर के अंगों पर मिट्टी डालने और ड्रम में एक पौधा लगाने की थी. लेकिन बाद में मुस्कान और साहिल ने बदबू के कारण को ध्यान में रखते हुए फैसला किया कि शव को छिपाने के लिए गीला सीमेंट बेहतर विकल्प होगा. उन्होंने एक गलती कर दी, उन्होंने ड्रम के वजन को ध्यान में नहीं रखा और जब उन्होंने इसे निपटाने के लिए कुछ मजदूरों को बुलाया तो वे इसे उठा भी नहीं पाए.

सौरभ बेटी को लंदन ले जाना चाहता था

एनडीटीवी की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि सौरभ का लंदन का वीजा खत्म होने वाला था और उसने इसे रिन्यू कराने की योजना बनाई थी. सौरभ अपनी पत्नी और बेटी को भी अपने साथ लंदन ले जाना चाहता था लेकिन मुस्कान ने साथ जाने से मना कर दिया और कहा था कि वह मेरठ में रहना चाहती है. सौरभ ने तब फैसला किया था कि वह अपनी बेटी को भी साथ ले जाएगा और उसके लिए पासपोर्ट के लिए आवेदन भी कर दिया था.

क्या है मामला?

मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को 3 मार्च की रात को अपने पति सौरभ राजपूत की मेरठ स्थित घर में कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. शव को 15 टुकड़ों में काटकर प्लास्टिक के ड्रम में डाल दिया गया और उसके ऊपर से सीमेंट का घोल डाल दिया और बाद में सीमेंट जम गया. ये टुकड़े दो सप्ताह बाद बरामद किए गए जब मुस्कान ने अपने माता-पिता के सामने अपराध कबूल किया और वे उसे पुलिस के पास ले गए. इस बीच सौरभ के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई क्योंकि वे उससे फोन पर संपर्क नहीं कर पाए.

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, ग्लेशियर फटने से 57 मजदूर दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Raipur Night Club Controversy : रायपुर के नाइट क्लब में नियमों की धज्जियाँ, इन्फ्लुएंसर्स ने परोसी शराब, लेट नाइट पार्टी का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल
Inspiring Story : स्टेशन पर कुली का काम करते हुए क्रैक किया यूपीएससी, बना आईएएस
देवरिया में गरजे योगी: जातिवाद और तुष्टिकरण के मुद्दे पर सपा को घेरा, पहलगाम पर विपक्ष के बोल को बताया देशद्रोही!
Dharmendra Last Movie : धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ के डिस्क्लेमर पर छिड़ी बहस, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?