CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इमरान प्रतापगढ़ी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना कहा, ‘जरूरी मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए मुसलमानों के नाम का सहारा लेने पड़ा……’

इमरान प्रतापगढ़ी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना कहा, ‘जरूरी मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए मुसलमानों के नाम का सहारा लेने पड़ा……’

By Newsdesk Admin
03/04/2025
Share

2 अप्रैल , 2025 :

Waqf Amendment Bill 2024: बुधवार (2 अप्रैल) को विपक्ष के भारी हंगामे के बीच लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पास कर दिया गया. इस विधेयक को लेकर विपक्षी दलों ने कड़ा विरोध जताया और सरकार पर तीखे सवाल उठाए. इस बीच, कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा.

इमरान प्रतापगढ़ी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

इमरान प्रतापगढ़ी ने लिखा, “माई डियर फ्रेंड डोनाल्ड ट्रंप कल रात भारत पर 26% टैरिफ लगा रहे थे. इसलिए हमारे प्रधानमंत्री जी रात के 2 बजे तक संसद चला रहे थे. जरूरी मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए फिर से मुसलमानों के नाम का सहारा लेना पड़ा सरकार को.”

अनोखे अंदाज में किया था विधेयक का विरोध

इससे पहले, इमरान प्रतापगढ़ी ने अनोखे अंदाज में इस विधेयक का विरोध किया. वे संसद के गेट पर काले कपड़े पहनकर और हाथ में बैनर लेकर प्रदर्शन करते नजर आए. उनके बैनर पर लिखा था – “रिजेक्ट वक्फ बिल”. विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने सिर पर काली पट्टी भी बांध रखी थी, जिससे उनका विरोध और भी स्पष्ट हो गया. बता दें कि विपक्ष के भारी विरोध के बावजूद सरकार ने इस विधेयक को लोकसभा में पारित कर दिया. अब देखना होगा कि राज्यसभा में इस पर क्या प्रतिक्रिया देखने को मिलती है.

विपक्ष ने उठाए कई सवाल

विपक्ष ने इस विधेयक को लेकर कई आपत्तियां उठाईं. विपक्ष का कहना था कि यह वक्फ बोर्डों की स्वायत्तता में हस्तक्षेप करेगा और मुसलमानों के धार्मिक मामलों में सरकार का अतिक्रमण होगा. एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी ने विधेयक का विरोध किया और अपनी बात रखने के बाद अंत में विधेयक की प्रति फाड़ दी.

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भी सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि यह संविधान की मूल भावना पर आक्रमण करने वाला बिल है. उन्होंने कहा, “आज एक विशेष समाज की जमीन पर सरकार की नजर है, कल समाज के दूसरे अल्पसंख्यकों की जमीन पर इनकी नजर जाएगी. संशोधन की जरूरत है. मैं यह नहीं कहता कि संशोधन नहीं होना चाहिए. संशोधन ऐसा होना चाहिए कि बिल ताकतवर बने. इनके संशोधनों से समस्याएं और विवाद बढ़ेंगे. ये चाहते हैं कि देश के कोने-कोने में केस चले.

उन्होंने आगे कहा, “ये देश में भाईचारे का वातावरण तोड़ना चाहते हैं. बोर्ड राज्य सरकार की अनुमति से कुछ नियम बना सकते हैं. ये पूरी तरह से उसे हटाना चाहते हैं. राज्य सरकार की पावर खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. नियम बनाने की ताकत राज्य सरकार को है. राज्य सरकार सर्वे कमिश्नर के पक्ष में नियम बना सकती है. आप सब हटाना चाहते हैं और कह रहे हैं कि ये संशोधन हैं.”

Aadhaar DOB invalid rule : अब जन्म तिथि के लिए आधार नहीं चलेगा—योगी सरकार का नया ‘Aadhaar DOB invalid rule’ लागू
रायपुर में HSRP का संकट: 60% गाड़ियां बिना हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट, ऐसे करें समाधान
Mahila Congress may get a new president by the end of May : दो नामों में मुकाबला, संगीता सिन्हा की दावेदारी मजबूत
सक्ती रियासत के राजा को दुष्कर्म मामले में सजा : राज परिवार की महिला ने लगाए गंभीर आरोप, आरोपी BJP नेता भी…
प्रयागराज महाकुंभ जा रही कार नागपुर-जबलपुर हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में पटेल परिवार के तीन की मौत, एक घायल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Water Dispute Meeting
Water Dispute Meeting : महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे दोनों राज्यों के CM

Water Dispute Meeting :लगातार बारिश के कारण महानदी…

Sakti Bike Theft Case
Sakti Bike Theft Case : चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त का खुलासा, सक्ती में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sakti Bike Theft Case :पुलिस अब अन्य मोटरसाइकिलों…

Religious Conversion Pressure FIR
Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

Religious Conversion Pressure FIR :पुलिस ने महिला की…

Cyber Safety Awareness
Cyber Safety Awareness : कांकेर में छात्रों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स, 250 से ज्यादा छात्र हुए जागरूक

Cyber Safety Awareness : कार्यक्रम के दौरान पुलिस…

GPM Transfer
GPM Transfer : GPM में प्रशासनिक फेरबदल, आकांक्षा पांडेय को अपर कलेक्टर का प्रभार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों के तबादले के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?