CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कांग्रेस का इंदौर संभागायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन : PCC चीफ बोले- गुंडों ने CM के जन्मदिन पर दिए विज्ञापन, धोखेबाजों की पार्टी में जगह नहीं

कांग्रेस का इंदौर संभागायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन : PCC चीफ बोले- गुंडों ने CM के जन्मदिन पर दिए विज्ञापन, धोखेबाजों की पार्टी में जगह नहीं

By Newsdesk Admin
02/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 2 मार्च। इंदौर नगर निगम में लगातार उजागर हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने कमिश्नर कार्यालय पर जंगी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा, सड़क पर थे, सड़क पर हैं, सड़क पर रहेंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कैलाश विजयवर्गीय और अन्य बीजेपी नेताओं को खूब खरी–खोटी सुनाई। उन्होंने जनता से सवाल पूछे कि आपने यहां बीजेपी से सांसद और महापौर कई बार दिया। आपने इस बार सारे विधायक भी बीजेपी को दिए। वहीं, जब बीजेपी के एक पार्षद ने दूसरे बीजेपी पार्षद के बेटे को निर्वस्त्र किया तो सवाल हमसे क्यों।

दोषी भाजपाई सवाल हमसे क्यों

पीसीसी चीफ पटवारी ने कहा कि आपका बेटा जब नशा करने के लिए स्मैक, ड्रग, कोरेक्स लेकर घर पहुंचता हैं वह कहां से लाता है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि ड्रग्स के खिलाफ मुहिम चलाऊंगा। थोड़े दिन उनको जोश आया था, उसके बाद वो सो गए। अगर आपका बेटा घर में नशा कर रहा है तो उसका दोषी कौन है। ये जो 25 साल से बीजेपी नेता सत्ता में बैठे हैं ये ही तो हैं। आपके बेटे के घर या परिवार में कोई गुंडागर्दी करने आता है, कोई आपकी जमीन, मकान या संपत्ति पर कब्जा करने आता है तो उसका दोषी कौन है, ये भाजपा के कार्यकर्ता ही तो हैं।

गुंडों ने दिए सीएम के जन्मदिन के विज्ञापन कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि आज कल जो अखबारों में विज्ञापन आते हैं उन्हें देखिए। पहले गुंडों के विज्ञापन अखबारों में आते थे तो अखबार मना कर देते थे कि इंदौर शहर मां अहिल्याबाई की नगरी है। लेकिन इंदौर में सीएम मोहन यादव के जन्मदिन पर अखबारों में विज्ञापन आए। तो जो गुंडे हैं हिस्ट्रीशीटर हैं जिनके फोटो थाने में लगे हुए हैं उन्होंने विज्ञापन दिए हैं। अरे यह कैसा शहर बन रहा है। एक और दो नंबर में भाजपा के विधायक जनता ने चुने। एक विधायक मंत्री बने, दोनों विधायकों के साथ हिस्ट्रीशीटर फोटो खिंचवाते हैं। पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन के शोरूम को फोड़ दिया और हिसाब कांग्रेस दे। गुंडे भाजपा के और हिसाब कांग्रेस के नेताओं से मांगा जा रहा है।

आपसे वोट लिया फिर आपको लूट लिया पटवारी ने आगे कहा कि शहर के गुरुद्वारे पर नगर निगम ने संपत्तिकर का नोटिस चस्पा कर दिया और इसी की परिषद ने कई करोड़ रुपए की नकली फाइल बना ली। आपके खून पसीने का पैसा था वह जो इन्होंने अपनी जेब में डाल लिया। पहले आपसे वोट लिए फिर आपके पैसे को लूट लिया। ये कैसा प्रदेश और शहर है।

मंत्री खुद कहते हैं महापौर कमीशन लेते हैं पटवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने चुनाव में कहा था कि पढ़ा लिखा है महापौर, उसे चुना था हमने। ये कैसे पढ़े लिखे महापौर हैं। इनके ही विभाग के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि महापौर सब कमीशन लेते हैं। इस मामले में मंत्री कार्रवाई करने के बजाए नफरत और घृणा के बयान देते हैं। गुजरात में ब्लास्ट में जिन 22 लोगों की मौत हुई वे इसी स्वर्णिम और आत्मनिर्भर मप्र के लोग थे। इसके लोगों को 20 साल में अलग–अलग तरह ही सुविधाएं दी गईं। पलयन करके लोग गुजरात चले गए थे।

