CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » किरायेदार के घर में चोरी करते-करते मकान मालिक के बेटे ने खरीद ली बाइक (Bike), डुप्लीकेट चाबी से उड़ा रहा था सामान…..❗😳

किरायेदार के घर में चोरी करते-करते मकान मालिक के बेटे ने खरीद ली बाइक (Bike), डुप्लीकेट चाबी से उड़ा रहा था सामान…..❗😳

By Newsdesk Admin
30/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 मार्च। भोपाल के बजरिया क्षेत्र में किराये से रह रहे एक डॉक्टर के कमरे में मकान मालिक का बेटा करीब तीन महीने से लगातार चोरी कर रहा था। उसने डॉक्टर के कमरे पर लगाए जाने वाले ताले की एक नकली चाबी बनवा ली थी। डॉक्टर जब भी घर से बाहर जाता तो वह घर में घुसकर चोरी करता था।

Contents
  • जैसे ही बाहर जाते तो कमरे में घुस जाता
  • सीसीटीवी कैमरा लगवाया

ताला टूटा बिना आए दिन घर से सामान गायब होने पर डॉक्टर को शक हुआ तो उसने कमरे में एक सीसीटीवी कैमरा लगवाया, जिसमें मकान मालिक का बेटा पकड़ा गया। पुलिस ने उसके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 18 वर्षीय आरोपित 12वीं कक्षा का छात्र है। एसआई अरविंद सिंह ने बताया कि डॉक्टर विपिन तिवारी बजरिया क्षेत्र के शंकराचार्य नगर में मुकेश जैन के मकान में किराये से रहते हैं।

जैसे ही बाहर जाते तो कमरे में घुस जाता

उसी कॉलोनी में उनकी बहन का घर भी है। मुकेश का बेटा आदि जैन विपिन के भांजे का दोस्त है। उसने पिछले वर्ष दिसंबर में विपिन के ताले की चाबी लेकर उसकी नकली चाबी बनवा ली थी। विपिन जैसे ही बाहर जाता तो वह कमरे में घुस जाता और चोरी करता।

सीसीटीवी कैमरा लगवाया

एक जनवरी से लगातार वह कभी नकदी तो कभी जेवरात चुरा लेता था। सामान गायब होने पर विपिन को फरवरी में चोरी की भनक लगी। उन्होंने 27 मार्च को घर में सीसीटीवी कैमरा लगवाया था। कैमरा ऑपरेटर उसकी जांच कर रहा था, तभी उसे कमरे में कोई घुसा हुआ दिखा तो ऑपरेटर ने विपिन से संपर्क किया। इसके बाद विपिन ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को पकड़ा लिया।

शिकायत पर बजरिया थाना पुलिस ने आरोपित को पकड़ा। उसने पूछताछ में बताया कि उसने चुराए रुपयों से बाइक खरीद ली थी। साथ ही कुछ रुपये कलर ट्रेडिंग नाम के गेम में गंवा दिए थे। पुलिस साढ़े चार लाख की चोरी में करीब सवा तीन लाख का मशरूका जब्त कर सकी है। कोर्ट में पेश कर आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

DA Hike 2025: दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा…
नायब सिंह सैनी 17 को लेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पंचकूला में 10 सदस्यीय कमेटी गठित
ESIC Land Allotment CG : ईएसआई औषधालय निर्माण का रास्ता साफ, कलेक्टर ने शासकीय भूमि आवंटन को दी मंजूरी
Tech Billionaires Longevity : क्यों उम्र को मात देना चाहते हैं टेक अरबपति? 54 लाख करोड़ के बिजनेस में बदलती ‘लंबी ज़िंदगी’ की दौड़
खबर निगम भिलाई की 🛑 जोन कमिश्नर बनाए गए वर्मा और राजस्व अधिकारी मेश्राम निगम मुख्यालय अटैच ⭕ आयुक्त ने जारी किया आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला ⭕ EOW जांच का फंस सकता है पेंच…?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba suspicious death
Korba suspicious death : कमरे में खून से लथपथ मिला युवक

Korba suspicious death

Durg road accident : दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी
Durg road accident : दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी

Durg road accident

Bhilai Robbery
Bhilai Robbery : छात्रों को चाकू दिखाकर लूटने वालों का ऐसे खुला राज, पुलिस की कार्रवाई से सामने आई पूरी कहानी

भिलाई के नेहरू नगर इलाके में गुरुवार को…

Gariaband Tourism
Gariaband Tourism : गरियाबंद में पर्यटन विकास को मिलेगी नई रफ्तार, प्राकृतिक स्थलों पर सुविधाएं और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

प्राकृतिक और धार्मिक पर्यटन स्थलों को अधिक आकर्षक…

Eye Testing Machine
Eye Testing Machine : गरियाबंद जिला अस्पताल को मिली आधुनिक नेत्र जांच मशीन, मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी बेहतर सुविधा

गरियाबंद जिला अस्पताल में अब आंखों की जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?