CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » AP में 2 साल की बच्ची ने बर्ड फ्लू से गंवाई जान, चिकन खाना कितना खतरनाक…? डॉक्टर से जानें

AP में 2 साल की बच्ची ने बर्ड फ्लू से गंवाई जान, चिकन खाना कितना खतरनाक…? डॉक्टर से जानें

By Newsdesk Admin
03/04/2025
Share

सीजी भास्कर 3 अप्रैल। आंध्र प्रदेश में 2 साल की बच्ची ने बर्ड फ्लू से संक्रमित होने के बाद दम तोड़ दिया है। यह देश में Bird flu बीमारी से इंसान की मौत का दूसरा मामला है। इससे पहले वर्ष 2021 में एक मौत हुई थी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस बच्ची ने कच्चा चिकन खा लिया है। इस वजह से उसमें बर्ड फ्लू का संक्रमण हो गया था।

बच्ची को जब पहले हल्का बुखार fever आया तो उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ दिन के इलाज के बाद उसका निधन हो गया। मौत का कारण बर्ड फ्लू Birdflu था।

इसकी पुष्टि पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के वैज्ञानिकों ने की है। इस बच्ची का सैंपल NIV भेजा गया था। हालांकि इस वायरस का संक्रमण परिवार के किसी दूसरे सदस्य में नहीं हुआ है। हालांकि राज्य सरकार ने लोगों को अलर्ट किया है और बचाव की सलाह दी है। लेकिन इस मामले के बाद चिकन खाने पर सवाल उठ रहे हैं।

क्या होता है बर्ड फ्लू?

राजस्थान में पशु विज्ञान विभाग में डॉ. एनआर रावत बताते हैं कि बर्ड फ्लू एक वायरल संक्रमण है। यह पक्षियों में और मुख्य तौर पर मुर्गियों में पाया जाता है लेकिन यह दूसरे जानवरों और मनुष्यों में भी फैल सकता है।

बीते कुछ सालों से गाय, बिल्ली लेकर कई अन्य जानवर भी इसका शिकार हो रहे हैं। इंसानों में भी इस वायरस के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसा वायरस में हो रहे बदलावों के कारण हो रहा है।

ऐसे में जानते हैं कि क्या चिकन खाने बर्ड फ्लू होता है?

अमेरिका से लेकर भारत तक बर्ड फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। डॉ रावत बताते हैं कि बर्ड फ्लू का संक्रमण संक्रमित पक्षी या पशु से इंसानों में होता है हालांकि एक से दूसरे इंसान में इसका ट्रांसमिशन कम ही होता है। इंसानों में इस वायरस के जो मामले आते हैं वह पक्षियों से संक्रमण से होते हैं। 

ह्यूमन टू ह्यूमन इंफेक्शन के केस नहीं देखे जाते हैं लेकिन अगर कोई व्यक्ति संक्रमित जानवर या पक्षी के संपर्क में आता है तो उसमें वायरस के प्रवेश करने का खतरा काफी बढ़ जाता है। चिकन से भी यह वायरस हो सकता है।

चिकन और बर्ड फ्लू का कनेक्शन? डॉ रावत बताते हैं कि चिकन खाने से बर्ड फ्लू होने का खतरा है, लेकिन यह तब होता है जब चिकन को सही तरीके से पकाया नहीं जाता है या जब चिकन में बर्ड फ्लू वायरस मौजूद होता है।

अगर चिकन को अच्छी तरीके से पका कर खाएं तो वायरस फैलने का risk नहीं होता है, लेकिन कोशिश ये करें कि जिस इलाके में virus फैला हुआ है वहां के लोग चिकन खाने से कुछ समय के लिए परहेज करें।

बर्ड फ्लू के लक्षण बुखार, खांसी, सांस लेने में कठिनाई, पेट में दर्द।

Birdflu से बचाव कैसे करें चिकन को सही तरीके से पकाएं, चिकन को साफ रखना बर्ड फ्लू से बचाव में मदद कर सकता है। संक्रमित जानवरों या पक्षियों के संपर्क में न आएं तथा हाथ धोकर ही भोजन करें।

नये साल के पहले दिन छत्तीसगढ़ के 8 आईएएस की तबादला सूची जारी…बदले गए नारायणपुर कलेक्टर, देखिए आदेश
7 साल का रिलेशन, फिर शादी… सरकारी नौकरी लगते ही बदला पत्नी का रवैया, तंग आकर इंजीनियर पति ने किया सुसाइड
मृतकों के परिजनों को ₹1 करोड़, घायलों का इलाज और हॉस्टल निर्माण में सहयोग… विमान हादसे पर टाटा ग्रुप की बड़ी घोषणा
24 AC कमरे, जिम, स्पा सुविधाओं वाली क्रूज सेवा UP में, जल्द शुरुआत
दहला देने वाली घटना: पत्नी का सिर काटकर पति ने किया सरेंडर, बेंगलुरु में सनसनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

68 passengers were evacuated safely.
Fire in express train : कोटा जा रही ट्रेन के बी-1 कोच में लगी आग, 68 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

सीजी भास्कर, 17 मई। चलती ट्रेन के बी-1…

Weather changes in Bastar : कई इलाकों में बारिश के आसार

Weather changes in Bastar

Uproar over not paying more than Rs 200 for petrol : पंप पर ग्राहक और संचालक में मारपीट

Uproar over not paying more than Rs 200…

Used to watch cricket match 7 seconds ago : रायगढ़ पुलिस ने गोवा से 6 सट्टेबाज पकड़े

Used to watch cricket match 7 seconds ago

Compassionate Appointment
​Compassionate Appointment : अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, “रिक्त पद नहीं” कहकर आश्रित परिवार को राहत से वंचित नहीं किया जा सकता

सीजी भास्कर, 16 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा…

You Might Also Like

देश-दुनिया

गंजों के सिर पर आएंगे बाल! दिल्ली के जालसाज ने दिया झांसा, हैदराबाद के लोगों से की लाखों की ठगी

07/04/2025

CG IED ब्लास्ट 🛑 नक्सली आईईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के दो जवान शहीद 🟢 एयरलिफ्ट कर जगदलपुर लाए जा रहे घायल जवान

23/06/2024
देश-दुनिया

गुजरात हाईकोर्ट का कड़ा फैसला: टॉयलेट सीट पर बैठकर सुनवाई में शामिल होने वाले शख्स पर लगा ₹1 लाख का जुर्माना!

15/07/2025
देश-दुनिया

मुंबई पुलिस ने 8762 बंदूकों को काटकर कबाड़ में बेचा, सरकार के 100 दिनों के पूरे होने पर की पहल

18/04/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?