CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » डेटिंग ऐप पर हुई दोस्ती, कारोबारी ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में गंवाए 6.52 करोड़ रुपये, FIR दर्ज

डेटिंग ऐप पर हुई दोस्ती, कारोबारी ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में गंवाए 6.52 करोड़ रुपये, FIR दर्ज

By Newsdesk Admin
29/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 मार्च: नोएडा में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ताजा मामला सेक्टर-76 के एक कारोबारी का है, जिनसे ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 6.52 करोड़ रुपये की ठगी हुई. ठगी की शुरुआत एक डेटिंग ऐप से हुई दोस्ती के जरिए हुई. पीड़ित दलजीत सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, सेक्टर-36, नोएडा में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

दलजीत सिंह दिल्ली की एक कंपनी के मालिक हैं. उन्होंने शिकायत में बताया कि दिसंबर 2024 में उनकी मुलाकात अनीता चौहान नाम की महिला से एक डेटिंग ऐप पर हुई. बातचीत के दौरान अनीता ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इसमें बिना अनुभव के भी बड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है.

शुरुआत में मिला मुनाफा, फिर बढ़ता गया निवेश

पहले दलजीत ने 3.2 लाख रुपये निवेश किए, जिससे उन्हें 24,000 रुपये का लाभ हुआ. मुनाफा देखकर उन्होंने और पैसे लगाने शुरू किए. धीरे-धीरे उन्होंने कुल 6.52 करोड़ रुपये निवेश कर दिए, जिसमें से एक बड़ा हिस्सा लोन लेकर लगाया गया.

जब दलजीत ने अपना पैसा निकालना चाहा, तो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म SpreadMKT और Sprecdex.cc ने 30% सिक्योरिटी शुल्क और 61 लाख रुपये का एक्सचेंज शुल्क मांगा. तब उन्हें शक हुआ कि यह ठगी हो सकती है. जब उन्होंने अन्य पीड़ितों से संपर्क किया, तो पता चला कि कई लोग इस जालसाजी का शिकार हो चुके हैं.

सुरक्षा को लेकर चिंतित कारोबारी

शिकायत दर्ज कराने के बाद दलजीत को एक अनजान नंबर से कॉल आया, जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें अपनी और अपनी मां की सुरक्षा को लेकर चिंता है, क्योंकि उनके बैंक विवरण ठगों के पास पहुंच गए हैं.

पुलिस जांच में जुटी, बैंक खातों और वेबसाइट पर नजर

नोएडा साइबर क्राइम पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस संबंधित वेबसाइट्स और बैंक खातों को ट्रैक करने में जुटी हुई है. दलजीत सिंह ने महिला के संपर्क नंबर और सभी लेन-देन का विवरण पुलिस को सौंप दिया है.

अजूबा : चीन में है एक ऐसा बांध जिसने पृथ्वी की रफ्तार कम कर दी, इंजीनियरिग का है बेजोड़ नमूना, आधा दर्जन देशों को बिजली सप्लाई की क्षमता
School Closed Latest News 🟧 17 सितंबर को बंद रहेंगे राजधानी के सभी स्कूल और कॉलेज 🟩 राज्य सरकार ने की घोषणा
दुबई में खुलेगा एक और भारतीय संस्थान, IIM के बाद अब IIFT को भी मिली मंजूरी
1 लाख का इनामी बदमाश शंकर कनौजिया एनकाउंटर में ढेर, सिर धड़ से अलग करने वाली वारदातों से कांप उठी थी पुलिस
Ajit Pawar Son Company : डिप्टी सीएम के बेटे की कंपनी पर शिकंजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Medical Dental PG Stipend : पीजी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, डेंटल छात्रों का स्टाइपेंड मेडिकल के बराबर
Medical Dental PG Stipend : पीजी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, डेंटल छात्रों का स्टाइपेंड मेडिकल के बराबर

छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय मेडिकल और डेंटल कॉलेजों…

Doctor Husband Suicide Case : पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का डॉक्टर पति दोषी, 26 अक्टूबर को सजा पर सुनवाई
Doctor Husband Suicide Case : पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का डॉक्टर पति दोषी, 26 अक्टूबर को सजा पर सुनवाई

हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को दोषी (Doctor…

Teacher Suspended : शराब के नशे में DEO से दुर्व्यवहार, 55 दिन स्कूल से गायब शिक्षक निलंबित
Teacher Suspended : शराब के नशे में DEO से दुर्व्यवहार, 55 दिन स्कूल से गायब शिक्षक निलंबित

स्कूल से गायब रहने के मामले में सहायक…

Pitru Paksha 2026 : पितृ पक्ष के पहले दिन घाटों पर उमड़ी भीड़, कन्हर नदी में तर्पण-पिंडदान
Pitru Paksha 2026 : पितृ पक्ष के पहले दिन घाटों पर उमड़ी भीड़, कन्हर नदी में तर्पण-पिंडदान

 पितृ पक्ष के पहले दिन सुबह से ही…

Girlfriend Meeting Crime : गर्लफ्रेंड से मिलने आया युवक बना चोर, पैसे खत्म हुए तो 5 बाइक-स्कूटी चुराईं
Girlfriend Meeting Crime : गर्लफ्रेंड से मिलने आया युवक बना चोर, पैसे खत्म हुए तो 5 बाइक-स्कूटी चुराईं

गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक पैसे खत्म होने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?