CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भाई-भाभी का छुपा रिश्ता बना परिवार की बदनामी की वजह, 20 साल की शादी तोड़कर…

भाई-भाभी का छुपा रिश्ता बना परिवार की बदनामी की वजह, 20 साल की शादी तोड़कर…

By Newsdesk Admin
01/08/2025
Share

मुजफ्फरपुर, बिहार। प्यार की हदें जब रिश्तों की मर्यादा तोड़ देती हैं, तो पूरा समाज हैरान रह जाता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही देवर के साथ भागकर 20 साल पुराना वैवाहिक रिश्ता तोड़ दिया। महिला न सिर्फ घर छोड़ गई, बल्कि साथ में नगदी और जेवरात भी ले गई।

Contents
  • ऑटो चलाकर पालता था परिवार, मिला धोखा
  • बेटे की शादी से पहले किया घर से फरार
  • देवर संग लव मैरिज की आशंका, केस दर्ज

सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि देवर, महिला से उम्र में 19 साल छोटा है और पहले भी दोनों एक बार भाग चुके थे। लेकिन इस बार मामला हद पार कर गया।

ऑटो चलाकर पालता था परिवार, मिला धोखा

घटना मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र की है। पीड़ित पति गरीबनाथ (बदला हुआ नाम) ऑटो चलाकर अपने दो बेटों और पत्नी का पेट पाल रहा था। घर की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभा रहा था। लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी गैरहाजिरी में घर में चल रही है एक छुपी हुई मोहब्बत की कहानी।

पति ने बताया कि वह दिन भर मेहनत करता था, जबकि पत्नी घर पर अकेली रहती थी। इस दौरान वह अपने रिश्ते के छोटे देवर से नजदीकियां बढ़ा चुकी थी।

बेटे की शादी से पहले किया घर से फरार

पीड़ित ने बताया कि उसके बड़े बेटे की शादी की बातचीत चल रही थी, लेकिन उसी दौरान पत्नी ने एक बार फिर घर से भागने की योजना बनाई। इस बार वह अपने देवर के साथ गहने और कैश लेकर फरार हो गई।

पति ने कहा, “पहले भी दोनों भागे थे, लेकिन तब रिश्तेदारों ने समझा-बुझाकर उन्हें घर वापस भेज दिया था। लेकिन अब उन्होंने सब कुछ पीछे छोड़ दिया।”

देवर संग लव मैरिज की आशंका, केस दर्ज

महिला की हरकत से पीड़ित पति और उसके दोनों बेटे बेहद आहत हैं। उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पत्नी और देवर की तलाश शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि महिला ने देवर के साथ प्रेम विवाह कर लिया है।

पति ने बताया, “रिश्ते का भाई अक्सर घर आता था और मजाक में कहता था कि ‘भाभी को भगाकर ले जाएंगे’। तब हम सब हँसते थे, पर अब वही मजाक हमारे लिए सच्चाई बन गया।”

LPG cylinder price increase : सरकार बोली- दुनिया के मुकाबले भारत में अब भी सबसे सस्ती LPG
राज्य स्तरीय एकलव्य क्रीड़ा प्रतियोगिता, 2 हजार खिलाड़ी 20 खेलों में दिखाएंगे दम
CG Plant Breaking News : नगरनार स्टील प्लांट में बड़ा हादसा 🛑 टनल फर्नेस में आग से 4 झुलसे, 2 की गंभीर हालत
RI Promotion Scam: छत्तीसगढ़ में पति-पत्नी की ‘जुगलबंदी’ से खुला प्रमोशन घोटाला, फेल पटवारी को भी बना दिया पास
भिलाई ब्रेकिंग : घरेलू काम कर अपने घर वापस जाने वाली महिलाओं को बनाता था शिकार, लूटपाट व दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार, शाम के समय सुनसान जगह पर रेकी कर तलाशता था शिकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Rash Driving Incident : शराब घोटाले के आरोपी के बेटे की पिटाई

Raipur Rash Driving Incident

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government : अवैध रेत उत्खनन पर भाजपा पर मिलीभगत का आरोप

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government

Durg Panchayat Violence : पंचायत भवन में उपसरपंच पर हमला, डंडों से पिटाई की वारदात CCTV में कैद

Durg Panchayat Violence

Chicken Price Dispute Turns Violent : दुकानदार और उसके बेटे ने युवक को पीटा

Chicken Price Dispute Turns Violent

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi : ‘राहुल गांधी का दारू से पैर धोकर स्वागत करे कांग्रेस’

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?