CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » B.Ed सहायक शिक्षकों का आग पर प्रदर्शन..! महिला टीचर्स बोलीं – ‘सीता जैसी अग्नि परीक्षा दे रहे, सरकार सुनवाई करे…

B.Ed सहायक शिक्षकों का आग पर प्रदर्शन..! महिला टीचर्स बोलीं – ‘सीता जैसी अग्नि परीक्षा दे रहे, सरकार सुनवाई करे…

By Newsdesk Admin
06/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 7 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में बर्खास्त किए गए B.Ed सहायक शिक्षक पिछले 113 दिन से एडजस्टमेंट की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार की रात अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए शिक्षकों ने अंगारों पर चलकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि सरकार सेवा सुरक्षा दे या हमें इच्छा मृत्यु दे दे।

इस दौरान महिला टीचर्स ने कहा कि जैसे सतयुग में अपनी सत्यता को सिद्ध करने के सीता माता को अग्नि परीक्षा देनी पड़ी थी। वैसे ही आज हमें भी अंगारों पर चलकर अग्नि परीक्षा देनी पड़ रही है। शिक्षक अपने हाथों में तख्ती लेकर चल रहे थे, जिसमें लिखा था सरकार हम निर्दोष शिक्षकों की गलती बताए।

अंगारों पर चलकर अग्नि परीक्षा देनी पड़ रही- टीचर्स

महिला टीचर्स ने कहा कि 113 दिनों से हम संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार का कोई भी प्रतिनिधि हमारी सुध लेने नहीं आया है। कमेटी के नाम पर हमें ठगा जा रहा है। इस प्रदर्शन के जरिए हम सरकार को बताना चाहते हैं कि हम कितने तकलीफ में हैं।

अंगारों पर चलकर हमारे पैर उतने नहीं जितना सरकार की उदासीनता से जल रहे हैं। अंगारों पर चलकर हमनें माता रानी को मनाने की कोशिश की है। और मन्नत मांगी है कि माता की कृपा हो जाए सरकार को सद्बुद्धि दे दे और सरकार जल्द हमारे समायोजन का निर्णय ले।

हम गलत कदम उठाने पर मजबूर

एक महिला शिक्षिका ने कहा कि हमारी स्थिति ऐसी हो गई है कि हम कभी भी गलत कदम उठा सकते हैं। 113 दिन से घर से बाहर रहकर हम तूता धरना स्थल में प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार हमारी मांगों को लेकर अब तक फैसला नहीं ले पाई है।

सरकार से हमारी मांग है कि हमें हमें नौकरी सुरक्षा दे या हमें इच्छा मृत्यु दे दे। हम क्या करें अब हमें समझ नहीं आ रहा है। अगर हम कुछ भी कदम उठाएंगे तो उसकी जिम्मेदारी सरकार की रहेगी।

मांगों को अनदेखा क्यों किया जा रहा?

महिला शिक्षिका ने कहा कि नवरात्रि के दौरान हमने चुनरी यात्रा निकालकर मां दुर्गा की आराधना की है और अब अंगारों पर चलकर भी हम अपनी बात सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी हमारी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है।
Rail Accident Mock Drill : भिलाई में रेल हादसा, घायलों को निकालने में जुटी एनडीआरएफ व रेलवे की टीम
कॉन्स्टेबल घर में घुसकर नाबालिग से जबरदस्ती करता था दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज
दिल्ली के विधायकों को झटका, अब सिर्फ इतना मिलेगा फंड, रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला
Paddy Procurement Crisis : समितियों से नहीं उठ पाया डेढ़ लाख क्विंटल धान, सोसायटियों से गायब हुआ स्टाक
Bilaspur Railway Block News  : जून में थम जाएंगे 70 ट्रेनों के पहिए, सुपरफास्ट से मेमू लोकल तक प्रभावित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

बैंकिंग सेक्टर में करियर का शानदार मौका, ग्रेजुएट और MBA उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर : Banking Jobs 2026
Banking Jobs 2026: Exim Bank में निकली मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती, 14 जून तक करें आवेदन, 85 हजार तक मिलेगी सैलरी

बैंकिंग सेक्टर में करियर का शानदार मौका, ग्रेजुएट…

Modi Trump latest meeting : G7 समिट में दिखेगी मोदी-ट्रंप की केमिस्ट्री! फ्रांस में होगी बड़ी वैश्विक बैठक

Modi Trump latest meeting

Meta’s big preparation for AI : 8 हजार कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार

Meta's big preparation for AI

Helle Lyng
Helle Lyng : पीएम से सवाल पूछते ही मचा बवाल, विदेशी पत्रकार के खाते रातोंरात हुए बंद

सीजी भास्कर, 20 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi : आर्थिक संकट के बीच सियासी हमला तेज, टॉफी वाले बयान पर फिर गरमाई राजनीति

सीजी भास्कर, 20 मई। देश में बढ़ती आर्थिक…

You Might Also Like

Excise Department Raid Balodabazar
अपराधछत्तीसगढ़

Excise Department Raid Balodabazar : आबकारी विभाग की कार्रवाई,69 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब एवं 1320 किलोग्राम लाहन जब्त

19/08/2025
Teacher Suspension Chhattisgarh
छत्तीसगढ़

Teacher Suspension Chhattisgarh : कक्षा 4 की परीक्षा से उठा धार्मिक विवाद – अंग्रेजी पेपर के सवाल पर कार्रवाई, प्रधान पाठक निलंबित

11/01/2026
अन्यअपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

GRP का सिपाही है करोड़पति, उसके पास है दुनिया की सबसे महंगी हार्ले डेविडसन बाइक, चार लग्जरी कार के आलावा करोड़ से अधिक का मकान भी

19/11/2024
Chhattisgarh High Court Decision
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh High Court Decision : बर्खास्त 2621 सहायक शिक्षकों को नौकरी मिलने का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने कहा- न अवैध, न मनमाना

28/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?