CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Shah Comment Controversy : पूर्व न्यायाधीशों ने उपराष्ट्रपति पद के विपक्षी उम्मीदवार रेड्डी पर अमित शाह की टिप्पणी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Shah Comment Controversy : पूर्व न्यायाधीशों ने उपराष्ट्रपति पद के विपक्षी उम्मीदवार रेड्डी पर अमित शाह की टिप्पणी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

By Newsdesk Admin
26/08/2025
Share
Shah Comment Controversy
Shah Comment Controversy

सीजी भास्कर, 26 अगस्त : उपराष्ट्रपति पद के विपक्षी साझा उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी पर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उठाए गए सवालों को शीर्ष कोर्ट और हाई कोर्ट के 16 पूर्व न्यायाधीशों ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। पूर्व न्यायाधीशों ने गृह मंत्री की टिप्पणी को पूर्वाग्रह से ग्रसित बताया और कहा कि इससे न्यायपालिका पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और न्यायिक स्वतंत्रता खतरे में पड़ सकती है। यह पूरे मामले में (Shah Comment Controversy) को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है।

गृह मंत्री ने आरोप लगाया था कि जस्टिस सुदर्शन रेड्डी ने माओवाद के खिलाफ लड़ाई को कमजोर किया और यदि सलवा जुडूम मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला प्रतिकूल न होता तो माओवाद 2020 तक समाप्त हो जाता। इन टिप्पणियों के जवाब में पूर्व न्यायाधीशों ने संयुक्त बयान जारी किया और कहा कि यह फैसला न तो नक्सलवाद का समर्थन करता है और न ही उसकी विचारधारा का। उन्होंने यह भी कहा कि उपराष्ट्रपति पद के प्रचार अभियान वैचारिक हो सकते हैं, लेकिन इसे शालीनता और गरिमा के साथ चलाया जाना चाहिए और किसी उम्मीदवार की विचारधारा पर अनावश्यक हमला नहीं होना चाहिए। इस पूरे विवाद में (Shah Comment Controversy) के असर पर जोर दिया गया।

इस बयान में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एके पटनायक, अभय ओका, गोपाल गौड़ा, विक्रमजीत सेन, कुरियन जोसेफ, मदन बी लोकुर और जे. चेलमेश्वर तथा हाई कोर्ट के तीन रिटायर मुख्य न्यायाधीश—गोविंद माथुर, एस. मुरलीधर और संजीव बनर्जी समेत सात अन्य न्यायाधीश शामिल हैं।

Jabalpur Road Renaming: औपनिवेशिक पहचान से दूरी, जबलपुर में बदले गए 15 से ज्यादा सड़कों और चौराहों के नाम
Bihar Politics: ईद पर मुसलमानों को पीएम मोदी ने दी सौगात, RJD और माले ने किया पलटवार
10 साल की आग, एक थप्पड़ और खौफनाक बदला: मां की बेइज्जती का हिसाब मौत से चुकता किया
ससुर को भेजा बाहर, फिर बंद कमरे में 7 महीने की प्रेग्नेंट बहू से तांत्रिक ने किया गैंगरेप… गिरफ्तारी के बाद खुले पुराने चिट्ठे
भोपाल में बनी अजब-गजब सड़क… L शेप में बना दिया रोड डिवाइडर, सीधे टकराने लगीं गाड़ियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vyapari Kar Samvad World Record : ‘व्यापारी-कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह

Vyapari Kar Samvad World Record : CAIT का…

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?