CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में PM मोदी: ‘छत्तीसगढ़ की रामभक्ति अद्भुत’, 33,799 करोड़ के प्रोजेक्ट में गरीबों के घर, स्कूल, सड़क और बिजली शामिल…

बिलासपुर में PM मोदी: ‘छत्तीसगढ़ की रामभक्ति अद्भुत’, 33,799 करोड़ के प्रोजेक्ट में गरीबों के घर, स्कूल, सड़क और बिजली शामिल…

By Newsdesk Admin
30/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 मार्च |

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में PM मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में माता कौशल्या का मायका है। मेरा सौभाग्य है कि नवरात्र के पहले दिन मैं यहां पहुंचा हूं। छत्तीसगढ़ की राम भक्ति भी अद्भुत है। यहां रामनामियों ने पूरा शरीर भगवान राम को समर्पित किया है।

मोदी ने कहा कि मोहभट्टा स्वयंभू महादेव के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने का अवसर मिला है। थोड़ी देर पहले 33 हजार 700 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इसमें गरीबों का घर है, स्कूल है, रोड है, बिजली है, पाइप लाइन है।

मोदी ने कहा कि ये सारे प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ के नागरिकों को सुविधा देने वाले हैं। नौजवानों के लिए नए रोजगार बनाने वाले हैं। भारत माता की जय, मां महामाया और जय जोहार से सभा की शुरुआत की।

सभा में केंद्रीय मंत्री मनोहर खट्टर ने कहा कि ये छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे बड़ी जनसभा है। 2047 तक देश विकसित राष्ट्र के रूप में जाना जाएगा। वहीं CM विष्णुदेव साय ने कहा कि ऊर्जा, रेलवे, सड़क, आवास और शिक्षा के सेक्टर में 33 हजार 700 करोड़ के प्रोजेक्ट से छत्तीसगढ़ को गति मिलेगी।

मंच पर केंद्रीय मंत्री मोहनलाल खट्टर, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, CM विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं।

इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी रविवार को नागपुर के RSS मुख्यालय केशव कुंज पहुंचे। वे सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक यहां रहे। उन्होंने संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरुजी) के स्मारक स्मृति मंदिर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

मोदी बोले- हमारी सरकार केवल चार दिवारी के घर में नहीं बनाती 

PM मोदी ने कहा कि इन घरों को बनाने के लिए भले ही सरकार ने मदद दी है, लेकिन घर कैसे बनेगा ये सरकार ने नहीं बल्कि हर लाभार्थी ने खुद तय किया है। ये आपके सपनों का घर है। हमारी सरकार केवल चार दिवारी के घर में नहीं बनाती, बल्कि इन घरों में रहने वालों की जिंदगी भी बनाती है।

मोदी ने कहा कि इन घरों को टायलेट, बिजली, उज्जवला की गैस, नल से जल सभी सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास है। यहां मैं देख रहा हूं बहुत बड़ी संख्या में माताएं-बहने आई हैं। ये जो घर मिले हैं, उनमें से अधिकतर की मालिक हमारी माताएं बहने ही है। हजारों ऐसी बहने हैं। जिनके नाम पर पहली बार कोई सम्पत्ति रजिस्टर्ड हुई है। माताएं-बहनों आपके चेहरे की खुशी और आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।

जब लाखों की संख्या में घर बनते हैं, तो इससे एक और बड़ा काम होता है। ये घर बनाता कौन है, इन घरों में लगने वाला समान कहां से आता है। ये छिट-पुट का सामान दिल्ली-मुंबई से थोड़े ना आता है। जब इतने सारे घर बनते हैं, तो गांव में हमारे राजमिस्त्री, रानी मिस्त्री और श्रमिक सबको रोजगार मिला है। और जो सामान आता है।

मोदी ने कहा कि उसका फायदा भी छोटे-छोटे दुकानदारों को होता है। यानि लाखों घरों ने छत्तीसगढ़ में बहुत सारे लोगों को रोजगार भी दिया है। भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के लोगों से किए गए हर वादे को पूरा कर रही है।

मोदी ने कहा कि अभी मुख्यमंत्री बता रहे थे। पिछले दिनों स्थानीय चुनाव हुए। उसमें भी आपने जिस तरह से आशीर्वाद दिए हैं। आज मैं आया हूं तो इसके लिए भी आभार प्रकट करता हूं।

PM मोदी ने कहा- 3 लाख गरीब परिवार अपने नए घर में गृहप्रवेश कर रहे

मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के 3 लाख गरीब परिवार अपने नए घर में गृहप्रवेश कर रहे हैं। मुझे यहां तीन लाभार्थियों से मिलने का अवसर मिला। उनके चेहरे पर खुशी नहीं समां रही थी। मां तो अपना आनंद रोक नहीं पा रही थी।

मोदी ने कहा कि 3 लाख परिवारों को नए जीवन के लिए बहुत शुभकामनाएं देता हूं। गरीब परिवारों के सिर पर पक्की छत आप सभी की वजह से ही संभव हो पाई है। क्योंकि आपने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया।

छत्तीसगढ़ के लाखों परिवारों के पक्के घर का सपना पहले की सरकार ने फाइलों में गुमा दिया था। तब हमने गारंटी दी थी। ये सपना हमारी सरकार पूरा करेगी। इसलिए विष्णुदेव की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 18 लाख घर बनाने का निर्णय लिया गया।

आज उनमें 3 लाख घर बनकर तैयार है। मुझे खुशी है, इसमें बहुत सारे घर आदिवासी क्षेत्रों में बने हैं। बस्तर और सरगुजा के अनेक परिवारों को अपने पक्के घर मिले हैं। जिन परिवारों की अनेक पीढ़ियों ने झोपड़ियों में बेहाल जीवन बिताया है। ये उनके लिए कितना बड़ा उपहार है।

Wife Killed Husband Chhattisgarh : बलौदाबाजार में सनसनीखेज हत्या, पत्नी ने भाई-भतीजे संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
Bilaspur Train Accident Loco Pilot Psych Test : मनोवैज्ञानिक परीक्षा में फेल लोको पायलट से कराया जा रहा था यात्री ट्रेन का परिचालन
DMF Road Development  :  डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, मुढ़ापार-कोरबी सड़क बनी विकास की नई पहचान
आवभगत नहीं पड़ी लाठियां : गायब दूल्हे का बदला, छोटे भाई की बारात को चुकानी पड़ी कीमत
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आज आएंगे रायपुर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Koriya Jeeraphool Rice
Koriya Jeeraphool Rice : कोरिया के जीराफूल चावल को FPO मॉडल से नई पहचान

Koriya Jeeraphool Rice : । कृषि विभाग की…

Raipur Axis Bank Fraud
Raipur Axis Bank Fraud : ग्राहक की FD तुड़वाकर 14.97 लाख ट्रांसफर, बैंक के डिप्टी मैनेजर पर गड़बड़ी का केस

Raipur Axis Bank Fraud : कथित फर्जीवाड़े में…

Korba Road Accident 
Korba Road Accident : ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत

Korba Road Accident :चालक के खिलाफ लापरवाही से…

Mungeli Murder Case
Mungeli Murder Case : दोस्त की पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप, विवाद के बाद युवक की हत्या

Mungeli Murder Case :पूछताछ में दोनों ने हत्या…

Businessman Murder
Businessman Murder : स्टील कारोबारी हत्याकांड में पूर्व कर्मचारी को उम्रकैद, हत्या की साजिश रचने का आरोप साबित

Businessman Murder :अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?