CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » GST Raid से हड़कंप : गुटखा फैक्ट्री से लेकर फुटवेयर डीलरों तक 2.5 करोड़ की टैक्स वसूली, जांच में कई बड़े नाम

GST Raid से हड़कंप : गुटखा फैक्ट्री से लेकर फुटवेयर डीलरों तक 2.5 करोड़ की टैक्स वसूली, जांच में कई बड़े नाम

By Newsdesk Admin
26/06/2025
Share
GST Raid
GST Raid

सीजी भास्कर, 26 जून : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर जीएसटी विभाग की कार्रवाई (GST Raid) से व्यापारिक हलकों में हड़कंप मच गया है। देर रात राजनांदगांव और दुर्ग के बीच स्थित गुटखा बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री पर स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारा। जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री जलबांधा रोड के पास जोरातराई और अंजोरा के निकट गनियारी गांव में संचालित हो रही थी, जहां से बड़ी मात्रा में सितार ब्रांड गुटखा का निर्माण सामग्री जब्त किया गया है।

स्टेट जीएसटी आयुक्त को गुप्त इनपुट मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। टीम अभी भी मौके पर मौजूद है और जांच प्रक्रिया जारी है। शुरुआती जांच में इस फैक्ट्री से किसी प्रकार की टैक्स चोरी और बिना वैध बिलिंग के कारोबार की पुष्टि होने की संभावना जताई गई है।

6 जिलों में एकसाथ छापे (GST Raid)

बुधवार को GST विभाग ने छत्तीसगढ़ के 6 प्रमुख जिलों – रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, जगदलपुर, बिलासपुर और कोरबा में एक साथ छापा मारा। यह कार्रवाई फुटवेयर सेक्टर पर केंद्रित रही, जहां 17 डीलरों के प्रतिष्ठानों पर एक साथ दबिश दी गई। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इन डीलरों पर टैक्स चोरी की ठोस जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इन सभी जगहों पर जांच के बाद अब तक करीब 2.5 करोड़ रुपये की टैक्स वसूली की पुष्टि हो चुकी है। फुटवेयर कारोबारियों पर आरोप है कि वे बिलों में हेरफेर कर या नकद में बिक्री कर GST चोरी कर रहे थे।

सैफ्रॉन कार्पोरेट में भी रेड, रियल एस्टेट से जुड़ा मामला (GST Raid)

रायपुर स्थित सैफ्रॉन कार्पोरेट ऑफिस में भी GST अधिकारियों की टीम ने दबिश दी। यह प्रतिष्ठान बगड़िया ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित है और इसका जुड़ाव निलय ग्रुप और ऐश्वर्या ग्रुप जैसे बड़े रियल एस्टेट नामों से बताया जा रहा है। इस परिसर में पांच वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने दस्तावेजों की जांच की और डिजिटल रिकॉर्ड की पड़ताल की। सूत्रों के अनुसार, यहां भी टैक्स संबंधित गड़बड़ियों की जांच हो रही है, जिसमें जमीन और बिल्डिंग निर्माण परियोजनाओं से संबंधित लेन-देन को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं।

Chhattisgarh Cold Wave Alert: 18 जिलों में शीतलहर, हिमालयी हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपाने वाली ठंड
Women Welfare Schemes CG : महिला केंद्रित नीतियों से छत्तीसगढ़ बना विकास का मॉडल, दो साल में दिखा बड़ा बदलाव
BJP Training Camp Manpat: मैनपाट में भाजपा सांसद-विधायकों का प्रशिक्षण शिविर, OP चौधरी और पवन साय ने तैयारियों का लिया जायजा
MCB Viral News : रिसेप्शन से पहले पहुंचा युवक, कहा- दुल्हन मेरी है… फिर मच गया हंगामा
CG-SET का 10 महीने बाद भी नहीं आया रिजल्ट:इस बीच 2 बार हो गए UGC-NET एग्जाम; 1 लाख से युवा परेशान; PHD-नौकरी पर असर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?