CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » संभल में 54 फीट के ताजिया का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, अदालत ने हस्तक्षेप से किया इनकार, बताई ये वजह

संभल में 54 फीट के ताजिया का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, अदालत ने हस्तक्षेप से किया इनकार, बताई ये वजह

By Newsdesk Admin
03/07/2025
Share

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मोहर्रम के मौके पर संभल जिले में बड़े ताजिए के आयोजन को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए महत्वपूर्ण टिप्पणी की है. कोर्ट ने याचिका को केवल एक काल्पनिक आशंका करार देते हुए इसमें हस्तक्षेप से इनकार कर दिया और याचिका को निस्तारित कर दिया.

यह आदेश न्यायमूर्ति एम.के. गुप्ता और न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र की खंडपीठ ने याची आफताब हुसैन और एक अन्य द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया. याचिका में कहा गया था कि याची को इस वर्ष 6 जुलाई को मोहर्रम के अवसर पर 54 फीट लंबा और 15 फीट चौड़ा ताजिया निकालने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जबकि विगत वर्ष वह इसी तरह का ताजिया निकाल चुका है.

कोर्ट ने माना नहीं है कोई लिखित रोक

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने स्पष्ट किया कि याची द्वारा दी गई दलीलों में ऐसा कोई पुख्ता आधार नहीं है जिससे यह माना जा सके कि प्रशासन ने ताजिया निकालने पर किसी प्रकार की रोक लगाई है. कोर्ट ने इस बात पर भी ध्यान दिलाया कि याची ने स्वयं यह स्वीकार किया है कि पुलिस अथवा प्रशासन की ओर से कोई लिखित आदेश पारित नहीं किया गया है, जिसमें इस वर्ष ताजिया निकालने से स्पष्ट रूप से रोका गया हो.

याची द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों में केवल कोतवाली थाना क्षेत्र की ओर से जारी 22 जून 2025 की नोटिस का उल्लेख था, जिसमें यह कहा गया था कि मोहर्रम के अवसर पर जुलूस निकालते समय ऐसा कोई भी कार्य न किया जाए जिससे शांति-व्यवस्था या कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े. इसमें ताजिया निकालने पर कोई प्रत्यक्ष प्रतिबंध नहीं लगाया गया था.

कोर्ट ने दिया आवेदन की सलाह

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि याची यदि इस वर्ष भी ताजिया निकालना चाहता है तो वह संबंधित सक्षम अधिकारी के समक्ष पूर्व वर्षों की भांति विधिवत अनुमति हेतु आवेदन कर सकता है. इस प्रक्रिया में प्रशासन यथोचित निर्णय ले सकता है. कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह केवल अनुमानों और आशंकाओं के आधार पर हस्तक्षेप नहीं कर सकता.

काल्पनिक आशंका पर याचिका दाखिल करना अव्यवहारिक – कोर्ट

कोर्ट ने कहा कि न्यायालय का समय और संसाधन वास्तविक, तर्कसंगत और तथ्यों पर आधारित मामलों में ही लगाया जाना चाहिए. बिना किसी लिखित या ठोस निषेध के सिर्फ आशंका के आधार पर याचिका दाखिल करना न्याय की प्रक्रिया के दुरुपयोग के समान है. ऐसे मामलों में न्यायिक हस्तक्षेप की कोई ठोस आवश्यकता नहीं बनती.

इलाहाबाद हाईकोर्ट के इस फैसले से यह स्पष्ट संदेश गया है कि धार्मिक या सामाजिक आयोजनों को लेकर यदि कोई प्रशासनिक प्रतिबंध न हो, तो सिर्फ आशंका के आधार पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाना अनुचित है. साथ ही, कोर्ट ने यह रास्ता भी खोल दिया कि याची विधिसम्मत तरीके से अनुमति लेकर आयोजन कर सकता है, जिससे संविधान प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार भी सुरक्षित रहे और कानून-व्यवस्था भी बनी रहे.

अवैध शराब पर ग्रामीणों की अनोखी पहल: बोले-सरकारी दुकान खोलो, गैरकानूनी धंधा रोको
दिल दहला देने वाली घटना: CRPF जवान ने पत्नी का सिर काटा, फिर न्यूज़ चैनल में जाकर …
RR vs KKR Match Highlights, IPL 2025: केकेआर ने खोला जीत का खाता… डिकॉक की आंधी में उड़ी राजस्थान टीम, लगातार दूसरा मैच गंवाया
Police Kindness in Singrauli: कुरकुरे के लिए बच्चे ने किया…, पुलिस बनी दोस्त
मेरा सिर भी काट दोगे तो…ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने पार्टी मीटिंग में ऐसा क्यों कहा?

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Youth Body Found in Cremation Ground
Youth Body Found in Cremation Ground : श्मशान घाट में मिला युवक का शव, पहचान और मौत की वजह तलाश रही पुलिस

Youth Body Found in Cremation Ground : पुलिस…

Paddy Procurement Monitoring Demand
Paddy Procurement Monitoring Demand : धान खरीदी की व्यवस्थाओं पर दो संगठनों ने उठाए सवाल, निगरानी समिति बनाने की मांग

Paddy Procurement Monitoring Demand : संगठन ने प्रशासन…

Korba Tiger Footprints : जंगल में मिले बाघ जैसे बड़े पंजों के निशान, गांवों में मुनादी! इधर घर के दरवाजे पर बैठा मिला बेहद जहरीला अहिराज
Korba Tiger Footprints : जंगल में मिले बाघ जैसे बड़े पंजों के निशान, गांवों में मुनादी! इधर घर के दरवाजे पर बैठा मिला बेहद जहरीला अहिराज

कुदमुरा वन परिक्षेत्र के कलमीटिकरा गांव के जंगल…

Korba Budhwari Market Encroachment : अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़े दुकानदार! बुधवारी बाजार में गाली-गलौज के बाद हाथापाई, मचा हड़कंप
Korba Budhwari Market Encroachment : अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़े दुकानदार! बुधवारी बाजार में गाली-गलौज के बाद हाथापाई, मचा हड़कंप

बुधवारी बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के…

Mahadev Satta Case : 6000 करोड़ के सट्टा सिंडिकेट में सौरभ चंद्राकर ने झाड़ा पल्ला! लाइजनिंग से किया इनकार, रवि उप्पल पर डाली जिम्मेदारी
Mahadev Satta Case : 6000 करोड़ के सट्टा सिंडिकेट में सौरभ चंद्राकर ने झाड़ा पल्ला! लाइजनिंग से किया इनकार, रवि उप्पल पर डाली जिम्मेदारी

करीब छह हजार करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?