CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई की चौहान क्रिकेट एकेडमी में 30 मार्च तक पूर्व कैप्टन मोहम्मद अजहरूद्दीन खिलाड़ियों को देंगे टिप्स, मीडिया से चर्चा में राजेश की तारीफ, पंत को बताया बेहतरीन खिलाड़ी

भिलाई की चौहान क्रिकेट एकेडमी में 30 मार्च तक पूर्व कैप्टन मोहम्मद अजहरूद्दीन खिलाड़ियों को देंगे टिप्स, मीडिया से चर्चा में राजेश की तारीफ, पंत को बताया बेहतरीन खिलाड़ी

By Newsdesk Admin
25/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 मार्च। जब हम क्रिकेट खेलते थे तब तीन फार्म होता था, सुविधाएं भी बेहद सीमित थीं, एक्सपोजर भी नहीं था मगर आज के दौर में आईपीएल जैसे टूर्नामेंट से क्रिकेट में आने वाले युवाओं को बेहतर प्लेटफार्म मिल रहा है। सभी ने देखा है कि बुमराह और हार्दिक पांडया जैसे कई प्लेयर की बेहतर परफार्मेंस से उन्हें सीधे इंडियन टीम में लिया गया। क्रिकेट खिलाड़ियों को आईपीएल लगातार एक नई पहचान दे रहा है जिससे युवा और सधे हुए खिलाड़ियों के भारतीय टीम तक पहुंचने का सफर पहले की अपेक्षा अब आसान है।

उक्त बातें आज पत्रकारों से भिलाई में चर्चा करते हुए सीनियर इंटरनेशनल क्रिकेट प्लेयर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहीं हैं।

आपको बता दें कि मोहम्मद अजहरूद्दीन भिलाई के रूंगटा पब्लिक स्कूल में संचालित गोविंद सिंह चौहान क्रिकेट अकादमी में आज पहुंचे हुए हैं। रूंगटा पब्लिक स्कूल में 24 से 30 मार्च तक क्रिकेट कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन खिलाड़ियों और उनके पैरेंट्स को टिप्स तो देंगे ही साथ ही भावी खिलाड़ियों का मागदर्शन भी करेंगे।

मीडिया से चर्चा में अजहरुद्दीन ने भिलाई के इंटरनेशनल क्रिकेट प्लेयर राजेश चौहान को याद करते हुए उन्हें एक शानदार प्लेयर बताते हुए ऋषभ पंत को चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खिलाने के सवाल पर कहा कि किसी भी प्लेयर्स का परफार्मेंस मायने रखता है।

ऋषभ एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो आगे चलकर इंडियन टीम के कैप्टन बन सकते हैं। वो एक ऐसे अटेकिंग प्लेयर हैं जो भारतीय टीम के परमानेंट प्लेयर बन सकते हैं। भले ही चैंपियंस ट्रॉफी में उन्हें मौका नहीं मिला लेकिन वो एक बेहतरीन खिलाड़ी है। किसी भी एकेडमी में प्लेयर्स को चुनना पड़ेगा। किसी को बेसिक सिखाना पड़ेगा। जो बेसिक जानते हैं उन्हें आगे बढ़ने में एकेडमी में मदद मिलती है।

उन्होंने कहा एकेडमी खोलना तो आसान काम है लेकिन वहां उन्हें बेहतर खिलाड़ी बनाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है। भिलाई जैसे शहर में अगर एकेडमी में बेहतर सुविधाएं मिल रहीं हैं तो यहां से अच्छे खिलाड़ी निकल सकते हैं। एकेडमी में नेचुरल प्लेयर्स की प्रतिभा को निखारना पड़ता है। एकेडमी में हर खिलाड़ी को परख कर उस पर मेहनत करनी पड़ेगी तभी यह सक्सेस हो पाएगी।

‘आपातकाल थोपने वाले हार गए…’, मन की बात में इमरजेंसी का जिक्र कर बोले PM मोदी
Accident 🛑 रायपुर से बाईक पर भिलाई आ रहे परिवार को सफारी चला रही महिला ने मारी ठोकर, पति-पत्नी और बच्चे को चोट, FIR दर्ज
बैकुंठ धाम का युवक नंदिनी रोड पर लहराने लगा चाकू, छावनी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
IPS Promotion : बड़ी संख्या में आईपीएस अफसरों का प्रमोशन, 5 बने आईजी, 7 डीआईजी और 8 को सलेक्शन ग्रेड, देखिए आदेश
Navjot Kaur Sidhu Suspended : सीएम चेहरे के लिए 500 करोड़ लेने के बयान पर नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस से निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CGMSC Drug Stock
CGMSC Drug Stock : 100 जीवनरक्षक दवाओं की विशेष सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

सीजी भास्कर, 07 जून :  छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज…

Social Security Pension
Social Security Pension : 22.70 लाख पेंशनधारियों का मुद्दा गरमाया, मोहम्मद अकबर ने राज्यपाल से की हस्तक्षेप की मांग

सीजी भास्कर, 07 जून :  छत्तीसगढ़ में वृद्धावस्था,…

CG RERA Action
CG RERA Action : कॉमन एरिया हस्तांतरण में बड़ी लापरवाही! 595 बिल्डर्स को नोटिस, 989 प्रोजेक्ट जांच के घेरे में

सीजी भास्कर, 07 जून :  छत्तीसगढ़ में फ्लैट…

FSSAI Rules Protest
FSSAI Rules Protest : FSSAI के जटिल नियमों से परेशान व्यापारी, लाइसेंस आजीवन वैध करने की मांग

सीजी भास्कर, 07 जून : खाद्य सुरक्षा एवं…

Stabbing in Bhilai
भिलाई में चाकूबाजी की दो वारदातों से सनसनी, थर्ड जेंडर समेत तीन लोग घायल

भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-6 ए-मार्केट की…

You Might Also Like

अन्यट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Big News : मछुआरे ने पकड़ी 1500 किलो की व्हेल शार्क, क्रेन से उठाकर ले गया मार्केट, चेन्नई के व्यापारियों ने तुरंत खरीद लिया

29/07/2024
देश-दुनियाराज्य

हमारा खाना-पीना तो किसी तरह चलता रहेगा…’, अटारी के व्यापारियों का PM मोदी के फैसले को खुला समर्थन, बोले- देश

24/04/2025
देश-दुनिया

Giorgia Meloni Jhumka Selfie : ‘देसी अवतार’ में मेलोनी, कानों में झुमका और तेवर राजनीतिक

25/04/2026
देश-दुनिया

भारत-नेपाल बॉर्डर पर गरजा CM योगी का ‘बुलडोजर’, हटाए गए अवैध कब्जे, धार्मिक स्थल जमींदोज, मदरसे सील

30/04/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?