CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Looteri Dulhan In CG : लुटेरी दुल्हन का खुलासा, पांच शादियों के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Looteri Dulhan In CG : लुटेरी दुल्हन का खुलासा, पांच शादियों के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज

By Newsdesk Admin
29/03/2025
Share
Looteri Dulhan In CG
Looteri Dulhan In CG

सीजी भास्कर, 29 मार्च : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लुटेरी दुल्हन (Looteri Dulhan In CG) का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर मुजगहन थाना पुलिस ने पूजा देवांगन उर्फ गीतांजलि और उसकी मां गायत्री देवांगन के खिलाफ ठगी और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया है। आरोप है कि पूजा बिना तलाक लिए कई लोगों से शादी करती थी, उनके जेवर चुराती और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उगाही करती थी।

बोरियाकला निवासी डाकेश्वर देवांगन ने प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट आकांक्षा बेक की कोर्ट में परिवाद दायर किया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने पूजा (Looteri Dulhan In CG) से शादी की थी, लेकिन वह अधिकतर मायके में ही रहती थी और ससुराल से बचती थी। जब डाकेश्वर को संदेह हुआ तो उन्होंने पूजा की जानकारी इकट्ठा करनी शुरू की।

जांच के दौरान उनकी मुलाकात पुरुषोत्तम देवांगन से हुई, जिसने बताया कि 15 जनवरी 2016 को संजयनगर, टिकरापारा स्थित आर्य समाज मंदिर में उसकी भी पूजा से शादी हुई थी। पुरुषोत्तम ने इसका प्रमाण मैरिज सर्टिफिकेट के रूप में दिया। इसके बाद पता चला कि पूजा चार से पांच लोगों से शादी कर चुकी है और किसी को भी तलाक नहीं दिया था।

बैंक लाकर से जेवर निकाले (Looteri Dulhan In CG)
शादी के बाद डाकेश्वर ने परिवार के जेवर बैंक के लाकर में रख दिए थे। लेकिन पूजा ने मौका पाकर जेवर निकालकर अपनी मां को दे दिए। इसके बाद वह पैसों की मांग करने लगी और न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी।

डाकेश्वर के अनुसार, पूजा और उसकी मां ने पहले भी जिन लोगों से शादी की थी, उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठे थे। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी मां-बेटी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: CGPSC 2021 में चयनित 60 अभ्यर्थियों को नियुक्ति का आदेश
Fake Liquor Case in Sakti : रिश्वतखोरी और झूठे केस का संगीन आरोप, दो पुलिसकर्मियों ने 70 लीटर पानी को बताया शराब
दुर्ग ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े उठाईगिरी, 10 नग सोने की अंगूठी लेकर दो युवक फरार, करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद
मैं तो बहुत सुंदर हूं… तुम मेरे लायक नहीं!” — शादी के बाद बदल गया पत्नी का रवैया…
दीदी के देवर पर आया Dil… जिसके नाम का लगाती थी सिंदूर, उसी की जान की बन बैठी प्यासी, सदमे में पति और तीन बच्चे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CGPSC SI Main Exam : CGPSC ने बदली SI मुख्य परीक्षा की डेट, 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा
CGPSC SI Main Exam : CGPSC ने बदली SI मुख्य परीक्षा की डेट, 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC SI Main Exam)…

Raipur-Visakhapatnam Bus : 13-14 घंटे नहीं, अब 6-7 घंटे में होगा रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर
Raipur-Visakhapatnam Bus : 13-14 घंटे नहीं, अब 6-7 घंटे में होगा रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर

छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश  (Raipur-Visakhapatnam Bus ) के…

Shivling Puja : सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन के बीच 500 लोगों की ‘घर वापसी’
Shivling Puja : सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन के बीच 500 लोगों की ‘घर वापसी’

जांजगीर-चांपा की धार्मिक नगरी शिवरीनारायण के तेंदुआ धाम…

Fake Police Fraud : नकली पुलिस बनकर रिटायर्ड कर्मी से ठगी, सोने की चेन-अंगूठी लेकर थमाया नकली गहना
Fake Police Fraud : नकली पुलिस बनकर रिटायर्ड कर्मी से ठगी, सोने की चेन-अंगूठी लेकर थमाया नकली गहना

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका…

Raigarh Railway Station : स्टेशन के बाहर कपल का हंगामा, नशे में अशोभनीय हरकतों का VIDEO वायरल
Raigarh Railway Station : स्टेशन के बाहर कपल का हंगामा, नशे में अशोभनीय हरकतों का VIDEO वायरल

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक कपल का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?