CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pbks Vs Lsg : टूर्नामेंट के 13वें मैच में घटी दो शर्मनाक घटना, खिलाड़ियों की हरकत से खेल भावना को पहुंची ठेस

Pbks Vs Lsg : टूर्नामेंट के 13वें मैच में घटी दो शर्मनाक घटना, खिलाड़ियों की हरकत से खेल भावना को पहुंची ठेस

By Newsdesk Admin
02/04/2025
Share
Pbks Vs Lsg
Pbks Vs Lsg

सीजी भास्कर, 02 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 13वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (Pbks Vs Lsg) को 8 विकेट से हराकर सीजन में अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की।

यह मैच लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में खेला गया, जहां पंजाब किंग्स ने 22 गेंदें शेष रहते जीत हासिल की। हालांकि, इस मैच में दो शर्मनाक घटनाएं हुईं, जिन्होंने खेल भावना को गंभीर रूप से प्रभावित किया। दोनों टीमों के एक-एक खिलाड़ी ने मैच के दौरान ऐसी हरकत की, जिसके लिए उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

युजवेंद्र ने मैच के दौरान की गाली (Pbks Vs Lsg)

लखनऊ सुपर जायंट्स (Pbks Vs Lsg) के बल्लेबाज निकोलस पूरन पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे थे और टीम को एक बड़े स्कोर की ओर ले जा रहे थे। लेकिन 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर पंजाब के गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने उनकी इस ताबड़तोड़ पारी को रोक दिया।

पूरन ने चहल की गेंद को छक्के के इरादे से खेला, लेकिन गेंद बाउंड्री के पार जाने के बजाय सीधे ग्लेन मैक्सवेल के हाथों में जा गिरी। इसके बाद युजवेंद्र ने एक ऐसी हरकत की, जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

निकोलस पूरन को आउट करने के बाद युजवेंद्र चहल को गाली देते हुए देखा गया। जब पूरन पवेलियन की ओर बढ़ रहे थे, तब कैमरा चहल की ओर मुड़ गया। इस दौरान चहल पूरन के लिए अपशब्द कहते नजर आए। घटना के तुरंत बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद यूजर्स चहल की इस हरकत की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

Outfoxing his opponent, ft. Yuzvendra Chahal 😎#TATAIPL's leading wicket-taker gets the HUGE scalp of Nicholas Pooran 😮#LSGvPBKS | @PunjabKingsIPL | @yuzi_chahal pic.twitter.com/WGgc84j0rC

— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2025

दिग्वेश ने विराट के अंदाज में मनाया जश्न (Pbks Vs Lsg)

दूसरी पारी में एक शर्मनाक घटना घटी जब लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार स्पिनर दिग्वेश राठी ने पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या को आउट करने के बाद ऐसा रिएक्शन दिया कि अंपायर को उन्हें चेतावनी देनी पड़ी।

दरअसल, प्रियांश आर्या के आउट होने पर दिग्वेश ने नोटबुक स्टाइल में जश्न मनाया, जिसके चलते अंपायर ने उन्हें इस सेलिब्रेशन के लिए वार्निंग दी। यह रिएक्शन बिल्कुल वैसा था जैसा विराट कोहली ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान किया था।

DIGVESH RATHI DROPS AN ABSOLUTE BANGER CELEBRATION. 🤣❤️pic.twitter.com/kJWRa0xWtM

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 1, 2025

पांच बहनें करती थीं एक ही लड़के से प्यार, मुकम्मल नहीं हुई मोहब्बत तो… रहस्यमयी है इस झरने के पीछे की कहानी
Fake Police : वर्दी पहनकर रचते थे खौफ का खेल, लोगों को उठाकर करते थे वसूली, ऐसे खुला फर्जी पुलिस गिरोह का राज
विधायक रिकेश सेन की दो अहम याचिका विधानसभा में स्वीकृत, आज द्वितीय दिवस प्रस्तुतिकरण की मिली अनुमति
Rinku Singh In World Cup Team : T20 वर्ल्डकप टीम में चुने गए रिंकू सिंह, फूले नहीं समा रहीं मंगेतर सांसद प्रिया
Disabled Husband Rajasthan Journey: 735 KM की स्कूटी यात्रा पत्नी के ट्रांसफर के लिए, दिव्यांग पति का दर्द बन गया आंदोलन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada Wife Murder
Dantewada Wife Murder : चरित्र पर शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या

Dantewada Wife Murder : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के.…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार

Chhattisgarh Liquor Scam :इस मामले में पूर्व आबकारी…

Raigarh Murder Mystery
Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Raigarh Murder Mystery:पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच…

INDIA Alliance Meeting
INDIA Alliance Meeting : राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, नेताओं के राजघाट जाने की तैयारी

INDIA Alliance Meeting :नीट पेपर लीक को लेकर…

Instagram Blackmail Case
Instagram Blackmail Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल

Instagram Blackmail Case : पुलिस ने लोगों से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?