CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बड़ी खबर : गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 17 लोगों की दर्दनाक मौत

बड़ी खबर : गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 17 लोगों की दर्दनाक मौत

By Newsdesk Admin
01/04/2025
Share

सीजी भास्कर 1 अप्रैल। गुजरात के बनासकांठा में एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया. इस धमाके में 17 लोगों की मौत हो गई. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. फैक्ट्री में बॉयलर फट गया.

आपको बता दें कि जिस समय ये हादसा हुआ, फैक्ट्री के अंदर 30 मजदूर काम कर रहे थे. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची है. फैक्ट्री के अंदर लगी आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की टीम जुटी है।

गौरतलब हो कि बनासकांठा में डीसा कस्बा है. मंगलवार सुबह नौ बजे यहां पटाखा फैक्ट्री से धमाके की आवाजें सुनाई देने लगीं. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो पटाखा फैक्ट्री से आग की लपटें उठ रही थीं।

तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड के साथ एसडीआरएफ की टीम को दी गई.हादसे के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि फैक्ट्री के अंदर दीवारें ब्लास्ट से क्षतिग्रस्त हो गई हैं. टीन शेड बिखरे हुए हैं. धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक,धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी. स्थानीय लोगों के मुताबिक, ब्लास्ट से इलाका दहल गय़ा.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

डीसा ग्रामीण पुलिस थाने के निरीक्षक विजय चौधरी के मुताबिक, इस हादसे में फैक्ट्री का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. मलबे में अब भी कुछ लोग दबे हैं. घायलों को आसपास के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

हादसे के बाद से फैक्ट्री मालिक फरार

जिस फैक्ट्री में हादसा हुआ है, उसका नाम दीपक ट्रेडर्स है. यहां पटाखे बनाए जाते थे. हादसे के बाद फैक्ट्री का मालिक फरार हो गया है. मौके पर डीएम माहिर पटेल मौके भी पहुंचे हैं. ये पता लगाया जा रहा है कि इस फैक्ट्री को पटाखा बनाने का लाइसेंस मिला था या नहीं. इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

फैक्ट्री से मलबा हटाया जा रहा

डीसा की उपमंडल मजिस्ट्रेट नेहा पांचाल ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया, जिससे वहां बने गोडाउन का कुछ हिस्सा ढह गया. मलबे में कई मजदूर दब गए. घटनास्थल से मलबा हटाया जा रहा है. डीसा नगरपालिका ने सूचना पर दमकल कर्मियों को मौके पर भेजा था. फैक्ट्री के अंदर लगी आग को बुझाया जा रहा है।

Earthquake Today: 12 मिनट में एक के बाद एक झटका… म्यांमार के भूकंप से तबाही, बैंकॉक से दिल्ली तक डोली धरती
CG Breaking 🟧 अब मिड-डे मिल से पहले सरकारी स्कूलों में मिलेगा ब्रेकफास्ट 🟩 कोरबा में 40 हजार बच्चों से होगी शुरुआत, उद्योग मंत्री लखनलाल कल करेंगे योजना की शुरुआत
Wife Murder For Affair : प्रेमिका को पाने के लिए पति ने पत्नी को बांके से काट डाला, दिल दहला देने वाली वारदात
Tank Ram Verma inspection : अधिकारियों को फटकार, “सांप की तरह बैठकर कुर्सियां मत तोड़ो”
मतदाता सूची पर बड़ा सवाल: चार पूर्व कलेक्टरों के नाम अब भी दर्ज, पूर्व मंत्री ने की निष्पक्ष जांच की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IIM Nava Raipur Chintan Shivir : योग से हुई शुरुआत; मुख्यमंत्री बोले- स्वस्थ मन और शरीर से मजबूत होगा सुशासन

IIM Nava Raipur Chintan Shivir

Dr Syama Prasad Mookerjee Jayanti : CM साय ने किया नमन, कहा— राष्ट्रवाद के आदर्श सदैव देंगे मार्गदर्शन

Dr Syama Prasad Mookerjee Jayanti

Chhattisgarh waste management : बल्क वेस्ट जनरेटर्स के लिए नई व्यवस्था लागू, नगरीय प्रशासन विभाग का आदेश

Chhattisgarh waste management

FIFA World Cup 2026 : दिग्गज गोलकीपर गिलर्मो ओचोआ ने लिया संन्यास, रोनाल्डो ने भी बताया आखिरी विश्व कप

FIFA World Cup 2026

Ayodhya donation theft case : चंदा चोरी पर होगा बड़ा फैसला, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर भी मंथन

Ayodhya donation theft case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?