CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ग्वालियर में पुलिस टीम पर हमला: एसआई का सिर फोड़ा, व्यापमं व्हिसल ब्लोअर पर आरोप…

ग्वालियर में पुलिस टीम पर हमला: एसआई का सिर फोड़ा, व्यापमं व्हिसल ब्लोअर पर आरोप…

By Newsdesk Admin
29/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 मार्च। ग्वालियर में व्हिसल ब्लोअर आशीष चतुर्वेदी की गिरफ्तारी वारंट को तामील कराने पहुंची पुलिस पर हमला हो गया। आरोप आशीष और उसके परिजन पर हैं। हमले के दौरान एसआई आशीष शर्मा घायल हो गए। उनके सिर में चोट लगी है। उन्हें इलाज के लिए परिवार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

एसआई को घायल देखकर व्हिसल ब्लोअर ने भी अपना सिर दीवार में मार लिया। पुलिस ने तुरंत उसे रोका और जेएएच (जयारोग्य अस्पताल) ले जाकर मेडिकल कराया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से निजी मुचलके पर जमानत मिल गई।

बता दें कि व्यापमं घोटाले से जुड़े मामले में वह लंबे समय से कोर्ट में गवाही देने नहीं जा रहा था। कोर्ट से सख्त आदेश था। साथ ही गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। पुलिस टीम पर हमले के मामले में आशीष चतुर्वेदी के खिलाफ नया केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

एएसपी बोले- कोर्ट ने पेश करने के दिए थे निर्देश

शहर एएसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि व्यापमं कांड में आशीष चतुर्वेदी गवाह हैं। कई बार कोर्ट से उनका वारंट जारी हो चुका है। हर बार झांसी रोड थाना पुलिस ने उनको वारंट से जुड़ी जानकारी दी, लेकिन वह सुनवाई से पहले गायब हो जाते थे। कोर्ट ने इस बार पुलिस को सख्त हिदायत दी थी कि किसी भी सूरत में उन्हें कोर्ट में पेश करें।

इसी सिलसिले में झांसी रोड थाना प्रभारी मंगल सिंह पपोला के नेतृत्व में पुलिस की टीम आशीष चतुर्वेदी के घर पहुंची थी। उन्हें गिरफ्तारी वारंट की जानकारी दी, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। टीम का नेतृत्व कर रहे एसआई आशीष शर्मा के सिर में गंभीर चोट लगी है। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

व्हिसल ब्लोअर ने कहा- गिरफ्तारी वारंट की जानकारी नहीं

व्हिसल ब्लोअर आशीष चतुर्वेदी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने मुझे किसी गिरफ्तारी वारंट की जानकारी नहीं दी है। सीधे मेरे घर पर गिरफ्तारी वारंट लेकर पहुंची है। इसका विरोध करने पर मुझ पर ही हमला किया गया है। पुलिस लगातार मुझे धमका रही हैं।

Team India Fitness : अब सिर्फ खेल नहीं चलेगा, टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए फिटनेस की होगी कड़ी परीक्षा
Jagdalpur Municipal Corporation action : बकायेदारों पर कार्रवाई, किराया नहीं चुकाने वाली 15 दुकानें सील
Bhushan Ramakrishna Gavai : आज न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई भारत के अगले सीजेआई के तौर पर पद संभालेंगे
CG में “बाके बिहारी की देख जटा….” वर्दी में थिरके SP साहब, देखिए विडियो वायरल, तरह तरह की प्रतिक्रियाएं
पत्नी का लड़कों से बात करना नहीं था पसंद, विवाद बढ़ा तो बाल्टी से सिर फोड़ कर दी हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liquor Seizure
Liquor Seizure : लाल मैदान की झाड़ियों के पास चल रहा था शराब का खेल, पुलिस पहुंची तो 96 पाव के साथ दबोचा गया आरोपी

सुपेला के फरीद नगर इलाके में लाल मैदान…

Bhilai Waste Plant
Bhilai Waste Plant : निगम आयुक्त का निरीक्षण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट जल्द पूरा करने के निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai Waste Plant) की…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना

Drunk Driving के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सख्त…

Operation Baaz
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

Operation Baaz के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध…

Smart Meter Complaint
Smart Meter Complaint : स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का अभियान, गांव-गांव पहुंचकर भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म

Smart Meter Complaint को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?