CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PDS Kerosene Distribution : अप्रैल महीने के लिए केरोसिन का कोटा जारी, राशनकार्डधारियों को मिलेगा 528 किलोलीटर ईंधन

PDS Kerosene Distribution : अप्रैल महीने के लिए केरोसिन का कोटा जारी, राशनकार्डधारियों को मिलेगा 528 किलोलीटर ईंधन

By Newsdesk Admin
07/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 07 अप्रैल। प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस के तहत अप्रैल 2026 के लिए केरोसिन का आबंटन जारी (PDS Kerosene Distribution) कर दिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने केंद्र सरकार से प्राप्त प्रथम तिमाही (अप्रैल-जून) के कोटे में से 528 किलोलीटर केरोसिन राशनकार्डधारियों के लिए आवंटित किया है।

यह केरोसिन उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। खाद्य विभाग के अनुसार, अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के सभी राशनकार्डधारियों को इसका लाभ मिलेगा। शहरी क्षेत्रों में प्रति राशनकार्ड अधिकतम 1 लीटर और ग्रामीण क्षेत्रों (अनुसूचित एवं गैर-अनुसूचित) में अधिकतम 2 लीटर केरोसिन दिया जाएगा।

राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि केरोसिन का समय-सीमा में उठाव और वितरण सुनिश्चित (PDS Kerosene Distribution) किया जाए। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर प्रचार-प्रसार कर हितग्राहियों को उनकी पात्रता की जानकारी देने को कहा गया है। जिन उचित मूल्य दुकानों में केरोसिन की मांग कम है, वहां शेष स्टॉक को जरूरत वाले दुकानों में पुनः आबंटित किया जाएगा।

इससे किसी भी क्षेत्र में केरोसिन की कमी न हो और सभी पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा (PDS Kerosene Distribution) मिल सके। अप्रैल माह के लिए आवंटित केरोसिन का उठाव 30 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से करना होगा। वहीं, ऑयल कंपनियों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे लैप्स कोटा की जानकारी 30 अप्रैल तक विभाग को उपलब्ध कराएं।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले को सर्वाधिक 36 किलोलीटर, बस्तर, कांकेर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, दुर्ग, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, रायपुर और जशपुर जिले को 24-24 किलोलीटर तथा राज्य के अन्य शेष जिलों को 12-12 किलोलीटर केरोसिन आबंटित किया गया है।

Breaking : अब 6 अक्टूबर को होगी प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा, व्यापम ने जारी की संशोधित तिथि
सुकमा में एटीएम लूट की कोशिश नाकाम: कुल्हाड़ी से तोड़ने के बाद जैसे ही निकासी की कोशिश की, मौके पर पहुंची पुलिस ने धरदबोचा आरोपी
Charge of social exclusion : गाँव से बहिष्कृत कोटवार ने दी चेतावनी, मुख्यमंत्री निवास के सामने परिवार सहित करुंगा आत्मदाह…
Paddy Procurement : एक नवंबर से 3,286 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करे सरकार : कांग्रेस
Ribal Youth Exchange Program: आदिवासी युवा रवाना, 7 दिन लखनऊ में सीखेंगे नई संस्कृति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanya Bhavishya Suraksha Yojana
Kanya Bhavishya Suraksha Yojana : भाजपा कार्यकर्ताओं की बेटियों के लिए रिकेश सेन की नई पहल

Kanya Bhavishya Suraksha Yojana

Deepak Baij Statement
Deepak Baij Statement : “3 साल पूरे होने पर बोले- जनता की लड़ाई जारी, भाजपा की दोहरी नीति बेनकाब करेंगे

Deepak Baij Statement

Raipur PNB Bank Fire
Raipur PNB Bank Fire : दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Raipur PNB Bank Fire

Korba Scorpio Vandalism
Korba Scorpio Vandalism : होटल के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में तोड़फोड़, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश तेज

Korba Scorpio Vandalism

Sing Geetham : सिनेमाघरों में नहीं मिली कामयाबी, अब नेटफ्लिक्स पर दर्शकों की पहली पसंद बनी यह फिल्म

सीजी भास्कर, 12 जुलाई। बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?