CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MS Dhoni : फैन्स के लिए खुशखबरी… फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे एमएस धोनी

MS Dhoni : फैन्स के लिए खुशखबरी… फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे एमएस धोनी

By Newsdesk Admin
05/04/2025
Share
MS Dhoni
MS Dhoni

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ होगा। यह मैच 5 अप्रैल (शनिवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। इस मैच से पहले एक महत्वपूर्ण खबर आई है।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ चोटिल हैं, और उनका लखनऊ के खिलाफ मैच में खेलना संदिग्ध है। यदि गायकवाड़ समय पर ठीक नहीं होते हैं, तो महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) इस मैच में टीम की कप्तानी कर सकते हैं। गायकवाड़ को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेलते समय तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे की एक गेंद कोहनी पर लगी थी।

सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने कहा, “उनकी कोहनी में अभी भी थोड़ा दर्द है, लेकिन हर दिन स्थिति में सुधार हो रहा है। इसलिए, हमें उम्मीद है कि वह मैच तक ठीक हो जाएंगे। मुझे नहीं लगता कि हमने कप्तानी के बारे में बहुत अधिक विचार किया है। मैंने भी इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया है।”

हसी ने आगे कहा, “मुझे यकीन है कि स्टीफन फ्लेमिंग और ऋतु ने इस बारे में सोचा होगा। हमारे पास कुछ युवा खिलाड़ी भी हैं। वह (धोनी) स्टंप के पीछे होते हैं और उनके पास कप्तानी ( MS Dhoni) का अनुभव है, इसलिए शायद वह इसे संभाल सकें। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं इस मामले में पूरी तरह से निश्चित नहीं हूं।”

महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) ने 2023 के आईपीएल फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व किया था। उनकी कप्तानी में, चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। 2024 के सीजन में, चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान नियुक्त किया। ऋतुराज की कप्तानी में, टीम पिछले आईपीएल सीजन में पांचवें स्थान पर रही थी।

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड : रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), जेमी ओवर्टन, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, डेवोन कॉन्वे, शेख रशीद, सैम करन, कमलेश नागरकोटी, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी, और दीपक हुड्डा।

Mahi and Mathee!
Making us feel the bond! 🥹💛

Watch #TheMakingOf Matheesha Pathirana Out now
🔗 – https://t.co/3AmfTzCSmx

#WhistlePodu #Yellove🦁💛 pic.twitter.com/E0Sj4JjGGu

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 4, 2025
National Youth Muay Thai Championship : छत्तीसगढ़ ने जीते 17 पदक
IND vs SA Raipur Tickets : 16 मिनट में बिके थे 18 हजार टिकट, आज शाम 5 बजे फिर से शुरू होगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग
Hardik Pandya Ferrari 12Cilindri : टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने खुद को दिया लग्जरी तोहफा, कार कलेक्शन में शामिल हुई नई फेरारी
Karun Nair : घरेलू क्रिकेट में जमाए 9 शतक, नीलामी में मिले सिर्फ 50 लाख… दिल्ली कैपिटल्स के लिए ‘ट्रंप कार्ड’ बनेगा ये खिलाड़ी
Indian Bowling Combination : ड्रा ने गिल और गंभीर की बढ़ाई टेंशन, ओवल टेस्ट से पहले टीम इंडिया के सामने प्लेइंग XI का संकट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

भारी बारिश पर मुंगेली प्रशासन हाई अलर्ट, कलेक्टर कुंदन कुमार खुद उतरे मैदान में; राहत-बचाव और विकास कार्यों का लिया जायजा

मुंगेली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश…

KBC 18 की तारीख हुई फाइनल, 10 अगस्त से फिर गूंजेगा अमिताभ बच्चन का ‘देवियों और सज्जनों

देश का सबसे लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो 'कौन…

मानसून सत्र में बड़े संवैधानिक फैसलों की तैयारी, परिसीमन से लेकर ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ तक गरमा सकती है संसद

नई दिल्ली। 20 जुलाई से शुरू होने जा…

Chitrakoot National Conference
Chitrakoot National Conference 2026 : भिलाई की राजलक्ष्मी को वीरांगना गौरव सम्मान

Bhilai social worker Engineer Rajlakshmi Singh received the…

“अविश्वास प्रस्ताव पर गरजे रामविचार नेताम: बोले- यह सबसे कमजोर और दिशाहीन प्रस्ताव, विपक्ष में ही नहीं ह

"रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?