CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Teacher Suspended : ये तो गजबे हो गया… 36 अधिकारी-कर्मी नहीं पकड़ पाए एक नकलची, शिक्षिका को इसी केस में किया निलंबित

Teacher Suspended : ये तो गजबे हो गया… 36 अधिकारी-कर्मी नहीं पकड़ पाए एक नकलची, शिक्षिका को इसी केस में किया निलंबित

By Newsdesk Admin
02/04/2025
Share
School Uniform Scam
School Uniform Scam

सीजी भास्कर, 02 अप्रैल : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान एक शिक्षिका (Teacher Suspended) को छात्रों को नकल कराते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने उन्हें निलंबित कर दिया। यह घटना तखतपुर ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उस्लापुर में हुई।

17 मार्च को आयोजित सामाजिक अध्ययन की परीक्षा के दौरान शिक्षिका रंजना शर्मा को छात्रों को प्रिंटेड नकल सामग्री बांटते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इस घटना के बाद, लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने उन्हें तुरंत निलंबित कर दिया।

लोक शिक्षण संचालनालय (Teacher Suspended) के आदेश के अनुसार, परीक्षा केंद्र क्रमांक-311166 का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में कक्ष संख्या-5 में व्यायाता (एल.बी.) रंजना शर्मा को नकल कराते हुए पाया गया। यह कार्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन करते हुए गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है।

डीपीआई दिव्या मिश्रा ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए रंजना शर्मा को निलंबित (Teacher Suspended) कर दिया है। निलंबन की अवधि के दौरान वे जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर के कार्यालय में रहेंगी। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भी दिया जाएगा।

एक भी नकल प्रकरण नहीं किया गया दर्ज (Teacher Suspended)

10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। इस दौरान शिक्षा विभाग ने एक भी नकल के मामले की रिपोर्ट नहीं की, जबकि 6 उड़नदस्तों में 36 अधिकारी और कर्मचारी तैनात थे। इसी बीच, डीपीआई दिव्या मिश्रा ने उस्लापुर स्कूल में नकल के मामले के सामने आने पर एक शिक्षिका को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

Teacher Recruitment Irregularities : व्यावसायिक शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की पुलिस करेगी जांच, स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश
Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana : 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों के लिए आनलाइन पंजीयन शुरू 
हाई कोर्ट ने प्राचार्य पदोन्नति को दी मंजूरी, सभी याचिकाएं खारिज – अब जल्द होगी नियुक्ति
Jobs IIT for Class 12th Student : CBSE पोर्टल की खामी बताने वाले छात्र को IIT कानपुर में मिली नौकरी, जानिए कौन हैं 12वीं पास निसर्ग अधिकारी
Latest Govt Jobs 2026 : युवाओं के लिए सरकारी नौकरी की बहार; रेलवे, यूपीएसएसएससी और सुरक्षा बलों में हजारों पदों पर निकलीं भर्तियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ram Gopal Agrawal Arrest
Ram Gopal Agrawal Arrest : शराब घोटाला मामले में ED की कार्रवाई

Ram Gopal Agrawal Arrest:सभी पहलुओं पर स्थिति ED…

IPS bribery case
IPS bribery case : 1 करोड़ की रिश्वत का मामला, ट्रेनी IPS की पहली पोस्टिंग से जुड़ी जांच में CBI अदालत सख्त

IPS bribery case : अदालत की ओर से…

DRUCC Committee 2026
DRUCC Committee 2026 : समिति का पुनर्गठन जल्द, सदस्य बनने के लिए सामने आ सकते हैं दावेदार

DRUCC Committee 2026 : रेल प्रशासन ने संबंधित…

CG Weather Update : फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 दिन बाद तेज होगी बारिश

CG Weather Update : मौसम प्रणालियों के सक्रिय…

School Building Crisis : स्कूल भवन की कमी से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, गेट पर जड़ा ताला
School Building Crisis : स्कूल भवन की कमी से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, गेट पर जड़ा ताला

गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक स्थित हाई स्कूल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?