CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तू मुझे अच्छी लगती है, चल राधा रानी के मंदिर…’, रेप के बाद खून से भरी मांग, फिर शादी से मुकर गया इंस्पेक्टर

तू मुझे अच्छी लगती है, चल राधा रानी के मंदिर…’, रेप के बाद खून से भरी मांग, फिर शादी से मुकर गया इंस्पेक्टर

By Newsdesk Admin
03/04/2025
Share

सीजी भास्कर 3 अप्रैल राजस्थान के भरतपुर में एक सर्किल इंस्पेक्टर पर युवती से रेप के बाद शादी का झांसा देने फिर मुकर जाने का आरोप लगा है. पीड़िता की तहरीर पर कुम्हेर के तत्कालीन थानाधिकारी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया है कि CI ने अपने पुलिस अधिकारी मित्र के साथ मिलकर मुझे और मेरे परिवार को झूठे केस में जेल भिजवा दिया था.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए कहा- मैं अलवर के अरावली विहार की रहने वाली हूं. साल 2022 में महेंद्र सिंह राठी की पोस्टिंग बतौर थानाधिकारी कुम्हेर में थी. उस वक्त मेरा पति से विवाद चल रहा था. तब केस के सिलसिले में मेरी मुलाकात महेंद्र राठी से हुई. उसने मेरा मोबाइल नंबर लिया. फिर मुझे फोन करने लगा.महिला ने बताया- एक बार मेरी कोर्ट में तारीख थी. तब महेंद्र राठी कोर्ट के बाहर आ गया. जैसे ही मैं कोर्ट से निकली तो बोला कि चलो मैं तुम्हें बस स्टैंड तक छोड़ देता हूं. मैं भरोसा करते उसकी गाड़ी में बैठ गई. लेकिन वो मुझे कहीं और ले जाने लगा. मैंने कहा कि ये रास्ता तो बस स्टैंड की तरफ नहीं जाता. तब महेंद्र ने कहा कि मेरे क्वार्टर जा रहे हैं हम. वहां पानी पीकर तुम्हें बस स्टैंड छोड़ दूंगा.तू मुझे अच्छी लगती है’FIR में पीड़िता ने कहा- सरकारी क्वार्टर में महेंद्र ने मेरे साथ रेप किया. फिर बोला कि वो मुझसे प्यार करता है और शादी करना चाहता है.

बोला कि तू मुझे अच्छी लगती है. अगर विश्वास नहीं है तो चल बरसाना के राधा रानी मंदिर. फिर वो मुझे मंदिर ले गया. वहां पत्थर पर अंगूठा रगड़ने लगा. फिर खून से मेरी मांग भरी. जब मैंने घर जाकर भाई को ये बात बताई तो उन्होंने कहा कि हम इस रिश्ते को नहीं मानते. महेंद्र ने तब कहा कि वो मेरे साथ मंगनी करेगा. फिर घर आकर उसने मेरे साथ मंगनी की.झूठे केस में जेल भिजवाया3211585पीड़िता के मुताबिक- इसके बाद महेंद्र मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता रहता था.

एक बार जब मैंने कहा कि ये सब शादी के बाद तो उसने मेरी बहन और मुझे कमरे में बंद भी कर दिया. तब जबरन उसने मेरे साथ संबंध बनाए. फिर साल 2024 में महेंद्र शादी से मुकर गया. हमने इसका विरोध किया तो उसने मुझे, मेरी बहन और भाई को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा दिया. इसमें महेंद्र के दोस्त CI पवन चौबे ने भी उसका साथ दिया. अब हमें बड़ी मुश्किल से बेल मिली है. इसलिए मैं चाहती हूं कि महेंद्र को अपने किए की सजा मिले.

Dangal Box Office Record : 70 करोड़ का बजट, 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई, 10 साल से अटूट है बॉलीवुड का ये महारिकॉर्ड
लिव इन पार्टनर के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला ने सरेआम युवक को पीटा
कई बड़े मुठभेड़ों में शामिल छत्तीसगढ़ में 2 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, पूछताछ जारी
लव ट्रायंगल बना खून की वजह: युवती के सामने चाकू मारकर युवक की हत्या, आरोपी फरार
OnePlus 9000mAh Battery Phone: बैटरी को लेकर OnePlus की नई चाल, गेम ही बदल देगा ये अपकमिंग स्मार्टफोन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RPF Foundation Day
RPF Foundation Day : रायपुर में RPF का 42वां स्थापना दिवस, ड्रोन और रोबोट दिखाएंगे ताकत; जवानों को मिलेंगे पदक

रेलवे सुरक्षा बल का 42वां स्थापना दिवस 12…

Chhattisgarh Agniveer Recruitment
Chhattisgarh Agniveer Recruitment :  छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पद मंजूर, विभाग का भी बदलेगा नाम

छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी…

Dowry Harassment Case
Dowry Harassment Case : शादी के दूसरे दिन से प्रताड़ना का आरोप, डिप्टी कलेक्टर पति पर 3 करोड़ और कार मांगने की शिकायत

पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत…

Assistant Teacher Recruitment
Assistant Teacher Recruitment :  सहायक शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी मिलेगा आवेदन का मौका

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती 2026 को लेकर…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana :  रायगढ़ में 134 हितग्राहियों से होगी पीएम आवास की राशि वसूली, 8 साल बाद भी अधूरे मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान अधूरे छोड़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?