CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दक्षिण कोरिया के जंगलों में भड़की भीषण आग: 18 की मौत, आग बुझाने के प्रयास में जुटे 9000 दमकलकर्मी

दक्षिण कोरिया के जंगलों में भड़की भीषण आग: 18 की मौत, आग बुझाने के प्रयास में जुटे 9000 दमकलकर्मी

By Newsdesk Admin
26/03/2025
Share

दक्षिण कोरिया , 26 मार्च 2025 :

South Korea News: अमेरिका के कैलिफोर्निया में तबाही मचाने के बाद अब जंगल की आग ने दक्षिण कोरिया में भीषण विनाश किया है. देश के दक्षिणी क्षेत्र में लगी इस आग में अब तक कम से कम 18 लोगों की मौत हो चुकी है. अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में चार अग्निशामक और सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं.

योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, बुधवार को अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस आग में अब तक 200 से ज्यादा इमारतें राख हो चुकी हैं, जबकि 27 हजार से अधिक लोग अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं. इसे दक्षिण कोरिया के इतिहास की सबसे भीषण जंगल की आग बताया जा रहा है.

दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति ने जारी किया बयान

दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू ने बताया कि यह आग शुक्रवार को लगी थी और अब तक की सबसे खतरनाक आग साबित हो रही है. हान ने कहा, “नुकसान लगातार बढ़ रहा है. ऐसी भीषण आग पहले कभी नहीं देखी गई. हमें इस सप्ताह पूरी ताकत झोंककर इसे बुझाने की कोशिश करनी होगी.”

उन्होंने बताया कि रातभर तेज हवाओं के कारण आग बुझाने के प्रयासों में कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बुधवार को आग बुझाने के लिए लगभग 4,650 दमकलकर्मी, सैनिक और अन्य कर्मचारी तैनात थे, जो 130 हेलीकॉप्टरों की मदद से राहत कार्य में जुटे रहे. हान ने उम्मीद जताई कि गुरुवार को हालात में कुछ सुधार हो सकता है.

बौद्ध मठ आग में जलकर खाक

दक्षिण कोरिया की सरकार के आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र ने बताया कि इस भयानक आग में 1300 साल पुराना बौद्ध मठ भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया है. कोरिया हेरिटेज सर्विस के अधिकारियों के अनुसार, उइसोंग में लगी इस आग ने 7वीं शताब्दी में निर्मित गौंसा मठ को भारी नुकसान पहुंचाया है. अनुमानों के मुताबिक, अब तक यह आग करीब 43,330 एकड़ जमीन को अपनी चपेट में ले चुकी है, जिससे बड़े पैमाने पर विनाश हुआ है.

शुष्क हवाओं की वजह से बढ़ी मुश्किलें

देश के दक्षिण-पूर्वी शहरों और कस्बों के अधिकारियों ने मंगलवार को लोगों को शहर खाली करने के निर्देश जारी किए थे. दक्षिण कोरिया के गृह मंत्रालय के अनुसार, इस भीषण आग से एंडोंग, उइसोंग, सांचोंग और उल्सान जैसे शहरों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है.

मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों ने कुछ इलाकों में आग की लपटों को काफी हद तक बुझा दिया था, लेकिन शुष्क मौसम और तेज हवाओं के चलते आग फिर से भड़क उठी, जिससे हालात और भी गंभीर हो गए हैं.

छुट्टी के दिन स्कूटी से फिर निकले MLA रिकेश, दर्जन भर समाज प्रमुखों से चर्चा, “देव धाम” की बनाई योजना, लाखों के निर्माण कार्य का शुभारंभ
Raipur Factory Blast : 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, CM साय के निर्देश पर फैक्ट्री सील
ICC Media Rights Crisis: जियोस्टार की बैक-आउट चेतावनी से 27 हजार करोड़ की डील अधर में, T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा झटका
Groom Demands Dowry : 10 लाख दहेज मांगते ही मंडप से भागा दूल्हा, मेंहदी लगे हाथों बैठी रही दुल्हन, परिजन बोले– “11 लाख खर्च कर चुके थे”
कानपुर-कन्नौज के युवाओं को जोड़ रहा था तुफैल, ISI के लिए बना रहा था जासूसी नेटवर्क… यूपी ATS की पूछताछ में खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?