अहंकार उनके सिर चढ़ गया है कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर पटवारी ने कहा कि, उन्हें जो मद मिला है वह उनके सिर पर आ जाता है। वे कहते हैं कि जीतू पटवारी कोई नेता है क्या, तो मैं बताना चाहता हूं कि मैं कोई नेता नहीं विपक्ष का कार्यकर्ता हूं। हमारा काम है सवाल करना और उनका काम है जवाब देना। उनका यह अहंकार है और अहंकार तो रावण का भी नहीं रहा। इनके जिस तरह के जवाब आते हैं तो इससे यह पता चलता है कि करप्ट लोगों के सिर पर रावण चढ़ गया है। भाजपा के चर्चा करने की बात पर पटवारी का कहना था कि चर्चा करने कब आना है बता दें मैं तैयार हूं। वे बोले कि इंदौर नगर निगम के भ्रष्टाचार को लेकर वे उनके कार्यालय भी बुलाएंगे तो मैं आऊंगा।

सौरभ शर्मा को बचाया जा रहा

सौरभ शर्मा कि जमानत पर पटवारी ने कहा कि उसे बचाया जा रहा है। क्योंकि भाजपा के सारे नेता उसमें मिले हुए हैं। जो डायरी थी वह कहां गई और लोकायुक्त चुप है। लोकायुक्त ने कमिश्नर को क्यों नहीं बुलाया और जमानत क्यों होने दी। 60 दिन में चालान तक पेश नहीं किया। सौरभ शर्मा को पूरा सिखाया गया कि ईडी को क्या जवाब देना है।

धोखेबाजों के लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं प्रदर्शन के दौरान पीसीसी चीफ पटवारी ने कहा कि एक अलग तरह की कांग्रेस तैयार हो रही है, जिसको लेकर पहला सेशन सारे जिलाध्यक्षों को दिल्ली बुलाकर लिया जाएगा। मप्र में भी 10 मई से 20 मई के बीच ट्रेनिंग होगी। इस बीच हमारा नया संगठन भी बन रहा है। ब्लॉक और जिला अध्यक्षों के जितने भी बदलाव होंगे वे इसी बीच होंगे। कांग्रेस का लोकतंत्र को बचाने का अभियान चल रहा है। दल बदलू नेताओं पर वे बोले कि जो लोग धोखा देकर गए उनके लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं है, लेकिन जो लोग नए हैं उनका कांग्रेस में स्वागत है।

कांग्रेस अपनी नेशनल लाइन के जरिए चल रही वक्फ बिल पर पीसीसी चीफ पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की इसमें नेशनल लाइन है। वो इस देश के मर्म के सवाल हैं। ये देश प्यार और मोहब्बत का है। तो कांग्रेस पार्टी इस पर अपनी पूरी बात कह रही है।

पूर्व मंत्री बोले- इंदौर में एक्सीडेंटल महापौर

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर नारा झूठा निकलता है। ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। आज इंदौर में हम भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वक्फ बिल पर सबका साथ, सबका विकास जैसा झूठा नारा कोई नेता नहीं देता है। वे कहते हैं कि वक्फ की कमेटी में हिंदुओं को रखना चाहिए। इन्होंने कभी भी हिंदू लॉ या हिंदू कमेटी में मुस्लिम को रखने की बात नहीं की। ये भेदभाव करके व विशेष वर्ग में भय व्याप्त करके अपनी तरफ मोड़ना चाहते हैं। ये फूट डालो राज करो की नीति भाजपा पूरे देश में करती है।

पूर्व मंत्री ने वर्मा ने इंदौर नगर निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने महापौर को एक्सीडेंटल महापौर बताया। गुजरात ब्लास्ट, सौरभ शर्मा की जमानत विरोध जताते हुए कहा कि इतने बड़े भ्रष्टाचार में कैसे जमानत दी। टोल पर हजारों करोड़ की वसूली सौरभ और बीजेपी नेताओं ने ली।
Galaxy S26 Ultra Upgrades : Samsung Galaxy S26 Ultra में मिलेंगे 3 बड़े अपग्रेड, S25 Ultra से होगा साफ फर्क
हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश, ट्रैफिक चालान के केस सुनने खोले जाएंगे वर्चुअल कोर्ट
UPI Toll Payment : बिना फास्टैग वाले वाहनों को बड़ी राहत – अब यूपीआइ पेमेंट पर कम देना होगा टोल शुल्क
मानसून को लेकर अलर्ट दिल्ली सरकार, सीएम रेखा गुप्ता, LG वीके सक्सेना, प्रवेश वर्मा ने जाना हाल
SECL Theft : धरमखदान चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक समेत 3 लाख का माल बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?