CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शाह की नक्सल एक्शन पर हाईलेवल मीटिंग:आज शाम रायपुर पहुंचेंगे, बस्तर में कमांडर्स से मिलेंगे; नक्सलवाद खात्मे की डेडलाइन को बचे सिर्फ एक साल

शाह की नक्सल एक्शन पर हाईलेवल मीटिंग:आज शाम रायपुर पहुंचेंगे, बस्तर में कमांडर्स से मिलेंगे; नक्सलवाद खात्मे की डेडलाइन को बचे सिर्फ एक साल

By Newsdesk Admin
04/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 अप्रैल |

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार की शाम 7:30 रायपुर पहुंचेंगे। नवा रायपुर के एक रिसॉर्ट में रात रुकेंगे। शनिवार की सुबह बस्तर जाएंगे। यहां मां दंतेश्वरी के दर्शन करने के बाद वे बस्तर पंडुम समापन समारोह में शामिल होंगे।। इसके बाद रायपुर लौटकर एंटी नक्सल ऑपरेशन पर हाईलेवल मीटिंग लेंगे।

31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने की बात अमित शाह ने रायपुर में बीते साल मीटिंग में कही थी। इस टारगेट को करीब 1 साल ही बाकी है। साय सरकार बनने के बाद 350 से ज्यादा नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ। इसलिए नक्सलवाद के खात्मे के लिए शाह का यह दौरा अहम माना जा रहा है।

बस्तर की संस्कृति देखेंगे, जवानों से मिलेंगे

दंतेवाड़ा में 3 अप्रैल से आयोजित बस्तर पंडुम का समापन अमित शाह करेंगे। यहां बस्तर के वाद्य, खान-पान, नृत्य, संगीत सभी को एक मेले में दिखाया गया है। अमित शाह बस्तर के पकवान भी चखेंगे। पंचायत चुनाव में जीतकर आए जनप्रतिनिधियों के साथ लंच के बाद नक्सल ऑपरेशन में शामिल कमांडर और जवानों से भी मिलेंगे।

रायपुर में होगी बैठक

अमित शाह शनिवार शाम तक बस्तर से रायपुर वापस लौटेंगे। इसके बाद नवा रायपुर के रिसॉर्ट में बैठक लेंगे। इस बैठक में सीएम साय और प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा शामिल होंगे। एंटी नक्सल ऑपरेशन से जुड़े पुलिस, CRPF और BSF जैसे सेंट्रल फोर्स के कमांडर भी इस बैठक में मौजूद होंगे।

सरकार अब तक के नक्सल ऑपरेशन का ब्योरा शाह को देगी। इस बैठक में प्रदेश में लागू की गई नई नक्सल नीति के बारे में भी गृहमंत्री को बताया जाएगा।

भाजपा की सरकार बनने के बाद 350 नक्सली मारे गए

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि मार्च 2026 तक वामपंथी उग्रवाद का खात्मा तय है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से अब तक 2200 से अधिक नक्सली गिरफ्तार और आत्मसमर्पण कर चुके हैं। साथ ही अब तक 350 से अधिक नक्सली मारे गए हैं।

शांति का रास्ता अपनाने की अपील

सीएम ने कहा कि बस्तर संभाग के सुदूर अंचलों में हमारी सरकार लगातार नए सुरक्षा कैंप स्थापित कर रही है। नियद नेल्ला नार योजना से सड़क निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

साथ ही साय ने नक्सलियों से लाल आतंक का दामन छोड़ शांति के रास्ते पर लौटने की अपील की है।

Dead body of a girl : दुर्ग रेंट के मकान में मिली युवती की लाश, गला घोंट कर हत्या की आशंका
स्कॉर्पियो से बरामद हुए 4.04 करोड़ रुपये, हवाला कारोबार का शक, दो गुजराती युवक गिरफ्तार
रायपुर में जुटेंगे देशभर के 1000+ बुनकर, सहकार भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन 23-24 अगस्त को
रायपुर से MP-राजस्थान के लिए नई ट्रेनों की डिमांड:संसद में बृजमोहन ने जबलपुर, इंदौर, हैदराबाद, जयपुर के लिए मांगी ट्रेनें; 12 फायर-फाइटिंग केंद्र खुलेंगे
MP कैबिनेट के बड़े ऐलान : ‘मजरा-टोला सड़क योजना’ से बदलेगी आदिवासियों की तकदीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gangrel Dam Water Release : गंगरेल से छोड़ा गया 30 हजार क्यूसेक पानी, 96.66% भर चुका बांध, महानदी किनारे अलर्ट
Gangrel Dam Water Release : गंगरेल से छोड़ा गया 30 हजार क्यूसेक पानी, 96.66% भर चुका बांध, महानदी किनारे अलर्ट

गंगरेल बांध से पानी की निकासी (Gangrel Dam…

CGPSC Case
CGPSC Case : मामले में पूर्व OSD रहे एडिशनल कलेक्टर गिरफ्तार, कोर्ट ने 6 दिन की रिमांड पर भेजा

CGPSC Case : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की…

Hasdeo River Students Drowning
Hasdeo River Students Drowning : 18 घंटे बाद मिला एक छात्र का शव, दो की तलाश जारी; छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

Hasdeo River Students Drowning : मौसम विभाग के…

MBBS Student Suspicious Death
MBBS Student Suspicious Death : बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत, नशीली दवा और इंजेक्शन बरामद

MBBS Student Suspicious Death :पुलिस आत्महत्या के एंगल…

Bigg Boss 20 Captaincy Fight
Bigg Boss 20 Captaincy Fight : बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर भिड़े यंग और कनिका, राशन कटौती से बढ़ा तनाव

Bigg Boss 20 Captaincy Fight : कप्तानी को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?