सीजी भास्कर, 22 अक्टूबर। झारखंड के कोडरमा में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने (Koderma Murder Case) आया है। पुलिस के मुताबिक, एक महिला और उसके कथित प्रेमी पर पति की हत्या कर शव बंद पड़ी पत्थर खदान में फेंकने का आरोप है। मामले में मृतक की पत्नी किरण देवी और सुनील ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।

2019 से संबंध, विरोध के बाद साजिश का आरोप Koderma Murder Case
मृतक की पहचान नरेश ठाकुर के रूप में हुई है, जो हजारीबाग जिले के चौपारण का निवासी था। पुलिस के अनुसार, किरण देवी और सुनील ठाकुर के बीच वर्ष 2019 से प्रेम संबंध थे। सुनील झोलाछाप डॉक्टर बताया गया है और नरेश का करीबी दोस्त भी था।
पुलिस का दावा है कि नरेश को दोनों के संबंधों की जानकारी मिलने के बाद उसने विरोध किया। इसके बाद कथित तौर पर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।
यह भी पढ़ें…Jailer 2 Box Office : सात दिन में 576 करोड़ के पार पहुंची रजनीकांत की फिल्म, अब 600 करोड़ पर नजर
इलाज के बहाने ले जाने का आरोप
जांच के मुताबिक, 10 अक्टूबर को किरण देवी ने सुनील को फोन कर नरेश की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। इसके बाद सुनील उसे इलाज कराने के बहाने नवलशाही स्थित अपने क्लिनिक ले गया।
पुलिस का आरोप है कि वहां नरेश को कीटनाशक का जहरीला इंजेक्शन दिया गया, जिससे उसकी मौत (Koderma Murder Case) हो गई। इसके बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर रात के समय मोटरसाइकिल से बंद पत्थर खदान में फेंक दिया गया। पुलिस के अनुसार, मामले को छिपाने के लिए पत्नी ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
खदान में मिला शव, ऐसे खुला मामला
17 अक्टूबर को नवलशाही थाना क्षेत्र की बंद खदान से बोरे में बंद अज्ञात शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित की। तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल की जांच के जरिए शव की पहचान नरेश ठाकुर के रूप में की गई।
पुलिस ने पूछताछ के बाद किरण देवी और सुनील ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई (Koderma Murder Case) जारी है। आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया में होगी।
खबरें और भी हैं…Bastar Dussehra Foreign Tourists : बस्तर दशहरा देखने डेनमार्क से पहुंचे पर्यटक, बोले- गांव के लोग बहुत मिलनसार



