CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पुजारी पर लाठी-डंडों से हमला : मजाक में हुई बहस के बाद विवाद, घटना CCTV में कैद…

पुजारी पर लाठी-डंडों से हमला : मजाक में हुई बहस के बाद विवाद, घटना CCTV में कैद…

By Newsdesk Admin
02/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 2 अप्रैल। ग्वालियर में मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसमें करीब 5 से ज्यादा युवक पुजारी को बीच सड़क पर घेरकर लात-घूंसे, बेल्ट और लाठियों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। यह घटना मोहना थाना क्षेत्र के बड़ागांव में 29 मार्च की रात की बताई जा रही है।

मारपीट के दौरान पुजारी को हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं, यहां तक कि उनके कपड़े तक फट गए। युवकों द्वारा की गई इस मारपीट की पूरी घटना पास ही लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई।

इसके बाद, पीड़ित पुजारी ने थाने जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पुजारी की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर तीन नामजद सहित छह हमलावरों के खिलाफ मंगलवार रात को मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मजाक करने पर हुआ विवाद, पुजारी की पिटाई की

ग्वालियर के मोहना थाना क्षेत्र में मजाक-मजाक में हुए विवाद के बाद दो भाइयों ने मिलकर पुजारी के साथ मारपीट कर दी। 52 वर्षीय पुजारी महेश शर्मा पुत्र बुद्धाराम शर्मा ने बताया कि वह मोहना के पास बड़ागांव स्थित माता मंदिर के पुजारी हैं।

29 मार्च को दोपहर करीब 3:30 बजे, जब वह अपने घर जा रहे थे, तब चंद्रपाल धाकड़ ने उनसे मजाक में गाली दी। पुजारी ने भी मजाक में जवाब दिया और फिर सामान लेने के लिए मोहना चले गए। लेकिन जब वह सामान लेकर रात करीब 7:00 बजे वापस लौट रहे थे, तभी चंद्रपाल सिंह धाकड़ और उसके भाई रामौतार धाकड़ ने रास्ते में उन्हें घेर लिया और बेल्ट व लाठियों से हमला कर दिया।

इसी दौरान प्रिंस धाकड़ भी अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया और उसने भी मारपीट में हिस्सा लिया। इस हमले में पुजारी के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। मारपीट के बाद सभी हमलावर वहां से भाग गए। इसके बाद पुजारी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी शिकायत पर रामौतार, चंद्रपाल और प्रिंस धाकड़ सहित कुल छह हमलावरों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए मोहना थाना प्रभारी राशिद खान ने बताया कि एक मंदिर के पुजारी के साथ किसी बात को लेकर आधा दर्जन बदमाशों ने मारपीट की। इस घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है।

पुलिस ने पीड़ित पुजारी की शिकायत के आधार पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हेड मास्टर ने महिला शिक्षा अधिकारी के मुंह पर फाईल मारा, टेबल पर धकेल दबाने लगे गला, संयुक्त संचालक ने किया Suspend, आरोपी पुलिस हिरासत में
नाबालिग से दुष्कर्म : आरोपी जम्मू-कश्मीर से पकड़ा गया, बहला-फुसलाकर ले गया था साथ…
Durg संभाग Breaking : 300 फीट की ऊंचाई पर लटकता मिला ठेका श्रमिक का शव, Suicide की वजह तलाश रही पुलिस, देखिए विडियो
Ghaziabad Triple Suicide: ऑनलाइन गेमिंग की लत या अनसुनी चीख? 9वीं मंजिल से कूदकर तीन बहनों ने खत्म की जिंदगी
दो महिलाओं से तलाक लेकर अब अपनी तीसरी पत्नी को छोड़ने वाला सरकारी शिक्षक देगा 20 हजार भरण-पोषण, दूसरे मामले में पूर्व पति ने सार्वजनिक रूप से कान पकड़ कर मांगी माफी, बुर्जुग मां को धर्म परिवर्तन कर तंग करने वाली बेटियों का प्रकरण नस्तीबद्ध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather changes in Bastar : कई इलाकों में बारिश के आसार

Weather changes in Bastar

Uproar over not paying more than Rs 200 for petrol : पंप पर ग्राहक और संचालक में मारपीट

Uproar over not paying more than Rs 200…

Used to watch cricket match 7 seconds ago : रायगढ़ पुलिस ने गोवा से 6 सट्टेबाज पकड़े

Used to watch cricket match 7 seconds ago

Compassionate Appointment
​Compassionate Appointment : अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, “रिक्त पद नहीं” कहकर आश्रित परिवार को राहत से वंचित नहीं किया जा सकता

सीजी भास्कर, 16 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा…

Female lawyer brutally murdered : शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी पर कत्ल का आरोप

Female lawyer brutally murdered

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

कारोबारी ने चौथी मंजिल से कूद की आत्महत्या, परिवार में कोहराम, पुलिस कर रही जांच

13/12/2024
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

“हमारी मौत का जिम्मेदार मेरा भाई है” सुसाइड नोट में लिखा है… एक ही परिवार के तीन लोगों का लहुलुहान मिला शव, हत्या या आत्महत्या….जांच में जुटी पुलिस

26/09/2024
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

वेदांता हादसा अपडेट: मौत का आंकड़ा बढ़कर 23, 12 घायल अब भी भर्ती

18/04/2026
अन्यट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

दुर्ग जिले का खाद्य एवं औषधि प्रशासन आफिस अब इस नगर निगम रोड पर हुआ शिफ्ट

07/10/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?