CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पाक पत्रकार को मिला करारा जवाब: वक्फ विधेयक और ओवैसी पर उठाए गए सवालों का भारतीय ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाक पत्रकार को मिला करारा जवाब: वक्फ विधेयक और ओवैसी पर उठाए गए सवालों का भारतीय ने दिया मुंहतोड़ जवाब

By Newsdesk Admin
03/04/2025
Share

03 अप्रैल 2025 :

Waqf Amendment Bill 2025: लोकसभा में 12 घंटे से ज्यादा चर्चा के बाद वक्फ संशोधन विधेयक पारित कर दिया गया. वोटिंग के दौरान विपक्ष के सांसदों द्वारा प्रस्तावित संशोधनों को खारिज कर दिया गया. इस बिल को पास करने के लिए 272 वोटों की जरूरत थी, जबकि 288 सांसदों ने इसके पक्ष में वोट दिया और 232 सांसदों ने विरोध किया. इससे पहले केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने 2 अप्रैल 2025 बुधवार को लोकसभा में यह विधेयक पेश किया था.

वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान एआईएमआईएम के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इसका विरोध किया. इस दौरान उन्होंने मसौदे की कॉपी फाड़ दी. इस बिल के विरोध में वो काली पट्टी भी बांधे हुए नजर आए. इसको लेकर पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने अपने यूट्यूब चैनल पर भारतीय पत्रकार अदिति त्यागी से सवाल किया.

ओवैसी को लेकर अदिति त्यागी ने कही ये बात

पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने अपने यूट्यूब चैनल पर भारतीय पत्रकार अदिति त्यागी से सवाल किया, “आपके यहां जो मुस्लिम लोग हैं, खासकर ओवैसी साहब और उनके लोग वे काली पट्टी बांधकर वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध कर रहे हैं. वक्फ बोर्ड की तरफ से भी विरोध किया जा रहा है. ये सब क्या हो रहा है?”

उनके सवाल का जवाब देते हुए अदिति त्यागी ने उनसे सवाल करते हुए कहा क्या आप के यहां वक्फ बोर्ड हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए आरजू काजमी ने कहा कि हमारे यहां इस तरह का कोई सिस्टम नहीं है हमारे यहां इसे औकाफ के नाम से जाना जाता है, लेकिन यह आपके वक्फ बोर्ड जैसा नहीं है. इस पर अदिति ने कहा, “मैंने आपसे जो सवाल पूछा, वह इस पूरे मामले को एक अलग नजरिए से समझाने के लिए था. आपने ओवैसी साहब का जिक्र किया, तो मैं आपके दर्शकों को बताना चाहती हूं कि ओवैसी साहब मीडिया में काफी नजर आते हैं. लेकिन मैं किसी नेता को उसके जमीनी असर और जनसमर्थन से आंकती हूं. जहां तक उनकी राजनीतिक स्थिति की बात है, ओवैसी साहब की पार्टी के पास लोकसभा में सिर्फ एक सीट है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे कितने बड़े जननेता हैं.

ओवैसी ने साधा था केंद्र पर निशाना

ओवैसी ने अपने भाषण में कहा था कि यह विधेयक मुसलमानों की धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं को खत्म करने की साजिश है. उन्होंने कहा कि हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन समुदायों की धार्मिक संपत्तियों को कानूनी संरक्षण मिला हुआ है, लेकिन इस विधेयक के जरिए सरकार मुस्लिम वक्फ की संपत्तियों को जब्त करना चाहती है.

ओवैसी ने आगे कहा था कि इस विधेयक के प्रावधान वक्फ बोर्ड से प्रशासनिक नियंत्रण छीनकर सरकार को सौंप देते हैं. इससे वक्फ बोर्ड मुस्लिम समाज के हितों की रक्षा नहीं कर पाएगा. उन्होंने तर्क दिया कि यह विधेयक संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) का उल्लंघन करता है. क्योंकि दूसरे धार्मिक समुदायों की संपत्तियों को सुरक्षा दी गई है, लेकिन मुसलमानों की संपत्तियों को सरकारी नियंत्रण में लेने की योजना बनाई जा रही है.

बरखेड़ा पठानी-शक्ति नगर में कल बिजली कटौती:भोपाल के 25 इलाकों में असर; पंचवटी, इनायतपुर-जेल हिल्स में भी सप्लाई नहीं
Indigo CEO : इंडिगो सीईओ ने मांगा एक एक्स्ट्रा दिन, डीजीसीए को इन सवालों के देने हैं जवाब!
फिर निर्भया जैसी दरिंदगी : नाबालिग से बस में गैंगरेप, पीड़िता की बिगड़ गई मानसिक स्थिति, ड्राइवर-कंडक्टर सहित 6 गिरफ्तार
Boss का फर्जी वाट्सअप बना एकाउंटेंट से ट्रांसफर करवाएं रूपये, Director की आवाज बना CFO को आया फोन और पलक झपकते ही लाखों उड़ाए, 10 दिन के भीतर 7 करोड़ से अधिक की सायबर ठगी, पुलिस ने कहा – सावधान और सतर्क हो जाएं कार्पोरेट घराने
Arrested Mehul Choksi : PNB को ₹13,500 करोड़ की चपत लगाने वाला मेहुल चोकसी गिरफ्तार…₹2500 करोड़ की संपत्ति की जा चुकी है जब्त…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Gang Rape Case Verdict
Raigarh Gang Rape Case Verdict : रायगढ़ गैंगरेप मामले में 6 आरोपियों को सजा, 2 को उम्रकैद और 4 को 20-20 साल का कारावास

Raigarh Gang Rape Case Verdict :मामले में दो…

BSP Scrap Theft CBI Probe
BSP Scrap Theft CBI Probe : BSP में 114 करोड़ की लोहा चोरी का मामला गरमाया, CBI जांच को सरकार की मंजूरी

BSP Scrap Theft CBI Probe : CBI जांच…

Bilaspur Viral Knife Video
Bilaspur Viral Knife Video : चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, सड़क पर शराब पीने का वीडियो भी सामने आया

Bilaspur Viral Knife Video : पुलिस के अनुसार…

Bilaspur Loan Dispute Attack
Bilaspur Loan Dispute Attack : ₹6 हजार की उधारी पर ₹18 हजार ब्याज का विवाद, दंपती पर गला काटने के आरोप

Bilaspur Loan Dispute Attack : पुलिस के मुताबिक…

Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की
Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की

भिलाई नगर, 29 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?