CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भजनलाल शर्मा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफ़ा

भजनलाल शर्मा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफ़ा

By Newsdesk Admin
01/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 01 अप्रैल। Rajasthan DA Hike: राजस्थान सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. भजनलाल शर्मा सरकार ने मंगलवार (1 अप्रैल) को महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत बढ़ोतरी का फैसला किया. इसका फायदा 12 लाख 40 हजार कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को होगा.

आधिकारिक बयान के अनुसार, पेंशनभोगियों को भी महंगाई राहत में दो प्रतिशत वृद्धि देय होगी.

केंद्र सरकार ने लिया था फैसला

बता दें कि शुक्रवार (28 मार्च) को केंद्र सरकार द्वारा केन्द्रीय कर्मियों के डीए में बढ़ोतरी की गई थी. इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने भी यह फैसला किया है. मुख्यमंत्री ने मंगलवार को इस संबंध में वित्त विभाग के प्रस्ताव का अनुमोदन किया.

अब प्रदेश में सातवें वेतनमान के अंतर्गत राज्य कर्मचारियों और पेंशनर को एक जनवरी 2025 से 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता अथवा मंहगाई राहत देय होगी.

कितने कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

इसका लाभ लगभग आठ लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनर को मिलेगा. पंचायत समिति तथा जिला परिषद के कर्मचारियों को भी इस वृद्धि का लाभ मिलेगा.

इसके अनुसार, कर्मचारियों को मई 2025 में देय अप्रेल 2025 के वेतन से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान किया जाएगा और एक जनवरी से 31 मार्च, 2025 तक की तीन माह की राशि संबंधित कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी.

पेंशनरों को एक जनवरी, 2025 से महंगाई राहत का नकद भुगतान किया जायेगा. इस फैसले से राज्य सरकार पर लगभग 820 करोड़ रुपये का वार्षिक वित्तीय भार आएगा.

Justice for Raju Pujari : शिक्षक राजू पुजारी आत्महत्या मामला, विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र!
Congress Attacks BJP : डॉ. महंत का सरकार पर बड़ा हमला, बोले- 136 सवालों का जवाब नहीं !
Durg Breaking : नंदिनी-खुंदनी में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष में तीन की मौत, 10 आरोपी गिरफ्तार, डीजे की धुन में नाचने को लेकर हुआ विवाद, गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात, देखिए घटना को लेकर SP दुर्ग ने क्या कहा –
Jija-Sali Affair Ends Tragically: कानपुर देहात जंगल में मिले युवक-युवती के शव
Monsoon 2026 Heavy Rain Alert India : बंगाल से कश्मीर तक 26 राज्यों में मानसून पहुंचा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली जिले में चोरी की वारदातों पर पुलिस…

Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं
Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं

योजना के तहत पात्र आवेदकों को मुद्रा लोन…

Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं
Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit)…

Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस
Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस

अफगानिस्तान टी20 सीरीज (Afghanistan T20 Series) के लिए…

Jhiram Valley Case : 31 अगस्त को NIA कोर्ट का फैसला, सिंहदेव बोले- जिम्मेदारी तय हो
Jhiram Valley Case : 31 अगस्त को NIA कोर्ट का फैसला, सिंहदेव बोले- जिम्मेदारी तय हो

बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड (Jhiram Valley Case) मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?