CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहले पति को छोड़कर किया दूसरा विवाह, अब तीसरी शादी के लिए उठाया खौफनाक कदम… घोंट दिया कलेजे के टुकड़े का गला

पहले पति को छोड़कर किया दूसरा विवाह, अब तीसरी शादी के लिए उठाया खौफनाक कदम… घोंट दिया कलेजे के टुकड़े का गला

By Newsdesk Admin
06/04/2025
Share

सीजी भास्कर 6 अप्रैल राजस्थान के बांसवाड़ा में हवस की आग में अंधी हो चुकी महज 23 साल की एक युवती ने तीसरे विवाह के लिए अपने ही कलेजे के टुकड़े का गला घोंट दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती फरार हो गई. जानकारी होने पर युवती के दूसरे पति ने पुलिस में शिकायत दी.इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वहीं 24 घंटे के अंदर घेराबंदी कर आरोपी युवती को दबोच लिया है. पुलिस मामले की जांच कर ही है.पुलिस के मुताबिक युवती की पहली शादी करीब चार साल पहले हुई थी. वह एक साल ही पहले पति के साथ रही और फिर एक अन्य युवक से नातरा विवाह (बिना शादी किए पति-पत्नी की तरह रहना) कर लिया था.

इस पति के साथ वह करीब तीन साल रही. इस दौरान उसे एक बच्चा हुआ, जो अब डेढ़ साल का हो गया था. आरोप है कि इस पति से भी आरोपी युवती का मन भर गया और वह तीसरे युवक के साथ नातरा विवाह करना चाहती थी.बोझ लगने लगा था अपना ही बच्चाचूंकि यह युवक युवती के बच्चे को स्वीकार करने को तैयार नहीं था, इसलिए आरोपी युवती ने उसका गला घोंट दिया और मौके से फरार हो गई. पुलिस के मुताबिक युवती की पहचान आशा कुमारी उर्फ आशा के रूप में हुई है. उसे अरेस्ट कर पूछताछ की गई तो उसने पूरी वारदात को कबूल लिया है. उसने बताया कि वह ना तो अपने पहले वाले दोनों पतियों के पास रहना चाहती है और ना ही उनके बच्चे को अपने साथ रखना चाहती है.

दूसरे पति ने दर्ज कराई रिपोर्टआरोपी युवती के दूसरे पति दिलीप पारगी निवासी सुरवानिया ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी कुछ दिन पहले अचानक घर छोड़ कर छापरिया में रहने वाले अपने पिता दिनेश निनामा के घर चली गई. वहां उसने उनके बेटे आयुष का गला घोंट दिया है.

इस सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने जांच पड़ताल की और बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के मुताबिक हवस की आग में अंधी हो चुकी इस युवती को अब अपना ही बच्चा बोझ लग रहा था. इसलिए उसने अपने बच्चे की हत्या कर दी है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवती को अदालत में पेश कर जेल भेजने के बाद मामले की जांच तेज कर दी है.

PM मोदी ने तुलसी गबार्ड को गिफ्ट किया महाकुंभ का पवित्र जल, रिटर्न में मिली तुलसी की माला, VIDEO
MSME Growth : महंगाई के दबाव के बीच छोटे कारोबारों ने कैसे बदली तस्वीर, कारोबारियों में बढ़ा जबरदस्त भरोसा
जाली पासपोर्ट पर 7 साल की सजा, 10 लाख जुर्माना…नए इमिग्रेशन बिल की बड़ी बातें
यमन युद्ध की योजना लीक, ट्रंप सरकार ने गलती से पत्रकार को थमाया पूरा प्लान, जानिए क्या है मामला
क्यों बिहार के 6.51 लाख लोगों के खाते में नीतीश सरकार ने ट्रांसफर किए 7-7 हजार?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Corridor Upgrade
Railway Corridor Upgrade : रेलवे को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात, 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर के फोर-लेनिंग को मंजूरी

Railway Corridor Upgrade : छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख…

India Russia Defence Talks
India Russia Defence Talks : BrahMos को और ताकतवर बनाने की तैयारी, PM मोदी-पुतिन की होगी अहम चर्चा

India Russia Defence Talks :सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

Ollie Robinson Test Wickets
Ollie Robinson Test Wickets : 100 टेस्ट विकेट लेकर ओली रॉबिन्सन का कमाल, बुमराह को भी छोड़ा पीछे

Ollie Robinson Test Wickets :इंग्लैंड के तेज गेंदबाज…

Apple iPhone 18 Launch
Apple iPhone 18 Launch : Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट आज, फोल्डेबल iPhone Duo से iPhone 18 Pro तक पर टिकी नजरें

Apple iPhone 18 Launch :कुल मिलाकर, ‘Surprise and…

Bilaspur Snake Bite Death
Bilaspur Snake Bite Death : बिस्तर में छिपे सांप ने 10 साल के बच्चे को डंसा, इलाज के दौरान मौत

Bilaspur Snake Bite Death : बारिश के मौसम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?