CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vedanta Boiler Accident Investigation : वेदांता हादसे की जांच में पहुंची केंद्रीय टीम, देर रात तक चली जांच

Vedanta Boiler Accident Investigation : वेदांता हादसे की जांच में पहुंची केंद्रीय टीम, देर रात तक चली जांच

By Newsdesk Admin
19/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 19 अप्रैल : सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता थर्मल पावर प्लांट (Vedanta Boiler Accident Investigation) में हुए भीषण बॉयलर हादसे की जांच अब तेज हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेंट्रल पावर रिसर्च सेंटर (सीपीआरसी) की टीम जांच के लिए प्लांट पहुंची। ज्वाइंट डायरेक्टर प्रफुल्ल चंद्र डोंगरे के नेतृत्व में पहुंची इस टीम ने सुबह से लेकर देर शाम तक प्लांट परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया और तकनीकी पहलुओं की गहन पड़ताल की। टीम ने दुर्घटनास्थल का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए पाइपलाइन, मशीनरी और उत्पादन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच की। इस दौरान जांच टीम ने मेंटेनेंस और प्रोडक्शन से संबंधित पुराने डेटा को भी खंगाला, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

गौरतलब है कि 14 अप्रैल को वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर पाइप फटने से बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें 35 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे। इनमें से अब तक 23 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनभर से अधिक घायल मजदूरों का इलाज खरसिया, रायगढ़, बिलासपुर और रायपुर के विभिन्न अस्पतालों में जारी है। घायलों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए केंद्र स्तर पर भी जांच समिति का गठन किया गया है। शनिवार 18 अप्रैल को केंद्रीय टीम के साथ आधा दर्जन से अधिक अधिकारी प्लांट पहुंचे और करीब सुबह 10 बजे से जांच शुरू की। पूरे दिन चली इस कार्रवाई (Vedanta Boiler Accident Investigation) के दौरान अधिकारियों ने प्लांट परिसर में रहकर एक-एक पहलू का गहन निरीक्षण किया और आवश्यक दस्तावेज भी एकत्रित किए।

जांच टीम में ज्वाइंट डायरेक्टर के साथ क्वालिटी एंड लैब के जनरल मैनेजर डीपी अन्तपुरकर, मड़वा पावर प्लांट के एडिशनल चीफ इंजीनियर आलोक लकड़ा सहित कई तकनीकी विशेषज्ञ शामिल थे। निरीक्षण के दौरान जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और एडिशनल कलेक्टर वीरेन्द्र लकड़ा भी मौके पर मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी। अधिकारियों ने बताया कि जांच टीम (Vedanta Boiler Accident Investigation) तकनीकी खामियों, मेंटेनेंस में संभावित लापरवाही और सुरक्षा मानकों के पालन की स्थिति की गहराई से जांच कर रही है।

प्लांट की पाइपलाइन, मशीनरी और अन्य तकनीकी पहलुओं का बारीकी से परीक्षण किया गया। सुबह से शुरू हुई यह जांच प्रक्रिया शाम करीब 7 बजे तक चली। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी सक्ती के लिए रवाना हो गए, जबकि कुछ विशेषज्ञ प्लांट में ही रुककर आवश्यक डेटा एकत्र करने में जुटे रहे। बताया जा रहा है कि एकत्रित तकनीकी आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने बताया कि केंद्रीय स्तर से गठित जांच समिति सुबह ही प्लांट पहुंच गई थी और उन्होंने स्वयं भी निरीक्षण के दौरान टीम के साथ समय बिताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों, मेंटेनेंस व्यवस्था और तकनीकी प्रणाली की गहन समीक्षा की जा रही है। जांच टीम (Vedanta Boiler Accident Investigation) रविवार को लौटेगी, जिसके बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभागों को सौंपी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि रिपोर्ट के बाद हादसे के वास्तविक कारण सामने आएंगे और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Anti Naxal Operation : सुकमा में माओवादियों की साजिश पर करारा वार, जंगल से मिला हथियारों का बड़ा जखीरा
Trauma Center Chhattisgarh : राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में बनेगा आधुनिक ट्रॉमा सेंटर, अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा भी होगी स्थापित
Traffic Police Action Korba: नशे में ड्राइविंग पर सख्ती, 22 वाहन चालकों पर गिरी कार्रवाई
Bastar Development : आदिवासी संस्कृति में बसती है छत्तीसगढ़ की आत्मा, बस्तर पंडुम में राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश, शिक्षा और विकास पर दिया जो
Ready To Eat production : रायगढ़ में महिला समूहों ने संभाली ‘रेडी-टू-ईट’ उत्पादन की बागडोर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?