CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूपी के इस शहर में सुनीता विलियम्स के नाम पर होगी सड़क, नगर निगम ने लिया अहम फैसला

यूपी के इस शहर में सुनीता विलियम्स के नाम पर होगी सड़क, नगर निगम ने लिया अहम फैसला

By Newsdesk Admin
25/03/2025
Share

सीजी भास्कर 25 मार्च उत्तर प्रदेश के लखनऊ में नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक हुई. इसमें कई अहम फैसले लिए गए. कई प्रस्तावों पर सहमति बनी. तो कई पर सहमती न बनने पर उसे कमेटी में भेज दिया गया. बैठक में तय किया गया कि लखनऊ में अब सुनीता विलियम्स के नाम पर एक सड़क होगी. इसके अलावा बैठक नें पार्षदों की निधि 63 लाख रुपए बढ़ाई गई. अब निधि 1 करोड़ 47 लाख रुपए से बढ़कर 2 करोड़ 10 लाख रुपए हो गई है. पार्षद सहमति से दूसरे वार्डों में भी विकास कार्य करवा सकेंगे.मेयर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में कार्यकारिणी की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया गया.

बजट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी, स्कूलों की मरम्मत, पार्कों की देखरेख और डिजिटल प्रशासन को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं.बैठक में नगर निगम का 2025- 26 का कुल बजट 3270.54 करोड़ निर्धारित किया गया है. ओपनिंग बैलेंस 966 करोड़ मिलाकर 4236.63 करोड़ का है. ई-ऑफिस के लिए 3 करोड़ से 4 करोड़ प्रावधान किया गया है.नगर निगम की बैठक में कहा गया- जानकीपुरम वार्ड में टेढ़ी पुलिया चौराहे से स्पोर्ट्स कॉलेज और टेढ़ी पुलिया से विकास नगर तिराहा जाने वाली सड़क (इसरो कार्यालय) को सुनीता विलियम्स मार्ग नाम दिया जाएगा. इसका प्रस्ताव पार्षद अनुराग मिश्रा और रंजीत सिंह ने प्रस्ताव दिया था.

9 महीने बाद धरती पर वापसी19 मार्च को नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में नौ महीने बिताने के बाद पृथ्वी पर वापस लौटी थीं. 59 वर्षीय सुनीता विलियम्स और 62 वर्षीय बुच विल्मोर जून 2024 से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर थे. उनके बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिससे लगभग एक हफ्ते का उनका छोटा परीक्षण मिशन नौ महीने तक खिंच गया था. सुनीता की सही सलामत वापसी पर पूरी दुनिया ने जश्म मनाया था.

Kanpur Road Accident : “10 साल की मन्नत पूरी हुई, 5 घंटे में उजड़ गया संसार, बेटे के जन्म के बाद पिता की दर्दनाक मौत”
Sweden Visit : आठ साल बाद स्वीडन पहुंचे प्रधानमंत्री, अब नई तकनीक और कारोबार को लेकर बढ़ सकती है बड़ी साझेदारी
बिहार चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, नीतीश सरकार को घेरा, ये मांग मानेगी सरकार?
Jasprit Bumrah ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, 5 विकेट लेने वाले ‘मैजिक शूज़’ MCC म्यूजियम को दान किए
ट्रेनिंग में बदहाली: कानपुर पुलिस लाइन में महिला सिपाहियों को खुले में खाना पड़ा, शौचालयों की कमी से हाहाकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Sai’s Chaupal : महुआ पेड़ की छांव में, तेंदूपत्ता संग्राहकों से जाना हालचाल

सीजी भास्कर, 21 मई। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai…

Swami Vivekananda Airport accident :स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट की सीलिंग से गिरा मजदूर

सीजी भास्कर, 21 मई। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी…

Major victory on Naxal front in Jharkhand : 27 माओवादियों ने किया सरेंडर, 33 लाख के इनामी भी शामिल

सीजी भास्कर, 21 मई। झारखंड में नक्सल विरोधी…

Durg Crime News : अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

Durg Crime News

PWD review meeting : PWD सचिव ने दिए पारदर्शिता के निर्देश

सीजी भास्कर, 21 मई। लोक निर्माण विभाग के सचिव…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़देश-दुनिया

राहुल गांधी की आदिवासी नेताओं के साथ अहम बैठक: जल-जंगल-जमीन, धर्म कोड और अधिकारों पर गहन मंथन

14/07/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराजनीति

BJP प्रदेश अध्यक्ष से मिल कर घर लौट रहे पूर्व विधायक सहित दो की सड़क दुर्घटना में मौत, क्षेत्र में पसरा मातम

14/02/2025
देश-दुनियाराज्य

Big fall in gold and silver : MCX पर गोल्ड 3 हजार टूटा, सिल्वर 17 हजार से ज्यादा लुढ़की

15/05/2026
देश-दुनिया

UP: महोबा में दलदल भरे रास्ते से गुजरने के लिए लोग मजबूर, डीएम से मिलकर लगाई गुहार

01/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?