CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायगढ़ में जंगल से भटका चीतल:ग्रामीण के घर में घुसा, वन अमला ने किया रेक्स्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा

रायगढ़ में जंगल से भटका चीतल:ग्रामीण के घर में घुसा, वन अमला ने किया रेक्स्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा

By Newsdesk Admin
04/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगल से भटक कर एक चीतल गांव के पास पहुंच गया और संतोष यादव के घर में घुस गया। इससे आसपास के ग्रामीणों में हलचल मच गई। इसके बाद, वन विभाग को सूचना दी गई, और वनकर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चीतल का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

शुक्रवार की सुबह एक चीतल छाल वन परिक्षेत्र के बोजिया के जंगल से निकलकर एक भटकते हुए गांव के करीब तक पहुंच गया।

इसके बाद यहां रहने वाले संतोष यादव के कोठा बाड़ी होते हुए चीतल उसके घर में घुस गया। कुछ देर बाद जब घर के लोगों ने चीतल को देखा, तो वे पहले तो घबरा गए, लेकिन बाद में इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को देते हुए वन अमला को सूचना दी।

ग्रामीणों की मदद से किया रेस्क्यू इसके बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे और चीतल का रेस्क्यू किया। ताकि वह सुरक्षित ढंग से बाहर निकल सके। ऐसे में ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद चीतल का रेस्क्यू किया गया। जहां उसे 515 आरएफ के जंगल में ले जाया गया और सुरक्षित ढंग से उसे छोड़ा गया।

हाथी के बाद चीतल को सुरक्षित जंगल में छोड़ा 30 मार्च की रात को बाकरूमा रेंज जामबीरा बीट में एक हाथी का शावक गड्ढे में गिरकर चट्टनों के बीच फंस गया था। यहां से निकल नहीं पा रहा था।

जिसका करीब एक घंटे में धरमजयगढ़ वनकर्मियों ने रेक्स्यू किया और उसे सुरक्षित जंगल से निकलकर उसकी मां और झुंड से मिलाया था। ऐसे में हाथी शावक के बाद अब चीतल को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया है।

रायपुर-बिलासपुर NH 130 पर अज्ञात वाहन ने 22 मवेशियों को कुचला, 18 की मौत
जांजगीर-चांपा: जिला अस्पताल के रिकॉर्ड रूम में लगी आग, शटर तोड़कर पाया गया काबू, हाल ही में हुई थी वायरिंग
Serial Killer Taxi Drivers India : 25 साल,100 चेहरे, 1 नाम – पहाड़ों में लाशें गिराने वाला ‘टैक्सी किलर’ आखिरकार दबोचा गया…
Collector Meeting Review : कलेक्टर ने लगाई अफसरों की क्लास, कहा- समय पर निपटाओ हर केस , नहीं तो…!
Job Fair Chhattisgarh : 18 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प, 980 पदों पर होगी भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Philips 5G Smartphone
Philips 5G Smartphone : Philips की भारत में 5G एंट्री, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा नया फोन

Philips भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन 2…

India Iran Relations
India Iran Relations : मोदी से मिले पेजेशकियन, फिर शहबाज से मुलाकात… क्या हुई बड़ी बात?

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच…

Bilaspur Crime News
Bilaspur Crime News : बिलासपुर में चाकूबाजी की दो वारदातें, छात्र और निगमकर्मी के पिता पर हमला

शहर में अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी और मारपीट…

NMIMS Campus Chhattisgarh
NMIMS Campus Chhattisgarh : नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, लीज और भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी…

Gausul Azam Committee
Gausul Azam Committee : मोहम्मद अय्यूब पारेख को मिली गौसुल आजम कमेटी की कमान, नदीम मेमन महासचिव

छत्तीसगढ़ गौसुल आजम कमेटी की बैठक 31 अगस्त…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?